• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

असम चुनाव : बीजेपी के 70 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी , तीन मुस्लिमों को दिया टिकट

Desk by Desk
05/03/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
असम चुनाव

असम चुनाव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने असम विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को 70 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल एक बार फिर माजुली सीट से लडेंगे तो वित्त मंत्री हेमंत बिस्व सरमा जालुकबरी सीट से उतरेंगे। वहीं रंजीत कुमार दास को पाटाछारकुछी से प्रत्याशी बनाया गया है। धोकिआजुली से अशोक सिंघल को टिकट दिया गया है।

पार्टी ने तीन मुस्लिम उम्मीदवारों को भी टिकट दिया है। रूपोहिहाट से नाजीर हुसैन को टिकट दिया गया है तो सोनाई सीट से अमिनुल हक लश्कर को उम्मीदवार बनाया गया है। भगवा पार्टी ने कादिरू जजमान जिन्नाह को लाहरीघाट से उतारा है।

भजन व भागवत कथा के अलावा जानें कौन से कार्यों के लिए चर्चित हैं जया किशोरी

शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय में पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित अन्य सदस्य मौजूद थे। आज ही भाजपा और उसके सहयोगी दलों असम गण परिषद (अगप) और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) के बीच 86 सीटों पर तालमेल हुआ है। इन सीटों में से अधिकांश पर पहले और दूसरे चरण में मतदान होना है। असम में विधानसभा की कुल 126 सीटें हैं। राज्य में तीन चरणों में मतदान होने हैं।

सूत्रों ने बताया कि सीटों के तालमेल के मुताबिक भाजपा 92 सीटों पर, अगप 26 जबकि यूपीपीएल आठ सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है। वर्ष 2016 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 60 सीटों पर जीत मिली थी जबकि अगप को 14 सीटों पर जीत मिली थी। यूपीपीएल भाजपा के साथ गठबंधन का हाल ही में हिस्सा बनी है। फिलहाल विधानसभा में उसका एक भी सदस्य नहीं है।

पिछले चुनाव में बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) ने भाजपा और अगप के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था और उसने 12 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस बार चुनाव में बीपीएफ ने कांग्रेस और एआईयूडीएफ के साथ गठबंधन किया है। असम में 27 मार्च से छह अप्रैल के बीच तीन चरणों में मतदान संपन्न होगा। पहले चरण के तहत राज्य की 47 विधानसभा सीटों पर 27 मार्च को, दूसरे चरण के तहत 39 विधानसभा सीटों पर एक अप्रैल और तीसरे व अंतिम चरण के तहत 40 विधानसभा सीटों पर छह अप्रैल को मतदान संपन्न होगा। नामांकन की आखिरी तारीख नौ मार्च है।

Tags: Assam assembly electionsAssam BJP candidate listassam electionsbjp candidates listhindi newsnews in hindiअसम चुनावअसम बीजेपी उम्मीदवार लिस्टअसम विधानसभा चुनावबीजेपी उम्मीदवारों की लिस्ट
Previous Post

भजन व भागवत कथा के अलावा जानें कौन से कार्यों के लिए चर्चित हैं जया किशोरी

Next Post

मिलिए महिलाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत, SHEROS की फाउंडर सायरी चहल से

Desk

Desk

Related Posts

PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री का 18वां हरियाणा दौरा: 12,470 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की मिलेगी सौगात

16/07/2026
CM Dhami strict on Silkyara tunnel accident
उत्तराखंड

सिलक्यारा टनल हादसे पर मुख्यमंत्री धामी सख्त, श्रमिकों की सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

16/07/2026
cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना

16/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

हरेला केवल पर्व नहीं, प्रकृति संरक्षण का जनआंदोलन है: मुख्यमंत्री धामी

16/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

श्रावणी मेले का शुभारंभ, जागेश्वर धाम में मुख्यमंत्री धामी ने की पूजा

16/07/2026
Next Post
Founder of SHEROES Sairee chahal

मिलिए महिलाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत, SHEROS की फाउंडर सायरी चहल से

यह भी पढ़ें

Tent City

सीएम योगी 13 जनवरी को टेंट सिटी का करेंगे उद्घाटन, अधिकारियों ने परखी तैयारी

04/01/2023

नहीं बढ़े पेट्रोल के दाम, चेक करें डीजल की कीमत अपने शहर में

02/02/2021
poonam pandey

प्रेग्नेंसी की खबरों पर पूनम पांडे ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

18/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version