• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दबंगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज न करने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने का किया घेराव

Writer D by Writer D
19/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Police station siege

Police station siege

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। दबंगों पर दो दिन पहले घर में घुसकर मारपीट और लूटपाट करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज न होने से नाराज दर्जनों ग्रामीणों ने गुरुवार को सरोजनीनगर थाने का घेराव कर दिया। पुलिस और घेराव कर रहे लोगों के बीच काफी देर तक चली बहस के बाद पुलिस ने उन्हें जांच पड़ताल कर रिपोर्ट लिखने का आश्वासन दिया। जिसके बाद पीडि़त और ग्रामीण शांत हुए। सरोजनीनगर थाने पर गुरुवार को दर्जनों ग्रामीणों के साथ घेराव कर रहे इलाके के मुंशी खेड़ा निवासी अशोक कुमार यादव का कहना था कि मंगलवार शाम वह घर पर नहीं था।

तभी देर शाम करीब 8 बजे के बाद उसके घर पर पहुंचे यहीं के निवासी रामचंद्र रावत के बेटे रंजीत रावत, राही रावत, मोंटी रावत और सुरेश के बेटे राहुल रावत, महेश के बेटे राजू रावत व अन्य 5 लोग लूट के इरादे से उसके घर पर पहुंच गए। जहां उन्होंने जबरन घर के अंदर घुसने की कोशिश की।

उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य के पुत्र की हुई सगाई, जल्द ही बंधेंगे सात फेरों के बंधन में

आरोप लगाया कि जब परिजनों ने उनका विरोध किया तो लाठी-डंडों से लैस सभी दबंगों ने उनके दामाद राघवेंद्र यादव, कौशलेंद्र सिंह और बेटे दीपेंद्र यादव के अलावा चारों बेटियों और घर की सभी महिलाओं के साथ बुरी तरह मारपीट की। बाद में घर के अंदर रखे करीब 80 हजार रुपये भी उठा ले गए। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद रात में ही मामले की तहरीर संबंधित ट्रांसपोर्ट नगर चौकी प्रभारी को दी गई, लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने अब तक मामले की रिपोर्ट नहीं दर्ज की।

वहीं रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए घेराव कर रहे ग्रामीणों और सरोजनीनगर पुलिस के बीच इस मामले को लेकर काफी देर तक बहस हुई। लेकिन बाद में सरोजनीनगर इंस्पेक्टर ने मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन देते हुए उन्हें समझा-बुझाकर किसी तरह शांत कराया। जिसके बाद घेराव कर रहे सभी ग्रामीण वहां से चले गए। उधर इस मामले में पुलिस का कहना है कि विपक्षियों पर काफी गंभीर आरोप लगाए जाने के कारण इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है और जल्द ही जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags: Lucknow News
Previous Post

झगड़े का निपटारा करने गए व्यापार मण्डल के महामंत्री को पीटा, दुकानदारों ने जाम कर किया प्रदर्शन

Next Post

शादी का झांसा देकर कंपाण्डर ने महिला का किया शारीरिक शोषण, गर्भवती होने पर पीड़िता को भगाया

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post
SI rapes woman

शादी का झांसा देकर कंपाण्डर ने महिला का किया शारीरिक शोषण, गर्भवती होने पर पीड़िता को भगाया

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी PM Modi

लखनऊ विश्वविद्यालय का इतिहास अपार उपलब्धियों का जीता जागता उदाहरण है: पीएम मोदी

25/11/2020

दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक की मौत, पांच घायल

26/09/2021
Roopa Ganguly

बीजेपी की पूर्व सांसद रूपा गांगुली गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

03/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version