• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

धर्म को अपनी जीत के लिए धर्म का रास्ता नहीं छोड़ना चाहिए : भागवत

Writer D by Writer D
15/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मोहन भागवत ने कहा कि हिंदू एकता के लिए अहंकार को तोड़ना होगा। अहंकार और स्वार्थ का विचार खत्म करने से ही कार्य बेहतर होंगे। लगातार प्रयास करने से ही सफलता मिलेगी। कहा कि इस बार अधर्म की लड़ाई धर्म से है। धर्म को अपनी जीत के लिए धर्म का रास्ता नहीं छोड़ना चाहिए।

उन्होंने देव और राक्षसों के बीच हुए द्वंद का किस्सा सुनाया। कहा कि किसी भी पार्टी को राज्य की सत्ता देव के रास्ते पर चलने से ही मिलेगी। बिना किसी पार्टी का नाम लिए उन्होंने कई कटाक्ष किए। मोहन भागवत ने प्रतिज्ञा लेते हुए कहा कि- मैं हिंदू संस्कृति का मर्यादापूर्वक सबकी राजी से संकलप लेता हूं। सर्व समाज मैं अपने पवित्र हिंदू धर्म, संस्कृति, समाज के संरक्षण, संवर्धन, सुरक्ष के लिए आजीवन कार्य करूंगा।

प्रतिज्ञा लेता हूं कि किसी भी हिंदू भाई को धर्म से विमुख नहीं होने दूंगा। जो हिंदू धर्म छोड़कर गए हैं उनकी घर वापसी का काम कराएंगे। उन्हें अपने परिवार का फिर से हिस्सा बनाएंगे। हिंदू बहनों की सुरक्षा, सम्मान, शील की रक्षा के लिए सर्वत्र अर्पण करेंगे। जाति, वर्ग, भाषा, पंथ के भेदभाव से ऊपर उठकर हिंदू समाज को समरस सशक्त बनाने के लिए शक्ति का प्रयोग करेंगे।

धर्म नगरी में हिंदू एकता महाकुंभ के आयोजन का आज राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत एवं जगदगुरू रामभद्राचार्य ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में उपस्थित रामभद्राचार्य, देश के प्रमुख पीठों के पीठाधीश्वर भी महाकुंभ में अपने विचार रखेंगे।

तुलसीपीठाधीश्वर रामभद्राचार्य की अध्यक्षता में इस महाकुंभ का आयोजन हो रहा है। इस कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य हिंदू एकता पर चिंतन करना बताया गया है।

गांव की सरकार को CM योगी का तोहफा, ग्राम प्रधानों का बढ़ाया वित्तीय अधिकार व मानदेय

चित्रकूट की पावन धरती पर हिंदू एकता महाकुंभ में शामिल होने के लिए मुख्य अतिथि संघ प्रमुख मोहन भागवत और केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे पहुंच चुके हैं। कर्वी रेलवे स्टेशन पर उत्तर प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से सवा छह बजे संघ प्रमुख और केंद्रीय मंत्री उतरे तो उनका स्वागत किया गया।

इसके बाद वह कड़ी सुरक्षा के बीच वह आरोग्यधाम के लिए रवाना हो गए। देश के विघटित हिंदुओं को एक सूत्र में पिरोने के लिए भगवान श्रीराम की संकल्प भूमि चित्रकूट में ‘हिंदू एकता महाकुंभ’ का आयोजन हो रहा है। बुधवार को महाकुंभ में संघ प्रमुख मोहन भागवत बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर संज समाज से हिंदू हित के कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत बुधवार की सुबह सवा छह बजे उत्तर प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से चित्रकूट पहुंचे।

चित्रकूट धाम कर्वी रेलवे स्टेशन में कार्यक्रम संयोजक आचार्य रामचंद्रदास, डीआरआई संगठन सचिव अभय महाजन आदि ने स्वागत किया। संघ प्रमुख ने हाथ जोड़कर सभी अभिवादन स्वीकार किया और बिना कुछ बोले कार में बैठकर भारत रत्न नानाजी द्वारा स्थापित दीनदयाल शोध संस्थान के आरोग्यधाम के लिए रवाना हो गए।

यहां पर कुछ देर विश्राम के बाद वह महाकुंभ में शामिल होने नया बस अड्डा बेड़ी पुलिया पहुंचेंगे। हिंदू एकता महाकुंभ में देश के विभिन्न प्रांतों और स्थलों से आए धर्माचार्य व संत और महंत धर्मांतरण, लव जिहाद, हिंदू की आबादी, गो हत्या व नदियों के प्रदूषण आदि ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इस दौरान 11 सौ धर्म योद्धा एक साथ हिंदू एकता शंखनाद भी किया जाएगा।

Tags: Chitrakoot newsMohan Bhagwatup news
Previous Post

गांव की सरकार को CM योगी का तोहफा, ग्राम प्रधानों का बढ़ाया वित्तीय अधिकार व मानदेय

Next Post

UPTET पेपर लीक मामले में MBBS डॉक्टर अरेस्ट, व्यापम घोटाले में जा चुका है जेल

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सरेंडर प्लान फेल, श्रद्धा दुबे पुलिस को दे गई चकमा; अफसरों पर कार्रवाई

19/10/2026
Main Slider

टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश? एक चूक से बची जान!

19/10/2026
Main Slider

प्रार्थना के दौरान पादरी पर गिरा क्रूस, मौके पर मौत

19/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘बिजनौर से अगर हराकर न भेजा तो…’, चंद्रशेखर आजाद ने CM योगी को ललकारा

19/10/2026
Main Slider

दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्थाः मुख्यमंत्री

18/10/2026
Next Post

UPTET पेपर लीक मामले में MBBS डॉक्टर अरेस्ट, व्यापम घोटाले में जा चुका है जेल

यह भी पढ़ें

winner

‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ के विजेता बने अजय सिंह

23/11/2020

खास अंदाज में देवर जी ने किया कटरीना ‘परजाई’ का स्वागत

10/12/2021
Manipur

फिर सुलगा मणिपुर! गुस्साई भीड़ ने CM के दामाद का घर जलाया, 5 जिलों में कर्फ्यू

17/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version