• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी विधानसभा में आपराधिक मामलों की वापसी के मुद्दे पर हंगामा

Desk by Desk
02/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
यूपी विधानसभा

यूपी विधानसभा

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य विधानसभा में राजनीतिक दलों के सदस्यों के आपराधिक मामले वापस लेने के मुद्दे पर मंगलवार को सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्ष खासकर सपा सदस्यों के बीच तीखी नोकझोंक और हंगामा हुआ।

विधानसभा के बजट सत्र के आठवें दिन प्रश्नकाल के दौरान बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के श्याम सुंदर शर्मा के सवाल का जवाब देते हुये कानून मंत्री बृजेश पाठक ने बताया कि अप्रैल 2017 से जुलाई 2020 तक राजनीतिक मामलों से संबधित 670 मुकदमे वापस लिये गये। इन मामलों के वापस लेने की वजह न्यायपालिका का बोझ कम करना था।

अपने पूरक प्रश्न में बसपा सदस्य ने पूछा कि किस दल के कितने नेताओं के मुकदमे वापस लिये गये और वह कौन से मामले थे, सरकार उन लोगों और मुकदमों के प्रकार की सूची मुहैया कराये। इस पर श्री पाठक ने कहा कि राजनीतिक मामलों को परिभाषित नहीं किया है, लेकिन कम गंभीर आरोप वाले मामलों को वापस लिया गया है।

सरकार के जवाब से असंतुष्ट विपक्षी सदस्य हंगामा करने लगे। सपा के सदस्य दलवार मुकदमे वापसी के आंकड़े सार्वजनिक करने की मांग पर अड़ गए। इस बीच भाजपा सदस्यों ने आरोप लगाया कि 2017 से पहले की सरकार में आतंकवादियों के खिलाफ मामले वापस लिये गये थे वहीं सपा का आरोप था कि मौजूदा सरकार ने ‘दंगाइयों’ के खिलाफ मामले वापस लिए हैं।

‘सशक्त एवं सुरक्षित नारी, हम सभी है जिम्मेदारी’

कानून मंत्री ने किसी दल का नाम लिए बगैर कहा कि पिछली सरकार ने उन आतंकवादियों के मामले वापस लिए थे, जिनके खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और पोटा के तहत मामले दर्ज थे। इस पर नेता प्रतिपक्ष अपनी सीट पर खड़े हो गये और आरोप लगाया कि सरकार में कई ऐसे चेहरे है जिन पर गंभीर आरोप है और उनके मुकदमे वापस लिये गये हैं। यहां तक कि मुख्यमंत्री ने खुद अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को वापस ले लिया है।

भाजपा सदस्यों ने विधानसभा अध्यक्ष से नेता प्रतिपक्ष की टिप्पणी पर ऐतराज व्यक्त किया। उधर सपा सदस्य हंगामा करते हुये वेल पर आकर नारेबाजी करने लगे। बसपा के विधायक दल के नेता लालजी वर्मा ने कहा कि कानून मंत्री को सवाल का उपयुक्त जवाब देना चाहिए। इस पर श्री पाठक ने कहा कि सरकार भविष्य में भी ‘राजनीतिक मामलों’ को वापस लेना जारी रखेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ‘सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास’ के नारे पर अमल कर रही है। हंगामें के बीच संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना स्पष्ट किया कि सभी पार्टियों के नेताओं के मुकदमे जनहित में वापस लिए गए हैं। कानून मंत्री ने कहा कि जब हमारी 2017 में सरकार बनी थी तो हमारी पहली कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव कर्ज माफी का था और सपा की 2012 में सरकार बनी तो इनकी पहली कैबिनेट बैठक में आंतकवादियों के मुकदमे वापसी का प्रस्ताव था। इसलिए ये आंतकवादियों के समर्थक हैं।

 

Tags: UP Legislative Assemblyउत्तर प्रदेश राज्य विधानसभाबसपाबहुजन समाज पार्टीश्याम सुंदर शर्मा
Previous Post

असम में सत्ता में आने पर सीएए को रद्द करेगी कांग्रेस : प्रियंका गांधी

Next Post

गुजरात की जनता विकास और सुशासन के एजेंडे के साथ दृढ़ता से है खड़ी: पीएम मोदी

Desk

Desk

Related Posts

उत्तराखंड

उत्तराखंड पुलिस में 1,600 भर्तियां जल्द, थानों का बजट होगा दोगुना: धामी

21/10/2026
राष्ट्रीय

मणिपुर हिंसा: हमले के मामले में 3 गिरफ्तार, गांव में आगजनी के बाद बंद का ऐलान

21/10/2026
Business

SBI के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक, बैंक ने दी सफाई

21/10/2026
Main Slider

यूपी MLC चुनाव में आज थमेगा प्रचार, 11 सीटों पर दिग्गजों की साख दांव पर

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का डिजिटल एजुकेशन पर जोर, खान एकेडमी से बेटियों को मिलेगा लाभ

21/10/2026
Next Post
पीएम मोदी PM Modi

गुजरात की जनता विकास और सुशासन के एजेंडे के साथ दृढ़ता से है खड़ी: पीएम मोदी

यह भी पढ़ें

Lucknow Agra Special Train

चीन : ल्हासा से काठमांडू तक शुरू कर रहा 2250 करोड़ रुपये की लागत से रेलवे लाइन

02/08/2020

15 सितंबर राशिफल: इन राशियों के लिए बेहद खास है आज का दिन

15/09/2021
azam khan

बिहार चुनाव में आजम खान की एंट्री, सपा की स्टार प्रचारकों की लिस्ट से ‘चाचा’ गायब

24/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version