• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जिंदा रहना और अपनी जमीन को बचाना है तो आंदोलन करने पड़ेंगे: राकेश टिकैत

Desk by Desk
28/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय, सहारनपुर
0
Rakesh Tikait
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सहारनपुर। सहारनपुर में किसान महापंचायत में पहुंचे भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने रविवार को भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कहा जिंदा रहना है और अपनी जमीन को बचाना है तो आंदोलन करने पड़ेंगे।

उन्होंने कहा सरकार मेरी एक बात ध्यान से सुन लें, 24 मार्च तक हमारे कार्यक्रम तय हुए हैं। हम पूरे देश में जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने किसान को भावनाओं में भड़काने का काम किया है। टिकैत ने कहा तिरंगे के लिए भी सरकार ने किसानों का अपमान किया है, जबकि तिरंगे का सबसे ज्यादा सम्मान गांव के लोग करते हैं। उन्होंने कहा देश की जनता आपको कतई ही नहीं बख्शेगी।

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.69 करोड़ डॉलर बढ़ा

उन्होंने सहारनपुर के लोगों से कहा व्यापारी को किसी क्षेत्र या किसी शहर से कोई लगाव नहीं होता। अगर यहां किसी व्यापारी को नुकसान होगा तो वह दिल्ली या चंडीगढ़ में जाकर अपना व्यापार कर लेगा। अगर उस काम में नुकसान होगा तो वह दूसरा काम कर लेगा। लेकिन किसान गांव में खेती करता है अगर उसे 10 साल तक भी नुकसान होगा तो वह ग्यारहवें साल भी खेत में हल लेकर जाएगा। किसान कभी खेती नहीं छोड़ता है।

उन्होंने कहा अब आंदोलन की शुरुआत हो गई है। टिकैत ने कहा कि अगर गेहूं की कटाई होगी तो किसान आंदोलन छोड़कर कटाई करेगा। ये भी किसानों ने सरकार को एक सबक दे दिया है।

नए कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन को लेकर भाकियू की किसान महापंचायत आज सहारनपुर के लाखनौर में हुई। महापंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला।

पश्चिम बंगाल के एडीजी (कानून व्यवस्था) को चुनाव आयोग ने हटाया

इससे पहले आज सुबह बागपत जिले में उनका जगह- जगह जोरदार स्वागत किया गया। किशनपुर बराल में कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाएं पहनाई। टिकैत ने कहा कि एमएसपी पर कानून और तीनों कृषि कानून वापस होने तक आंदोलन जारी रहेगा। किसान संघर्ष के लिए तैयार रहें।

वहीं कार्यक्रम स्थल पर भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। अपर जिलाधिकारी प्रशासन, एसपी सिटी, एसपी देहात, एसपी ट्रैफिक, कई सीओ और थानाध्यक्ष पुलिसकर्मियों के साथ मौजूद रहे।

ये हैं प्रमुख मुद्दे

  • तीनों नए कृषि कानूनों की वापसी
  •  न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल खरीद की गारंटी
  • ब्याज सहित बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान
  • 14 दिनों में गन्ना मूल्य भुगतान
  • किसानों को नि:शुल्क बिजली एवं सिंचाई की सुविधा
  • सभी फसलों का लाभकारी मूल्य
Tags: Saharanpur newssaharanpur News in HindiSaharanpur News Todayराकेश टिकैतसहारनपुर न्यूज़सहारनपुर समाचार
Previous Post

महाराष्ट्र के वन मंत्री संजय राठौड़ ने दिया इस्तीफा, ये लगा है आरोप

Next Post

कृषि कानून बनने से पहले उद्योगपतियों के गोदाम बन गए : राकेश टिकैत

Desk

Desk

Related Posts

Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

20/09/2026
tasty snacks for kids using semolina
Main Slider

बच्चों को खिलाएं ये स्नैक्स, टेस्टी भी हेल्दी भी

20/09/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग के बाद निकलने वाले छोटे दानों से हैं परेशान, आजमाए ये नुस्खें

20/09/2026
Chardham Yatra
उत्तराखंड

प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि

19/09/2026
उत्तराखंड

CM धामी से जिला सहकारी बैंक नैनीताल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने की भेंट

19/09/2026
Next Post
राकेश टिकैत

कृषि कानून बनने से पहले उद्योगपतियों के गोदाम बन गए : राकेश टिकैत

यह भी पढ़ें

Alan Gemmel

सीएम योगी की दूरदर्शिता के मुरीद हुए यूके के ट्रेड कमिश्नर

23/05/2022
Akshaya Tritiya

अक्षय तृतीया के दिन मां लक्ष्मी को लगाएं इन चीजों का भोग, बरसेगी कृपा

08/05/2024
CM Yogi

बहराइच के महसी में माहौल बिगाड़ने वाले बचेंगे नहीं: मुख्यमंत्री

13/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version