• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महाराष्ट्र के वन मंत्री संजय राठौड़ ने दिया इस्तीफा, ये लगा है आरोप

Desk by Desk
28/02/2021
in Main Slider, क्राइम, महाराष्ट्र, राजनीति, राष्ट्रीय
0
महाराष्ट्र के वन मंत्री संजय राठौड़ का इस्तीफा

महाराष्ट्र के वन मंत्री संजय राठौड़ का इस्तीफा

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई।  महाराष्ट्र के वन मंत्री व शिवसेना नेता संजय राठौड़ ने रविवार को इस्तीफा दे दिया है। संजय राठौड़ ने पुणे की एक युवती की मौत के मामले में नाम आने के बाद इस्तीफा दिया है। बता दें कि आठ फरवरी को पुणे के हडपसर इलाके में एक इमारत से कथित तौर पर गिरने से महिला की मौत हो गई थी। कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में और विपक्षी भाजपा की ओर से दावा किया गया कि इस 23 वर्षीय महिला की मौत से राठौड़ का संबंध है।

वहीं इस मामले पर मंत्री संजय राठौड़ ने कहा कि मैंने अपना त्यागपत्र मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को दे दिया है। जिस तरह से विपक्ष चेतावनी दे रहा है कि वे विधानसभा सत्र को नहीं चलने देंगे, मैंने इससे खुद को दूर कर लिया है। मैं मामले में निष्पक्ष जांच चाहता हूं।

यूपी ने कोरोना को दी मात, अब न्यूनतम स्तर पर आया: सीएम योगी

बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इस मामले की विस्तृत जांच की बात कही थी। वहीं, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी इसमें दखल देते हुए राज्य सरकार और पुणे पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी किया था। जानकारी के अनुसार राठौड़ ने रविवार को मुख्यमंत्री ठाकरे से मुलाकात की और अपने पद से इस्तीफा दे दिया। राज्य में मुख्य विपक्षी दल इस मामले में लगातार राठौड़ के इस्तीफे की मांग कर रही थी।

भाजपा ने की थी कार्रवाई की मांग

इससे पहले गुरुवार को महाराष्ट्र की भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा वाघ ने आरोप लगाया था कि राज्य की उद्धव ठाकरे सरकार मंत्री संजय राठौड़ को बचा रही है जिनका नाम एक महिला की मौत के मामले से जुड़ रहा है। उन्होंने मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। चित्रा वाघ ने कहा था कि महिला की मौत के बाद मृतका द्वारा कथित रूप से दो व्यक्तियों की बातचीत की ऑडियो क्लिप सामने आई है।

वनवाडी पुलिस थाने के मुताबिक उसने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है। हालांकि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वाघ ने कहा कि हमारा मानना है कि ऑडियो क्लिप में सुनाई दे रही एक आवाज संजय राठौड़ की है, लेकिन वनवाडी पुलिस राठौड़ के खिलाफ मामला नहीं दर्ज कर रही है।’ बता दें कि भ्रष्टाचार निरोधी ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में वाघ के पति किशोर जगन्नाथ वाघ के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

युवती के पिता की अपील, बंद हो परिवार की बदनामी

बता दें कि उक्त युवती की मौत के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में बवाल मच गया था। वहीं, युवती के पिता का कहना है कि यदि उनकी बेटी की मृत्यु पर राजनीति समाप्त नहीं हुई तो वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ आत्महत्या कर लेंगे। उन्होंने शनिवार को कहा था कि उनके परिवार की बदनामी बंद होनी चाहिए, क्योंकि उनकी एक और बेटी है जिसकी शादी होना बाकी है।

Tags: anjay rathodIndia News in HindiLatest India News Updatesmaharashtramaharashtra forest ministerMaharashtra governmentpune girl deathsanjay rathod resignationuddhav thackerayमहाराष्ट्र के वन मंत्री संजय राठौड़ का इस्तीफामहाराष्ट्र सरकारसंजय राठौड़संजय राठौड़ का इस्तीफासंजय राठौड़ यवतमाल
Previous Post

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.69 करोड़ डॉलर बढ़ा

Next Post

जिंदा रहना और अपनी जमीन को बचाना है तो आंदोलन करने पड़ेंगे: राकेश टिकैत

Desk

Desk

Related Posts

Hartalika Teej
Main Slider

कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, इस विधि से करें पूजा

12/09/2026
Hartalika Teej
Main Slider

पहली बार रख रही हैं हरतालिका तीज का व्रत, तो जान लें यह नियम

12/09/2026
CM Yogi
Main Slider

सेवा संकल्प अभियान को लेकर योगी सरकार की बड़ी तैयारी, जनसेवा और स्वच्छता को मिलेगा नया विस्तार

11/09/2026
PM Modi presented a Thirukkural book to Putin.
Main Slider

पुतिन को मोदी का खास तोहफा, भेंट की तिरुक्कुरल की किताब

11/09/2026
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री होगी फिल्म ‘हनुमान अंश’ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

11/09/2026
Next Post
Rakesh Tikait

जिंदा रहना और अपनी जमीन को बचाना है तो आंदोलन करने पड़ेंगे: राकेश टिकैत

यह भी पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

यूपी में 30 सितंबर तक सभी धार्मिक उत्सवों एवं सांस्कृतिक आयोजनों पर लगा बैन

26/08/2020
कैलाश अस्पताल में बम की सूचना Bomb information in Kailash Hospital

नोएडा : कैलाश अस्पताल में बम की सूचना, मौके पर डॉग स्क्वायड की टीम पहुंची

21/01/2021
rape

मासूम के साथ 6 नाबालिगों समेत सात ने किया गैंगरेप, बनाया वीडियो

09/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version