• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

UPTET पेपर लीक मामले में MBBS डॉक्टर अरेस्ट, व्यापम घोटाले में जा चुका है जेल

Writer D by Writer D
15/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

UPTET पेपर लीक के तार मध्य प्रदेश के चर्चित व्यापम घोटाले से जुड़े हुए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक पेपर लीक मामले में गिरफ्तार डॉक्टर संतोष चौरसिया मध्य प्रदेश के व्यापम घोटाले में जेल जा चुका है। संतोष चौरसिया, यूपीटीईटी पेपर लीक की अहम कड़ी था। संतोष चौरसिया ने 20 लाख में पेपर खरीदा था।

यूपी एसटीएफ ने बुधवार को लखनऊ के आलमबाग इलाके से संतोष चौरसिया को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पेपर प्रिंटिंग का काम दिए जाने से पहले पेपर लीक करने वाले गैंग सक्रिय हो गए थे। वहीं चर्चित पेपर लीक गैंग का सबसे बड़े गैंग लीडर बेदी राम का भाई मनीराम टीईटी पेपर लीक में शामिल बताया जा रहा है।  नोएडा के रहने वाले राहुल मिश्रा और अनुराग शर्मा के जरिए डॉक्टर संतोष चौरसिया ने पेपर खरीदा था। एग्जाम के 1 दिन पहले यूपीटीईटी का पेपर 27 नवंबर की रात 11बजे बॉटम एप से भेजा गया था।

इससे पहले मंगलवार को UPTET पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी निर्दोष चौधरी ने सरेंडर कर दिया है। आरोप है कि निर्दोष चौधरी ने ही शामली में मेरठ के सॉल्वर गैंग को 5 लाख में पेपर बेचा था। निर्दोष अलीगढ़ में प्राइमरी का टीचर है। उसका भाई यूपी पुलिस में सिपाही है। UPSTF निर्दोष चौधरी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी ने खोया आपा, पत्रकारों से कहे अपशब्द

बता दें कि यूपी में 28 नवंबर को UP TET परीक्षा आयोजित की गई थी। लेकिन इसका पेपर लीक हो गया था। ऐसे में परीक्षा रद्द कर दी गई थी। इस मामले में यूपी एसटीएफ जांच कर रही है। अब तक इस मामले में 30 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसी बीच खबर है कि उत्‍तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा अब जनवरी 2022 में आयोजित की जानी है। परीक्षा के लिए संभावित डेट्स शासन को भेजी जा चुकी हैं। परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने शासन को 20 से 25 जनवरी के बीच परीक्षा कराने का प्रस्‍ताव भेजा है। इसमें 23 जनवरी को रविवार है।

ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि परीक्षा 23 जनवरी 2022 को आयोजित की जा सकती है। इसके साथ ही 28 नवंबर को हुई परीक्षा के एग्‍जाम सेंटर्स का दोबारा परीक्षण कराने के भी निर्देश दिए गए हैं।

Tags: crime newsLucknow Newsup newsUPSTFuptet newsuptet paper leakVyapam scan
Previous Post

धर्म को अपनी जीत के लिए धर्म का रास्ता नहीं छोड़ना चाहिए : भागवत

Next Post

एकलौता भाई देश की रक्षा में शहीद तो बहन को विदा करने पहुंच गए सेना के जवान

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post

एकलौता भाई देश की रक्षा में शहीद तो बहन को विदा करने पहुंच गए सेना के जवान

यह भी पढ़ें

Akhilesh Yadav

‘राजनीति में कुर्बानी के लिए कोई जगह नहीं…’, अखिलेश यादव की महाविकास अघाड़ी को दो टूक

27/10/2024
banarasi ram

पंचतत्व में विलीन हुए आज़ाद हिन्द फौज के सिपाही, फोर्स ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

15/04/2021

रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं पेट्रोल के दाम, मुंबई में रेट 93 रूपए प्रति लीटर के पार

05/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version