• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारतीय शेर 145 रनों पर ढेर, रुट और लीच का शानदार प्रदर्शन

Desk by Desk
25/02/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, खेल
0
भारतीय शेर 145 रनों पर ढेर

भारतीय शेर 145 रनों पर ढेर

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अहमदाबाद। भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की सीरीज का यह तीसरा मैच अहमदाबाद के नवनिर्मित मोटेरा स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड के कप्तान और पार्ट टाइम ऑफ स्पिनर जो रुट (आठ रन पर पांच विकेट) और लेफ्ट आर्म स्पिनर जैक लीच (54 रन पर चार विकेट) ने शानदार गेंदबाजी करते हुये भारत को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में तीसरे डे-नाईट क्रिकेट टेस्ट मैच के दूसरे दिन गुरुवार को पहली पारी में 145 रन पर समेट दिया है।

दुनियाभर में इन स्मार्टफोन का जलवा, टॉप-10 बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन की लिस्ट

भारत को इस तरह पहली पारी में 33 रन की बढ़त हासिल हुई। भारत ने कल के तीन विकेट पर 99 रन से आगे आज खेलना शुरू किया था और उसकी पहली पारी 145 रन पर समाप्त हो गई। इंग्लैंड ने पहली पारी में 112 रन बनाये थे। रुट में अपने करियर में पहली बार पारी में पांच विकेट लेकर भारत को ध्वस्त कर दिया। भारत ने अपने आखिरी आठ विकेट 47 रन जोड़कर गंवाए। भारतीय कप्तान विराट कोहली कल टीम के 98 के स्कोर पर आउट हुये थे।

भारत की तरफ से पहली पारी में सबसे अधिक रन रोहित शर्मा ने बनाए। उन्होंने 96 गेंद पर 66 रन बनाए और इसके बाद लीच की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गये। कप्तान विराट कोहली ने 58 गेंद में 27 रन बनाये और फिर लीच की गेंद पर आउट हो गये।

Raveena Tandon को फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल पूरे हुए, नेपोटिज्म को लेकर बोली

रविचंद्रन अश्विन ने 32 गेंद में 17 रन बनाये और रुट की गेंद पर आउट हो गये। शुभमन गिल ने 51 गेंद में 11 रन बनाये और जोफ्रा आर्चर की गेंद पर आउट हो गये। इशांत ने 20 गेंद में 10 रन बनाये और वह पारी के समाप्त होने तक नॉट आउट रहे। रहाणे ने 25 गेंद में सात रन बनाये और लीच की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गये।

विकेटकीपर ऋषभ पंत ने आठ गेंद में केवल एक रन बनाये और रुट की गेंद पर आउट हो गये। जसप्रीत बुमराह 12 गेंद में एक रन बनाकर रुट की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गये। चेतेश्वर पुजारा, वाशिंगटन सुंदर और अक्षर बिना खाते खोले ही आउट हो गये। पुजारा बिना खाता खोले लीच की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गये। सुंदर और अक्षर पटेल को रुट ने आउट कर पवेलियन भेज दिया।

यह मैच डे-नाइट टेस्ट है, जो पिंक बॉल से खेला रहा है। यह भारत में खेले जाने वाला दूसरा डे-नाइट टेस्ट है । इंग्लैंड ने कल टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।

Tags: Ahmedabad Testindia vs englandIndia vs England 2021indian cricket teamअहमदाबादइंग्लैंडनवनिर्मित मोटेरा स्टेडियमभारतभारतीय शेर 145 रनों पर ढेर
Previous Post

दुनियाभर में इन स्मार्टफोन का जलवा, टॉप-10 बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन की लिस्ट

Next Post

हज़रत अली के जन्म दिवस पर सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को शुभकामना

Desk

Desk

Related Posts

Maulana Razavi demanded an investigation from CM Yogi.
Main Slider

वक़्फ बोर्ड में राम मंदिर से भी बड़ा घोटाला, मौलाना रजवी ने सीएम योगी को लिखा पत्र

14/07/2026
Controversial posters of Mulayam Singh and Akhilesh Yadav were put up in Mathura.
Main Slider

 ‘दिल में बाबर, मुंह में राम…’ मथुरा में विवादित पोस्टर पर महा-बवाल, सपा नेताओं में भारी आक्रोश

14/07/2026
Lalu Yadav
Main Slider

लालू यादव को चारा घोटाला मामले में सुप्रीम राहत, जमानत रद्द करने से कोर्ट ने किया इनकार

14/07/2026
Days
Main Slider

वार के अनुसार काम करना होता है शुभ, मिलेगी सफलता

14/07/2026
cardamom
Main Slider

इस दर्द में आराम दे सकती है ये छोटी सी चीज

14/07/2026
Next Post
Yogi Adityanath

हज़रत अली के जन्म दिवस पर सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को शुभकामना

यह भी पढ़ें

single use plastics

प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ शुरू हुआ चार दिवसीय विशेष अभियान

27/12/2022
5 judges of supreme court corona positive

आज सुप्रीम कोर्ट में होगी ‘ब्याज पर ब्याज’ मामले पर सुनवाई

18/11/2020
Summer vacation

बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में बढ़ाई गई गर्मी की छुट्टियां, अब इस दिन खुलेंगे स्कूल

25/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version