• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पारंपरिक संस्कार गीतों की आवाज हो गई खामोश, लोकगायिका आरती पांडे का निधन

Writer D by Writer D
18/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मनोरंजन, लखनऊ
0
folk singer Aarti Pandey dies

folk singer Aarti Pandey dies

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। 40 वर्षों से आकाशवाणी पर गूंजने वाली पारम्परिक संस्कार गीतों की आवाज आज खामोश हो गयी। वरिष्ठ लोकगायिका आरती पाण्डेय का रविवार को निधन हो गया। कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के बाद से वे बीमार हुईं।

पिछले 15 दिन से निमोनिया के चलते वे श्वसन में अवरोध की समस्या का सामना कर रही थीं। रविवार को बैकुण्ठधाम में उनका अन्तिम संस्कार हुआ। ज्येष्ठ पुत्र आशीष ने मुखाग्नि दी। 73 वर्षीय पाण्डेय अपने पीछे तीन पुत्र-पुत्र वधुएं, पौत्र-पौत्रियों से भरा-पूरा संयुक्त परिवार छोड़ गई हैं।

वे संस्कार भारती-जानकीपुरम की अध्यक्ष, लोक संस्कृति शोध संस्थान व अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी सेवा न्यास की संरक्षक थीं। हाल ही में अवधी-भोजपुरी समरसता मंच की अध्यक्ष चुनी गई थीं। शारदा सिन्हा, अनूप जलोटा, मालिनी अवस्थी, माधुरी शर्मा जैसे कलाकारों के साथ उनकी कई प्रस्तुतियां देश के विभिन्न भागों में हुई थीं।

टॉस हारकर पंजाब ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 196 रन का लक्ष्य

लुप्तप्राय अवधी लोकगीतों के संरक्षण के लिए आकाशवाणी द्वारा निर्मित व प्रसारित लोक धरोहर धारावाहिक के शोध, संकलन व गायन में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वर्ष 1993 में टी सीरीज द्वारा बनाये उनके गीतों के एलबम मोर टिकुलिया चमके को अपार ख्याति मिली थी। अभी हाल ही में लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा विवाह संस्कार के पारम्परिक भोजपुरी गीतों की उनकी कृति मड़वे में बिराजे जुगल जोड़ी का प्रकाशन किया गया था।

कॉमेडियन सुगंधा इस महीने ही लेंगी सात फेरे, जानें कब और कहाँ

उनके निधन पर वरिष्ठ लोकगायिका मालिनी अवस्थी, प्रो. कमला श्रीवास्तव, डा. विद्या विन्दु सिंह, डॉ. रामबहादुर मिश्र, उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के पूर्व अध्यक्ष अच्छेलाल सोनी, डा. पूर्णिमा पांडेय, उ.प्र.हिन्दी संस्थान की सम्पादक डा. अमिता दुबे, आकाशवाणी के कार्यक्रम अधिशासी अनामिका श्रीवास्तव, डा. सुशील कुमार राय, लोक संस्कृति शोध संस्थान की सचिव सुधा द्विवेदी, अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी सेवा न्यास के अध्यक्ष परमानंद पांडेय, दिग्विजय मिश्र, डी.पी.दुबे, राधेश्याम पांडेय, दशरथ महतो, अखिलेश द्विवेदी, अवधी भोजपुरी समरसता मंच की कुसुम वर्मा,  संस्कार भारती-जानकीपुरम की रीता श्रीवास्तव सभी ने गहरा शोक जताया है।

Tags: folk singer Aarti Pandey dieslucknow akashvadiLucknow News
Previous Post

टॉस हारकर पंजाब ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 196 रन का लक्ष्य

Next Post

पंचायत मुखिया पर बदमाशों ने की गोलियों की बौछार, बाल-बाल बची जान

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
Next Post
Firing

पंचायत मुखिया पर बदमाशों ने की गोलियों की बौछार, बाल-बाल बची जान

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

मायावती Mayawati

पेट्रोल-डीजल की कीमतों नियंत्रित करे केंद्र सरकार : मायावती

08/01/2021
Rahul Gandhi in UPA 2

पूर्व पार्टी चीफ राहुल गांधी के पास यूपीए-2 में प्रधानमंत्री बनने का था मौका : शक्ति सिंह गोहिल

20/08/2020
Suicide

युवक ने फांसी लगा की आत्महत्या

23/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version