• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अवैध शराब की तस्करी करने वाले 25 हजार के दो इनामिया समेत चार गिरफ्तार

Writer D by Writer D
04/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
arrested

arrested

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। सरोजनीनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार को अवैध शराब की तस्करी कर अपमिश्रण करने वाले गिरोह के 25-25 हजार रुपये के दो इनामिया सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर भारी मात्रा में फर्जी रैपर, शराब शीशी के ढक्कन और खाली प्लास्टिक की शीशियां भी बरामद करने का दावा किया है।

पुलिस के मुताबिक अवैध शराब की तस्करी कर उसे मिलावटी बनाकर बेचने के अपराध में वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि अवैध शराब की तस्करी करने वाले दो तस्कर इलाके के ही शहीद पथ रोड पर मौजूद हैं।

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शहीद पथ सर्विस रोड पर प्राइमरी स्कूल के पास से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में दोनों ने अपना नाम कृष्णा नगर थानान्तर्गत संजय गांधी मार्ग आजाद नगर निवासी अनिल वर्मा और दूसरे ने आलमबाग के ही रामनगर निवासी मंगलेश बताया। पुलिस के मुताबिक दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो पूछताछ के आधार पर बंथरा बाजार निवासी पिंटू शुक्ला उर्फ अरविंद शुक्ला और सरोजिनी नगर के ट्रांसपोर्टनगर निवासी ऋषि जायसवाल को थाना क्षेत्र के ही एसआईएल चौराहे से गिरफ्तार कर लिया गया।

शातिर चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे, भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद

पुलिस ने बताया कि पिंटू शुक्ला और ऋषि जायसवाल की निशानदेही पर अवैध शराब से संबंधित 1320 फर्जी रैपर, 50 ढक्कन रेडियो खेतान लिमिटेड और एक प्लास्टिक की बोरी में 200 खाली प्लास्टिक की शीशी बरामद की गई। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वह गैर प्रांत हरियाणा व हिमाचल आदि राज्यों से शराब मंगाकर यहां मौजूद रैपर लगाते हुए अपने जानने वालों को देकर वहां से  बिकवाते हैं। पुलिस की माने तो गिरफ्तार अनिल वर्मा और मंगलेश्वर पर पुलिस उपायुक्त मध्य द्वारा काफी पहले ही 25 -25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। फिलहाल पुलिस ने चारों को गिर तार कर जेल भेज दिया है।

Tags: crime newsLucknow News
Previous Post

घर से निकला छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, गुमशुदगी दर्ज

Next Post

अनियंत्रित होकर डीसीएम पलटी, एक की मौत, सात अन्य घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

Successful organization of a seminar on “Groundwater Conservation and River Rejuvenation”
उत्तर प्रदेश

राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, उत्तर प्रदेश द्वारा “भूजल संरक्षण एवं नदी पुनरुद्धार” विषयक संगोष्ठी का सफल आयोजन

21/07/2026
cm bhagwant mann
Main Slider

3 अगस्त से शुरू होगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र, 10 लाख नए राशन कार्ड बनाने का भी ऐलान

21/07/2026
CM Yogi lashed out at the opposition in Shravasti.
उत्तर प्रदेश

सुहेलदेव की विरासत नहीं, गाजी मियां का मेला पसंद था इसलिए विपक्ष की हुई दुर्गति: सीएम योगी

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
उत्तर प्रदेश

यूपी आउटसोर्स सेवा निगम को मिलेगा 20 करोड़ का ब्याजमुक्त ऋण

21/07/2026
cm dhami
Main Slider

कांवड़ यात्रा की तैयारियां समय से पूरी हों, सुरक्षा और सुविधा में कोई कमी न रहे: मुख्यमंत्री

21/07/2026
Next Post
bus accident

अनियंत्रित होकर डीसीएम पलटी, एक की मौत, सात अन्य घायल

यह भी पढ़ें

प्रेमी ​का हाथ-पैर बांधकर महिला ने किया संभोग The woman had sexual intercourse

कुर्सी से प्रेमी ​का हाथ-पैर बांधकर महिला ने किया संभोग, युवक की मौत

09/01/2021
Murder

हत्या के प्रयास में दो को दस साल की सजा

06/06/2024

मकान गिरने से युवती सहित चार लोग घायल, मची अफरा तफरी

25/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version