• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

युवाओं को हुनर और रोजगार से जोड़ने का संकल्प: एके शर्मा

Writer D by Writer D
17/04/2026
in उत्तर प्रदेश, मऊ, राजनीति
0
ak sharma

ak sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मऊ/लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने मऊ जनपद के भ्रमण के दौरान दशकों से बंद पड़ी परदहा मिल का निरीक्षण किया। इस दौरान उद्योग विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। मंत्री श्री शर्मा ने मिल परिसर का स्थलीय जायजा लेते हुए वहां चल रही तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को औद्योगिक संकुल विकसित करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि परदहा मिल की लगभग 85 एकड़ भूमि पर आधुनिक औद्योगिक पार्क/क्लस्टर विकसित किया जाएगा। यह परियोजना मऊ की औद्योगिक विरासत को पुनर्जीवित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से बंद पड़ी इस मिल को अब विकास के नए केंद्र के रूप में स्थापित किया जाएगा।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को हुनर और रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। “सभी हाथों को हुनर और काम मिले” इसी उद्देश्य के साथ इस औद्योगिक संकुल की योजना तैयार की जा रही है। इस परियोजना के माध्यम से स्थानीय युवाओं को रोजगार के साथ-साथ स्वरोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे, जिससे क्षेत्र में समग्र विकास सुनिश्चित होगा।

निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने बताया कि औद्योगिक इकाइयों के आवंटन की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया जाएगा। इसके लिए जल्द ही ऑनलाइन व्यवस्था लागू की जाएगी, जिससे उद्यमियों को बिना किसी जटिलता के आवेदन और आवंटन की सुविधा मिल सकेगी।उन्होंने कहा कि यह औद्योगिक संकुल “आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। इससे न केवल रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि निवेश आकर्षित होगा और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

मंत्री श्री शर्मा ने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि आने वाले समय में मऊ पुनः अपनी औद्योगिक पहचान स्थापित करेगा और विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

इस अवसर पर जन प्रतिनिधिगण,उद्योग विभाग के संबंधित अधिकारी एवं बड़ी संख्या में व्यापारी तथा नागरिक उपस्थित रहे।

Tags: ak sharma
Previous Post

जन शिकायत की पड़ताल करने मौके पर पहुंचे सीएम, वीडियो कॉल के जरिए अधिकारियों को दिखाई स्थिति

Next Post

विजन के साथ विकास हमारी प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Muskan Rastogi
Main Slider

नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा

14/10/2026
Main Slider

अखिलेश यादव को बड़ा झटका, अभय सिंह समेत तीन नेताओं ने थामा BJP का दामन

14/10/2026
उत्तर प्रदेश

NRHM कर्मचारियों को नियमित करे सरकार: मायावती

14/10/2026
उत्तर प्रदेश

CM योगी से मिले लूटा एवं लुआक्टा के संयुक्त प्रतिनिधि मंडल, शिक्षक समस्याओं पर की चर्चा

14/10/2026
उत्तर प्रदेश

परौंख से राष्ट्रपति भवन तक का सफर भारतीय लोकतंत्र की विजयगाथा: केशव प्रसाद मौर्य

14/10/2026
Next Post
CM Dhami

विजन के साथ विकास हमारी प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

मनुष्य के अंदर कूट कूट कर नहीं भरी होनी चाहिए ये एक चीज

31/10/2020
Nirjala Ekadashi

जानें कब है पुरुषोत्तमी एकादशी, ऐसे पूजा करने से बरसती है मां लक्ष्मी की कृपा

26/07/2023
Suicide

फांसी के फंदे से लटका मिला प्रेमी जोड़े का शव

27/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version