Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमलखनऊ

तीन साल से फरार वांछित अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे, भेजा जेल

लखनऊ। काकोरी पुलिस ने अपराधिक गतिविधियों में लिप्त एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस को चकमा देकर आरोपित पिछले 3 वर्षों से फरार चल रहा था।

थाना प्रभारी काकोरी ने बताया कि बुधवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपित की गिरफ्तारी के लिए रिंग रोड भट्टे के पास पहले से ही घेराबन्दी कर ली थी। कुछ ही देर में मौके पर आरोपित पहुंच गया। भट्टे के पास भारी पुलिस बल देखकर आरोपित भागने लगा। इस पर पुलिस टीम ने आरोपित को दौड़ाकर दबोच लिया।

पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम शाहगंज असफाबाद बाजारखाला निवासी मो0 सलमान बताया है। पुलिस ने बताया कि आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में काकोरी थाने में दर्ज है।

आधा दर्जन जुआरियों को रंगे हाथों दबोचा, नकद व ताश के पत्ते बरामद

आरोपित पिछले 3 वर्षों से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। अन्य जानकारियां हांसिल कर पुलिस ने आरोपित को जेल रवाना किया है।

Related Articles

Back to top button