• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

IPL 2022: बटलर के विस्फोटक शतक से रोहित शर्मा के धुरंधर ढेर

Writer D by Writer D
02/04/2022
in Main Slider, खेल
0
Rajasthan Royals

Rajasthan Royals

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। जोस बटलर (100 ) (Jos Butler) के शानदार शतक के बाद बेहतरीन गेंदबाजी और फील्डिंग की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने यहां शनिवार को 2022 आईपीएल के नौवें मैच में मुंबई इंडियंस को 23 रन से हरा दिया।

राजस्थान ने टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए जोस बटलर (100) के विस्फोटक शतक, शिमरन हेत्मायर (35) की तूफानी पारी और कप्तान संजू सैमसन के 30 रन के योगदान से 20 ओवर में आठ विकेट पर 193 रन का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में मुंबई की टीम युवा बल्लेबाजाें ईशान किशन (54) और तिलक वर्मा (61) के विस्फोटक अर्धशतकाें के बावजूद लक्ष्य से काफी दूर रह गयी।

कप्तान रोहित शर्मा और अनमोलप्रीत सिंह के रूप में दो विकेट जल्दी खोने के बाद ईशान और तिलक ने धुआंधार पारियां खेल कर टीम को मैच में बनाए रखा। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 81 रन जोड़े, हालांकि फिर दोनों ने एकाएक अपने विकेट खो दिए। ईशान 121, जबकि तिलक 135 के स्कोर पर आउट हुए। दोनों के आउट होने के बाद मुंबई की पारी रुक सी गई। परिणामस्वरूप टीम लक्ष्य से बहुत दूर रह गई।

IPL 2022: जोस बटलर का कहर, लगाया 101 मीटर लंबा छक्का

ईशान ने पांच चौकाें और एक छक्के के सहारे 43 गेंदों पर 54 और तिलक ने तीन चौकों और पांच छक्कों की मदद से 33 गेंदों पर 61 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं राजस्थान की ओर से युजवेंद्र चहल और नवदीप सैनी ने अच्छी गेंदबाजी की और दो-दो विकेट चटकाए। चहल स्लिप में कैच छूटने के कारण हैट्रिक बनाने से वंचित रह गए। रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट और प्रसिद्ध कृष्णा को भी एक-एक विकेट मिला। इससे पहले बल्लेबाजी में बटलर ने 11 चौकों और पांच छक्कों के दम पर 68 गेंदों पर 100 रन की आतिशी पारी खेली, वहीं हेत्मायर ने तीन चौकों और तीन छक्कों की बदौलत 14 गेंदों पर ताबड़तोड़ 35 रन बनाए। सैमसन ने भी एक चौके और तीन छक्कों की मदद से 21 गेंदों पर 30 रन का योगदान दिया।

मुंबई की ओर से जसप्रीत बुमराह और टायमल मिल्स ने सफल गेंदबाजी की। दोनों ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि कीरोन पोलार्ड ने एक विकेट निकाला। मुंबई ने पारी के 19वें ओवर में बुमराह की गेंदों पर तीन विकेट झटके जबकि आखिरी ओवर में दो विकेट निकाले।

Tags: cricket newsipl 2022IPL 2022 newsipl 2022 updatesMumbai Indiansrajasthan royals
Previous Post

जल संसाधन के संरक्षण के लिए जन आंदोलन चलाए जाने की जरूरत : स्वतंत्रदेव

Next Post

ऊर्जा मंत्री से मिला आश्वासन, बिजली कर्मी नहीं करेंगे सामूहिक छुट्टी

Writer D

Writer D

Related Posts

Bharwan Torai
Main Slider

भरवां तोरई जीत लेगी सबका दिल, बार-बार बनाने की करेगी इच्छा

20/08/2026
UP-Japan Investment Meet-2026
Main Slider

यूपी-जापान की औद्योगिक दोस्ती नई ऊंचाइयों की ओर, यीडा में दो मेगा प्रोजेक्ट की शुरुआत

19/08/2026
Parichha Dam
Main Slider

140 साल पुराना पारीछा बांध बना विश्व धरोहर, फ्रांस में आयोजित समारोह में मिलेगा सम्मान

19/08/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

नदी बचेगी तो जल बचेगा और जल बचेगा तो जीवन बचेगा : मुख्यमंत्री साय

19/08/2026
Dhami government's gift on Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर धामी सरकार की सौगात, 28-29 अगस्त को रोडवेज बसों में महिलाओं का सफर मुफ्त

19/08/2026
Next Post
AK Sharma

ऊर्जा मंत्री से मिला आश्वासन, बिजली कर्मी नहीं करेंगे सामूहिक छुट्टी

यह भी पढ़ें

‘जर्सी’ देख गदगद हुईं कृति सेनन, तारीफ में कहीं ये बात

22/04/2022
Prabhas Birthday

प्रभास ने इटली में फिल्म राधे-श्याम के सेट पर सेलिब्रेट किया बर्थडे

25/10/2020
कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की

पश्चिम बंगाल चुनाव : कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, ये नेता हैं शामिल

12/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version