• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इन घरेलू नुस्खों को अपनाकर हटाये अनचाहे बाल

Writer D by Writer D
23/08/2026
in फैशन/शैली
0
Unwanted Hair

Unwanted Hair

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अपने चेहरे की सुंदरता को बरकरार रखना हर महिला-पुरुष की ख्वाइश होती है। ऐसे ये महिलाएं कई तरह की ब्यूटी प्रोडक्ट्स का सहारा भी लेती है। जिसे चेहरे पर निखार तो बहुत जल्द देखने को मिल जाता है लेकिन कुछ समय के बाद उसी ब्यूटी प्रोडक्ट्स के चलते हमारे चेहरे पर तरह-तरह की समस्याएं आना शुरू हो जाती है।

साथ ही चेहरे पर उगे अनचाहे बाल (Unwanted Hair) को हटाने में ये पूरी तरह से सफल नहीं होते हैं। ऐसे में कुछ महिलाएं ब्यूटी प्रोडक्ट्स के बजाय घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करना सबसे अच्छा ऑप्शन समझती है, जोकि सही भी है। तो आज मैं आपको इन्हीं घरेलू नुस्खों के जरिये चेहरे पर उगे अनचाहे बालों को हटाने के बारे में बताने जा रहे है।

कुछ महिलाओं को होंठों के ऊपर बाल (Unwanted Hair) आने की दिक्कत होती है। कई महिलाएं हर 15 दिन में पार्लर जा कर इन बालों को हटवाती हैं। कई महिलाओं के तो अपर लिप थ्रेडिंग करवाने से दाग भी पड़ जाते हैं। अगर आप नहीं चाहती कि आपको पार्लर जाकर अपर लिप थ्रेडिंग करवानी पड़े तो आइए आपको बताते हैं कुछ आसान घरेलू उपायों के बारे में जो आपके अपर लिप के बालों को हटाने में मदद करेंगे।

हल्दी और दूध का पेस्ट

अगर आप अपर लिप्स के बाल हटवाने के लिए वैक्सिंग या थ्रेडिंग नहीं करवाना चाहती हैं तो घर पर ही बालों को नैचुरल तरीके से ब्लीच कर सकती हैं। इसके लिए आप हल्दी और दूध के लेप को होंठों के ऊपर के बालों पर लगाएं। दूध त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करती है।  वहीं हल्दी एंटीसेप्टिक होती है और इसमें ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज भी होती हैं।

हल्दी और दूध का पेस्ट बनाने के लिए सामग्री

हल्दी- 1 छोटा चम्मच

दूध- एक छोटा चम्मच

कैसे करें अप्लाई

सबसे पहले हल्दी पाउडर को दूध के साथ मिलाकर अपर लिप पर अच्छे से लगा लें। आधा घंटा इस लेप को लगा रहने दें। जब लेप सूख जाए तो इसे हाथों से रंगड़ते हुए छुड़ाएं और बाद में पानी से चेहरा धो लें।

दही, बेसन और हल्दी का पेस्ट

अगर आप नैचुरल तरीके से अपर लिप्स के बालों को हटाना चाहती हैं तो दही, बेसन और हल्दी का पेस्ट आपके लिए बेस्ट है। ये आपकी त्वचा को एक्सफोलिएट करता है। साथ ही टैनिंग की समस्या को भी दूर करता है। इसके अलावा चेहरे से अनचाहे बालों को भी हटाता है। एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटीमाइक्रोबियल और एंटीसेप्टिक होने के कारण यह त्वचा के लिए बहुत ही अच्छा होता है।

इस पेस्ट को बनाने के लिए सामग्री

बेसन- 1 छोटा चम्मचदही- 1 छोटा चम्मच

हल्दी- एक चुटकी

कैसे करें अप्लाई

सबसे पहले तो दही, बेसन और हल्दी को एक बाउल में मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को अपर लिप्स पर अच्छे से लगाएं। इसके बाद इसे हल्के हाथों से त्वचा पर रंगड़ें। लगभग 15- 20 मिनट तक इसे लगा रहने दें और फिर इसे धीरे से रगड़ते हुए इसे साफ कर लें। इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। आपको इसका असर साफ नजर आएगा।

शहद और नींबू का पेस्ट

अपर लिप्स के बाल हटाने के लिए आप शहद और नींबू का पेस्ट भी तैयार कर सकती हैं। इस पेस्ट के इस्तेमाल से बालों को वैक्स करें।दरअसल, नींबू में ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं। वहीं शहद में चिपचिपाहट होती है। इन दोनों का लेप तैयार करके आप आसानी से होंठों के उपर के बालों को वैक्स कर सकती हैं।

शहद और नींबू का पेस्ट बनाने की सामग्री

नींबू का रस- आधा बड़ा चम्मच

शहद- 1 बड़ा चम्मच

गर्म पानी- आधा कप

कॉटन का कपड़ा- एक टुकड़ा

कैसे करें अप्लाई

सबसे पहले शहद और नींबू का मिश्रण तैयार कर लें। इसके बाद आपको इस मिश्रण को अपने होंठों के ऊपर लगाना है। इस पेस्ट को 15-20 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। इसके बाद आपको गर्म पानी में कॉटन का कपड़ा भिगोना है। इस कपड़े को अच्छे से निचोड़ें और जहां आपने पेस्ट लगाया है वहां पर इसे रख कर हल्के से खींच दें। इससे आपके बाल हटने के साथ ब्लीच भी हो जाएंगे।

नींबू और चीनी का पेस्ट

आप नींबू और चीनी के लेप का इस्तेमाल करके भी अपर लिप्स के बालों को आसानी से हटा सकती हैं। आपको बता दें कि नींबू में ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज होती हैं और चीनी में त्वचा को एक्सफोलिएट करने की क्षमता होती है। इस लेप का इस्तेमाल करने से अपर लिप के बाल अपने आप कमजोर हो जाएंगे। हालांकि इसका इस्तेमाल करते वक्त थोड़ा सावधान रहें। नींबू की वजह से आपकी स्किन छिल भी सकती हैं।

नींबू और चीनी का पेस्ट बनाने के लिए सामग्री

नींबू का रस- 1 छोटा चम्मच

चीनी- 1 छोटा चम्मच

कैसे करें अप्लाई

सबसे पहले नींबू को निचोड़कर उसका रस निकाल लें। इसके बाद आपको इस रस में चीनी मिलाकर इसका पेस्ट तैयार करना है। इस पेस्ट को अपर लिप्स के बालों पर लगाएं और 15 मिनट के लिए सूखने दें। इसके बाद पानी से चेहरे को अच्छी तरह से धो लें। आपको असर दिखाई देगा।

Tags: "home remedies for upper lips hairUnwanted hairupper lips hair
Previous Post

इंटीरियर निखारने के साथ ही घर को आकर्षक बनाएंगे ये क्रिएटिव बुकशेल्फ

Next Post

चेहरा होगा पिंपल फ्री, तो ऐसे करें संतरे के छिलके का इस्तेमाल

Writer D

Writer D

Related Posts

Dark Circles
फैशन/शैली

डार्क सर्कल को इन तरीकों से करें दूर

20/10/2026
Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

18/10/2026
black elbow
फैशन/शैली

कोहनियां हो गई है काली, तो ट्राई करें ये घरेलू उपाय

18/10/2026
Hair Wash
धर्म

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

18/10/2026
Navratri
Main Slider

अष्टमी-नवमी की तारीख को लेकर कंफ्यूजन खत्म, नोट कर लें सही डेट और शुभ मुहूर्त

17/10/2026
Next Post
Pimples

चेहरा होगा पिंपल फ्री, तो ऐसे करें संतरे के छिलके का इस्तेमाल

यह भी पढ़ें

terrorist attacked

BSF काफिले पर आतंकियों ने किया हमला, कोई हताहत नहीं

12/08/2021
Murder

हत्या के आरोप में दो को उम्रकैद

23/03/2024
ak sharma

युवाओं को हुनर और रोजगार से जोड़ने का संकल्प: एके शर्मा

17/04/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version