• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारत ने दो दिन में अहमदाबाद टेस्ट मैच जीत रचा इतिहास, फाइनल की उम्मीदें कायम

Desk by Desk
25/02/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, खेल, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
अहमदाबाद टेस्ट मैच

अहमदाबाद टेस्ट मैच

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अहमदाबाद। भारत ने अपने स्पिनरों अक्षर पटेल और अश्विन के घातक प्रदर्शन से इंग्लैंड को तीसरे डे नाइट टेस्ट मुकाबले में मात्र दो दिन के अंदर धूल चटा दी है। ऐसा कर नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। भारत ने यह मुकाबला गुरुवार को दूसरे दिन 10 विकेट से जीत कर चार मैचों की श्रृंखला में 2-1 की बढ़त बना ली है। इसके साथ ही आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने का अपना दावा मजबूत कर दिया।

भारत ने इंग्लैंड को दूसरे दिन दूसरी पारी में 81 रन पर निपटाया, जिसके बाद उसे मैच जीतने के लिए 49 रन का लक्ष्य मिला। भारत ने बिना कोई विकेट खोए 49 रन बना कर ऐतिहासिक जीत अपने नाम की। भारतीय टेस्ट इतिहास में संभवत: यह पहला मौका होगा जब उसने दो दिन के अंदर कोई टेस्ट मैच समाप्त किया हो।

अहमदाबाद टेस्ट में भारत ने इग्लैंड को 10 विकेट से दी मात

भारत को अब इसी मैदान पर होने वाले चौथे और अंतिम मुकाबले को जीतना या ड्रॉ कराना है, जिससे वह इस साल जून में इंग्लैंड के लॉर्ड्स मैदान पर होने वाले आईसीसी टेस्ट चैंपियनयिाप के फाइनल में पहुंच जाएगा। इस हार के साथ इंग्लैंड विश्व चैंपियनशिप की दौड़ से बाहर हो गया है। बल्लेबाजों की कब्रगाह बनी अहमदाबाद स्टेडियम की पिच पर दो दिन स्पिनरों का जलवा रहा।

इंग्लैंड ने अपनी पहली में 112 रन बनाए थे, जबकि भारत की पहली 145 रन पर समाप्त हुई। इंग्लैंड की दूसरी पारी 81 रन पर सिमटी और भारत को जीत के लिए 49 रन का लक्ष्य मिला। रोहित शर्मा ने नाबाद 25 और शुभमन गिल ने नाबाद 15 रन बना कर भारत को एकतरफा जीत दिला दी।

इस मैच में भारत की जीत के हीरो रहे दोनों स्पिनर, जिन्होंने स्पिन की मददगार पिच पर इंग्लैंड के बल्लेबाजों को समर्पण करने पर मजबूर कर दिया। लेफ्ट आर्म स्पिनर अक्षर पटेल ने मैच में कुल 11 विकेट लिए, जबकि ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के हिस्से में सात विकेट आए। अक्षर ने डे नाइट टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड बना डाला, जबकि अश्विन ने दूसरी पारी का तीसरा विकेट लेते ही अपने 400 विकेट पूरे कर लिए।

Tags: Cricket News in Hindiind vs eng 3rd testind vs eng live scoreind vs eng pink ball testind vs eng scorecardind vs eng test liveind vs eng test live scoreind vs eng test scorecardindia vs englandIndia vs England 2021india vs england matchindia vs england testLatest Cricket News Updateslive cricket scoretest match ind vs engअहमदाबाद टेस्ट मैचभारत बनाम इंग्लैंडलाइव क्रिकेट स्कोर
Previous Post

Video: इलेक्ट्रिक स्कूटर चलाने के दौरान गिरने से बाल-बाल बची ममता बनर्जी

Next Post

मुकेश अंबानी के घर के बाहर खड़े एक लावारिस वाहन मिला, मचा हड़कंप

Desk

Desk

Related Posts

राष्ट्रीय

माता मनसा देवी मंदिर में अब 24 घंटे टूरिस्ट पुलिस तैनात, CM सैनी ने किया उद्घाटन

12/10/2026
राष्ट्रीय

उपचुनावों के नतीजों पर अनिल विज का तंज, बोले- जनता ने विपक्ष को नकारा

12/10/2026
Heavy Rain
नई दिल्ली

दिल्ली-NCR में बारिश से मौसम सुहाना, जानें अगले 5 दिनों का IMD अपडेट

12/10/2026
पंजाब

‘साढ़े चार साल के काम से जीता जनता का भरोसा’, बोले भगवंत मान

12/10/2026
Main Slider

बूढ़ी गंडकी में बाढ़ से तबाही, पुल-घर बहे; समय पर चेतावनी से बचीं जानें

12/10/2026
Next Post

मुकेश अंबानी के घर के बाहर खड़े एक लावारिस वाहन मिला, मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

Nirjala Ekadashi

निर्जला एकादशी पर ऐसे करें व्रत का पारण, जान लें नियम

06/06/2025
CM Dhami

भारतीय संस्कृति में विवाह केवल सामाजिक आयोजन नहीं, बल्कि दो आत्माओं का पवित्र मिलन: CM

15/07/2026
Lok Sabha

लखनऊ का निकला संसद में अराजकता फैलाने वाला युवक, करता है ये काम

13/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version