• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

झगड़े का निपटारा करने गए व्यापार मण्डल के महामंत्री को पीटा, दुकानदारों ने जाम कर किया प्रदर्शन

Writer D by Writer D
19/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Shopkeepers blocked the protest

Shopkeepers blocked the protest

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। सरोजनीनगर इलाके में गुरुवार को दो गाडिय़ों के बीच हुई टक्कर में सफारी सवार युवकों द्वारा पिट रहे पिकअप डाला चालक को बचाना सरोजनीनगर व्यापार मंडल के महामंत्री को महंगा पड़ गया। आरोप है कि सफारी गाड़ी सवार युवकों ने स्कार्पियो सवार अपने करीब एक दर्जन से अधिक साथियों के साथ मिलकर व्यापार मंडल महामंत्री शैलेंद्र कुमार बब्बू पर हमला बोलने के साथ ही उनकी जेब में रखे हजारों रुपए की नकदी भी लूट ली।

सरेराह पुलिस की मौजूदगी में हुई इस घटना से सभी दुकानदार आक्रोशित हो गए और उन्होंने कानपुर रोड जाम कर दी। इस दौरान नाराज दुकानदारों ने करीब 2 घंटे तक अपनी दुकानें भी बंद रखी। हालाकि बाद में पुलिस की मदद से दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। बताते हैं कि गुरुवार दोपहर सरोजनीनगर में अमौसी गांव की ओर से पिकअप डाला लेकर हाइडिल चौराहे पर पहुंचा उन्नाव निवासी चालक विजय बंथरा की तरफ जाने के लिए रोड पार कर रहा था। तभी लखनऊ से कानपुर की ओर जा रही सफारी गाड़ी में उसके पिक अप डाले से मामूली टक्कर लग गई। जिससे भड़के सफारी गाड़ी सवार आधा दर्जन युवकों ने डाला चालक विजय की वहीं पर पिटाई शुरु कर दी।

नाबालिग छात्रा से दुराचार कर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पुलिस चौकी के ठीक सामने बीच चौराहे पर डाला चालक की पिटाई होते देख सरोजनीनगर व्यापार मंडल महामंत्री शैलेंद्र कुमार बब्बू ने दौड़ कर उसे बचाने की कोशिश की, तो सफारी सवार युवकों के अलावा पीछे से पहुंचे उनके स्कार्पियो सवार साथियों सहित करीब 1 दर्जन से अधिक युवकों ने मिलकर शैलेंद्र के ऊपर भी हमला बोल दिया। इस दौरान पुलिस चौकी पर मौजूद सिपाही भी बीच-बचाव करने दौड़े, लेकिन इसके बावजूद दबंग युवक वहां पर बवाल करते रहे।

व्यापारी नेता के साथ बवाल होने की जानकारी मिलते ही तमाम स्थानीय दुकानदार मौके पर पहुंच गये। लेकिन लोगों की भीड़ बढ़ती देख स्कार्पियो सवार युवक वहां से भाग खड़े हुए। जबकि सफारी सवार युवकों को लोगों ने मौके पर धर दबोचा और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। आरोप है कि घटना के दौरान दबंग युवकों ने व्यापार मंडल महामंत्री की जेब में पड़ी हजारों रुपए की नकदी भी छीन ली।

बाद में इस घटना से गुस्साए दुकानदारों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इससे नाराज सभी दुकानदारों ने वहीं पर कानपुर रोड जाम करने के साथ ही अपनी दुकानें बंद कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। गुस्साए दुकानदारों ने इस बीच करीब 2 घंटे तक अपनी दुकानें बंद रखी। हालाकि बाद में पुलिस दोनों पक्षों को समझा बुझाकर थाने ले गई। जहां पुलिस की मदद से दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया।

Tags: Lucknow News
Previous Post

संदिग्ध अवस्था में लापता युवक का नहीं लगा सुराग, गुमशुदगी दर्ज

Next Post

दबंगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज न करने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने का किया घेराव

Writer D

Writer D

Related Posts

10 dead so far in Sikkim tunnel accident.
क्राइम

सिक्किम टनल हादसे में अबतक 10 की मौत, ज़हरीली गैस और खराब मौसम के बीच रेस्क्यू जारी

21/07/2026
CM Dhami
Main Slider

हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिली रफ्तार, CM ने 235 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया भूमि पूजन व शिलान्यास

21/07/2026
GATE 2027
Main Slider

GATE 2027 का नोटिफिकेशन जारी, जानें आवेदन की तारीख

21/07/2026
Abhijeet Deepke
Main Slider

‘बातचीत के लिए बुलाया, फिर नजरबंद कर दिया’— CJP का सरकार पर बड़ा आरोप

21/07/2026
Monsoon
उत्तर प्रदेश

बारिश और आकाशीय बिजली का डबल अलर्ट, कई जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट

21/07/2026
Next Post
Police station siege

दबंगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज न करने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने का किया घेराव

यह भी पढ़ें

dr. tanzeen fatima

यह राजनीति का एक घिनौना स्वरूप ही है, यकीनन सियासी रंजिश है : डॉ तज़ीन

20/07/2021

यूपी विधानसभा सत्र: गृह मंत्री अजय मिश्रा के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

16/12/2021
Tirtharaj Pushkar

राजस्थान में तीर्थराज पुष्कर में कल से कार्तिक मास के पंचतीर्थ स्नान का होगा आगाज

24/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version