• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हाईटेक जालसाज गिरफ्तार, फिंगर प्रिंट का क्लोन बनाकर खाते से उड़ाते दे रुपए

Writer D by Writer D
26/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
cyber crime

cyber crime

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। आधार कार्ड की जानकारी व फिंगरप्रिंट का क्लोन बनाकर लोगों के खाते से रकम निकालने वाले हाईटेक जालसाजों को लखनऊ की साइबर क्राइम टीम ने गिर तार किया है। आरोपित जालसाज एईपीएस सुविधा की कमजोर नस पकड़कर लोगों के बैंक खाते से लाखों रुपये पार करते थे।

पुलिस ने बताया कि पीडि़त ने कृष्णानगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पीडि़त की शिकायत साइबर सेल में ट्रांसर्फर की गई थी। पीडि़त का केनरा बैंक की शाखा में खाता है। जालसाजों ने आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम के माध्यम से पीडि़त के खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए थे। साइबर क्राइम सेल ने जानकारियां हांसिल करना शुरू की थी। जालसाजों की लोकेशन वाराणसी के मसकन आ रही थी। इस पर साइबर क्राइम सेल और वाराणसी पुलिस की संयुक्त टीम ने जालसाजों को गुरूवार सुबह गिर तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपितों ने अपना नाम ग्राम ताहिरपुर सरूपहां देवगांव आजमगढ़ निवासी देवेन्द्र कुमार मौर्या और ग्राम अमरौना चन्डवक जौनपुर निवासी रामेश कुमार बताया है।

बकौल पुलिस आरोपित देवेन्द्र ने बताया कि वह आधार कार्ड के माध्यम से फ्राड कर रहा था। देवेन्द्र आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम को सर्विस प्रोवाइड कराने वाली कपनी पेइनर का कर्मी है। जालसाज पेइनर कपनी का डिस्ट्रीब्यूटर है और उसके पास मास्टर डिस्ट्रीब्यूटर आईडी पासवर्ड भी है। भारत सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिकों की सुविधा के लिए एइपीएस सुविधा उपलब्ध कराई है। जिसके तहत ग्रामीण व्यक्ति अपने आधार कार्ड नबर या फिर फिंगर प्रिंट के माध्यम से 10 हजार रुपये तक निकाल सकता है। जालसाज ग्रामीण क्षेत्रों में उक्त कपनी का रिटेलर बनाता है। जालसाज सिस्टम के माध्यम से लोगों के खाता की जानकारी हांसिल कर लेते थे। एईपीएस सिस्टम से लिंक आधार कार्ड के खातों को यह लोग चिन्हित कर लेते थे। लोगों का आधार कार्ड नबर और उनके फिंगर प्रिंट के माध्यम से ग्रामीणों के बैंक खाते से रुपये निकाल लेते थे।

थर्मल स्कैनर से तैयार करते थे फिंगर प्रिंट क्लोन

जालसाज भारत सरकार की बेवसाइट भूलेख के माध्यम से ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के समस्त बैनामा धारक के प्रापर्टी की समस्त दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करते थे। जिसमें बायोमैट्रिक अंगूठा का निशान और आधार कार्ड की छायाप्रति भी होती है। जालसाज थर्मल स्कैनर, बटर पेपर, इमेज बूस्टर, थिनर के माध्यम से फिंगर प्रिंट तैयार करते थे। फिंगर प्रिंट और आधार कार्ड के न बर के माध्यम से जालसाज विभिन्न बैंकों में लोगों के खातों से रुपये अपने एकाउंट में ट्रांसर्फर करवा लेते थे।

कमजोर नस पकड़कर किया फ्राड

जालसाजों ने भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे सिस्टम की कमजोर नस को पकड़कर फ्राड किया है। साइबर सेल के इंस्पेक्टर सौरभ मिश्र ने बताया कि यह प्रकरण विभिन्न वेबसाइटों पर उपलब्ध बायोमैट्रिक डाटा के क्लोनिंग से संबंधित है। बायोमैट्रिक सिस्टम अब तक सबसे सुरक्षित माना जाता था, लेकिन जालसाजों ने उसका भी तोड़ निकाल लिया है। डाटा सुरक्षित व संचित रखने के लिए राज्य व केंद्र सरकार की इन वेबसाइटों की देखरेख करने वाली क पनियों को खामियों से अवगत कराया जायेगा।

इण्टर पास जालसाज ने किया इंजीनियरों को फेल

पुलिस ने बताया कि जालसाज देवेन्द्र महज इण्टर पास है। इण्टर पास करने के बाद उसने कई काम किये, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। फिर से उसने पेइनर क पनी ज्वाइन की। देवेन्द्र के हौसले और शातिर दिमाग को देखते हुए क पनी ने उसे डिस्ट्रीब्यूटर बना दिया था। ग्रामीण इलाकों में रिटेलर बनाने के दौरान उसने सरकार द्वारा चालू किए गए सिस्टम की कई खामियां पकड़ ली थीं। जबकि सिस्टम को तैयार करने में होनहार सा टवेयर इंजीनियर लगे थे, लेकिन महज इण्टर पास युवक ने इंजीनियरों को मात दे दी।

Tags: crime newsLucknow News
Previous Post

पैसे मांगने पर सब्जी विक्रेता का ठेला पलटने वाला दबंग गिरफ्तार

Next Post

युवती पर तेजाब फेंकने की धमकी देने वाला शोहदे को पुलिस ने दबोचा

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें सुनिश्चित: एके शर्मा

16/07/2026
Loot
उत्तर प्रदेश

बिजली विभाग के जेई से लूट, कैश और दो मोबाइल लेकर चलते ऑटो से फेंका

16/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में काशी बनेगी विश्वस्तरीय धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक नगरी: केशव मौर्य

16/07/2026
Jarjish Ansari
Main Slider

श्रीकृष्ण को ‘नमाजी’ बताने वाले मौलाना के बयान पर बवाल, संतों ने पाकिस्तान भेजने की उठाई मांग

16/07/2026
Next Post
arrested

युवती पर तेजाब फेंकने की धमकी देने वाला शोहदे को पुलिस ने दबोचा

यह भी पढ़ें

Mahakumbh

यूपी के सभी मंडलों में ‘कुंभ समिट’ कराएगी योगी सरकार

08/10/2024
UGC NET Admit Card Released

जारी हुए CA फाइनल और इंटरमीडिएट परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

17/04/2023
Fake Desi Ghee

होली पर सेहत से खिलवाड़, 10000 लीटर नकली घी बरामद; प्लांट सील

08/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version