• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बुजुर्गों व बीमार व्यक्तियों को आज लगेगी वैक्सीन, सरकारी व निजी अस्पताल समेत चार केंद्र बनाये गए

Writer D by Writer D
01/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, स्वास्थ्य
0
corona vaccination

वैक्सीन लगवाने से मौत

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। स्वास्थ्य व फ्रंट लाइन वर्कर के बाद 1 मार्च से वैक्सीनेशन का अगला चरण शुरू होगा। इस चरण में 60 साल से ज्यादा उम्र के लोग व 45 साल से ऊपर के ऐसे लोगों को टीका लगाया जाएगा, जो पहले से किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं। राजधानी में इस चरण में 900 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. एम.के.सिंह ने बताया कि टीकाकरण के लिए शहर में सरकारी व निजी अस्पताल समेत चार केन्द्र बनाये गये हैं, जहां 900 लोगों के वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा गया है। इनमें केजीएमयू, लोहिया संस्थान व सिविल अस्पताल समेत तीन सरकारी व एक निजी शेखर अस्पताल  हैं।

इनमें केजीएमयू में 400, लोहिया संस्थान में 300, सिविल अस्पताल में 100 और शेखर अस्तपाल में 100 लोगों को वैक्सीन लगायी जायेगी। डा. सिंह ने बताया कि सरकारी संस्थानों में मुफ्त टीका लगेगा वहीं सरकारी अस्पताल में टीके के लिए 250 रूपये अदा करने होंगे। उन्होंने बताया कि 45 से 59 साल के जो लोग किसी बीमारी से ग्रसित हैं, उन लोगों को अपनी बीमारी का मेडिकल सर्टिफिकेट दिखाना होगा जिसके बाद ही उन्हें वैक्सीन दी जाएगी।

जेलर की फेसबुक अकाउंट हुआ हैक, साइबर अपराधियों ने परिचितों से मांगे पैसे

इन बीमारियों में लगाया जा सकेगा टीका

स्वास्थ्य मंत्रालय ने ऐसी 20 बीमारियों को लिस्ट में शामिल किया है, जिससे बीमार लोगों (45 से 59 साल) को टीका लगाया जायेगा। इन गंभीर बीमारियों में किडनी, लीवर, ल्यूकेमिया, डायबिटीज एचआईवी, बोन मेरो फेलियर, हाइपरटेंशन और हार्ट फेलियर शामिल हैं। इसके अलावा भी कई और गंभीर बीमारियां हैं, जिनसे ग्रसित लोगों को वैक्सीन दी जाएगी, जिसमें कैंसर से ग्रसित लोग शामिल हैं।

वैक्सीन के लिए दिखाना होगा सबूत

45 साल से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना की वैक्सीन के लिए कुछ सबूत दिखाने होंगे। वैक्सीन की डोज लेने वाले लोगों को अपने साथ एक फोटो आईडी दस्तावेज लेकर जाना होगा, जिसमें आधार कार्ड, वोटर आईडी भी शामिल हैं। वहीं 45 साल से उम्र के लोगों को वैक्सीन के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी गंभीर बीमारी से पीड़ित होने का साक्ष्य दिखाना होगा। यह साक्ष्य किसी रजिस्टर्ड चिकित्सक द्वारा प्रमाणित होना चाहिए। अन्यथा वैक्सीन की डोज नहीं मिल पाएगी।

Tags: Corona vaccinationup news
Previous Post

वंशवाद की राजनीति के चलते  देशभर में कांग्रेस  का अवसान : अमित शाह

Next Post

लोहिया संस्थान के क्रिटिकल केयर विभाग के दस वर्ष पूरे होने पर स्थापना दिवस का आयोजन

Writer D

Writer D

Related Posts

Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

20/09/2026
tasty snacks for kids using semolina
Main Slider

बच्चों को खिलाएं ये स्नैक्स, टेस्टी भी हेल्दी भी

20/09/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग के बाद निकलने वाले छोटे दानों से हैं परेशान, आजमाए ये नुस्खें

20/09/2026
उत्तर प्रदेश

देवप्रयाग के मेधावी छात्रों ने किया गोमती बुक फेस्टिवल का भ्रमण, मिली ‘एग्जाम वॉरियर्स’ पुस्तक

19/09/2026
Main Slider

धामी सरकार की होम स्टे नीति ने पर्यटन को दी नई रफ्तार

19/09/2026
Next Post

लोहिया संस्थान के क्रिटिकल केयर विभाग के दस वर्ष पूरे होने पर स्थापना दिवस का आयोजन

यह भी पढ़ें

अवैध विस्फोटक बरामद

कोडरमा : पिकअप वैन से भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक बरामद, आरोपी फरार

24/09/2020
vastu tips

घर की दक्षिण दिशा में लगाएं लाल रंग के पर्दे

24/06/2021
flowers

मंदिर से मिले फूल या फूलमाला को रखें इस तरह, नहीं होंगे पाप के भागीदार

12/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version