• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Model Gaon बनाएंगे, घर-घर खुशहाली लाएंगे : IAS हीरा लाल

Desk by Desk
05/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
Model Gaon
15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। गांव में बदलाव की बयार के साथ ही हर किसी के जीवन में खुशहाली लाने के लिए मॉडल गांव (Model Gaon) बनाने की अनूठी पहल पर गंभीरता से विचार चल रहा है। इसके पीछे सोच यह है कि अगर देश को विकसित और खुशहाल बनाना है तो सबसे पहले अपने गांवों का चतुर्दिक विकास करना होगा क्योंकि सही मायने में भारत गांवों में ही बसता है।

इसी सोच को साकार करने और इसे सही मायने में धरातल पर उतारने में आईसीआईसीआई फाउंडेशन के सहयोग से पूरी एक टीम दिन-रात काम कर रही है। इस नवप्रयोग के प्रेरक (मेंटर) आईएएस अधिकारी हीरा लाल भी एक खाका तैयार करने में जुटे हैं जो कि गांव के लोगों को तरक्की की राह दिखा सके।

श्री हीरा लाल का कहना है कि बांदा के जिलाधिकारी के कार्यकाल के दौरान वह मॉडल गांव (Model Gaon) बनाने की पहल कर चुके हैं, जिसके सकारात्मक परिणामों से उत्साहित होकर उस नवप्रयोग को अब पूरे प्रदेश में लागू करने को कुछ संगठन और अधिकारी आगे आये हैं।

इस पहल के तहत सर्वप्रथम गांव घोषणा पत्र (विलेज मेनिफेस्टो) के माध्यम से लोगों को इस सोच के बारे में अवगत कराना है, जिसके जरिये गांव में विकास का एजेंडा स्थापित कर और चेंज मेकर तैयार कर गांव का सर्वांगीण विकास किया जा सके। इस तरह अभी पूरा जोर हर गांव में विलेज मेनीफेस्टो को हर सदस्य तक पहुंचाने, हर गांव में विलेज चेंज मेकर तैयार करने और हर गांव स्तर पर किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) बनाने पर पूरा जोर है ।

क्या है गांव (Model Gaon) घोषणा पत्र

गांव घोषणा पत्र का मुख्य उद्देश्य इसके माध्यम से गांव में विकास का एजेंडा स्थापित कर और चेंजमेकर तैयार कर गांव का सर्वांगीण विकास करना है। इसके अलावा इसमें उन मूलभूत सुविधाओं को शामिल किया गया है, जो उसे मॉडल गांव (Model Gaon) की श्रेणी में शामिल कर सके और गांव खुशहाली ला सके।

इन प्रमुख बिंदुओं में शामिल हैं –

  • गांव की सफाई व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त हो
  • गांव में कोई भी अनपढ़ न हो
  • इलाज- दवा के साथ योगा की भी हो व्यवस्था
  • बिजली भरपूर मात्रा में मिले खासकर सोलर वाला गांव बनाने पर जोर हो
  • पेयजल व सिंचाई के लिए पानी की अच्छी व्यवस्था हो
  • रोजगार यानि सभी हाथ को काम पर जोर दिया जाए
  • गांव (Model Gaon) में संवाद तंत्र यानी आधुनिक इंटरनेट की सुविधा हो
  • उत्पादों को बेचने की भरपूर और अच्छी व्यवस्था हो
  • गांव में जैविक उत्पाद को प्राथमिकता मिले
  • गांव को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर हो
  • विवाद रहित खुशहाली वाले गांव की सोच विकसित की जाए
  • गांव का नियम और लेखा का रखरखाव हो
  • गांव का बायोडाटा-प्रोफाइल तैयार किया जाए
  • किसान उत्पादक संगठन (फपीओ) बनाने पर जोर हो
  • प्रवासी ग्रामवासी संपर्क व सहायता की व्यवस्था हो और कुपोषण को खत्म करने पर जोर हो
  • इसके अलावा वृक्षारोपण (मेड़ पर पेड़) पर जोर हो
  • खेल, कला व संस्कृति के विकास का ध्यान रखा जाए
  • महिला विकास पर जोर हो
  • प्रतिभा चयन व विकास की व्यवस्था हो
  • ग्राम समस्या और समाधान पर मंथन हो
  • देश व प्रदेश सरकार के कार्यक्रमों को गांव में मजबूती के साथ लागू करना और गांव स्थापना दिवस के आयोजन की व्यवस्था हो।
  • इतनी व्यवस्था यदि गांवों में कर दी जाए तो वह समूर्ण मॉडल गांव का दर्जा प्राप्त कर सकता है।
  • बदलाव लाने वालों की कहानी करेगी प्रेरणा का काम

देश के विभिन्न हिस्सों में इस तरह के मॉडल गांव बनाने की दिशा में अग्रसर कुछ युवाओं और किसानों की प्रेरक कहानियों का भी इसके लिए सहारा लिया जा रहा है। इसी तरह की एक प्रेरक लघु फिल्म है। गुजरात के पुनसारी गांव के हिमांशु पटेल ने अपने गांव को मॉडल गांव बनाने के लिए किये। प्रयासों के बारे में, जिसके जरिये भी लोगों को इस पहल से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

इसमें बताया गया है कि हिमांशु पटेल का गांव आज देश का एक ऐसा गांव बन गया है। जिसे देखने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से लोग पहुंच रहे हैं। हिमांशु की कहानी हर किसी को प्रेरित करने वाली है कि अगर हम अपने गांव को मॉडल गांव बनाने की ठान लें तो हमें कोई भी ताकत उससे रोक नहीं सकती। इसी तरह से उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के देवी शरण वर्मा ने केले की खेती से गांव में खुशहाली लाने की कहानी भी लोगों के लिए प्रेरणा का काम कर रही है।

Tags: advisor Model GaonDr. Heera Lal IASIAS Dr. Heera LalLucknow NewsModel GaonModel Gaon News
Previous Post

किसान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा हड़कंप

Next Post

भगवान और भक्त के समर्पण का प्रतीक पर्व है शबरी जयंती, जानिए शबरी से जुड़ी खास बातें

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

किसानों का पैसा हजम कर गए सपाई, उसी का श्राप ले डूबा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

देश में अराजकता-अव्यवस्था का पर्याय बनी कांग्रेस: सीएम योगी

12/10/2026
राष्ट्रीय

माता मनसा देवी मंदिर में अब 24 घंटे टूरिस्ट पुलिस तैनात, CM सैनी ने किया उद्घाटन

12/10/2026
राष्ट्रीय

उपचुनावों के नतीजों पर अनिल विज का तंज, बोले- जनता ने विपक्ष को नकारा

12/10/2026
Heavy Rain
नई दिल्ली

दिल्ली-NCR में बारिश से मौसम सुहाना, जानें अगले 5 दिनों का IMD अपडेट

12/10/2026
Next Post
Shabri Jayanti

भगवान और भक्त के समर्पण का प्रतीक पर्व है शबरी जयंती, जानिए शबरी से जुड़ी खास बातें

यह भी पढ़ें

Arrested

बीयर पीते हुए मोटरसाइकिल चलाकर रील बनाने वाला युवक गिरफ्तार

22/01/2023

UPTET Exam 2021: दूसरे के नाम पर परीक्षा देने पहुंचा सॉल्वर गिरफ्तार

23/01/2022
Shani Trayodashi

शनि मृत्युंजय स्तोत्र से साढ़ेसाती, ढैय्या से मिलेगी राहत

14/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version