• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नेपाल पुलिस की गोली से मारे गये भारतीय युवक का शव परिवार को सौंपा

Writer D by Writer D
07/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, पीलीभीत
0
nepal police firing

nepal police firing

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बृहस्पतिवार को नेपाली पुलिस की कथित गोलीबारी में मारे गये एक युवक का शव शुक्रवार रात उसके परिजनों को सौंप दिया गया। जिले के पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश यादव ने बताया कि शुक्रवार को दिन भर नेपाल के अधिकारियों के साथ कई दौर की बैठक चली, जिस दौरान सभी पहलुओं पर वार्ता हुई। इसके बाद, समस्त प्रक्रिया पूरी होने पर नेपाल प्रशासन ने भारतीय युवक गोविंद सिंह उर्फ गोविंद का शव शुक्रवार रात आठ बजे उसके परिवार को सौंप दिया। उन्होंने बताया कि परिजनों ने देर रात शव की अंत्येष्टि कर दी।

एसपी ने कल बताया था कि हजारा थाना क्षेत्र के भूमिदान राघवपुरी टिल्ला चार गांव के रहने वाले गोविंद सिंह (24) दो अन्य युवकों के साथ नेपाल के कंचनपुर मेला घूमने गये थे, जिस दौरान नेपाली पुलिस ने उन पर गोलियां चलाई थी। उन्होंने बताया था कि गोलीबारी में गोविंद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया था। स्थानीय प्राथमिक अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

घर की छत से गिरकर हुई थी मुत्थूट ग्रुप के चेयरमैन एमजी जॉर्ज की मौत

एसपी ने कहा कि घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि, नेपाल के प्रशासन ने यहां के अधिकारियों को जांच कराने का आश्वासन दिया है।  उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट स्थानीय प्रशासन ने शासन को भेज दी है।  इस बीच, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने एक विस्तृत रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी है, वहीं लखीमपुर खीरी में भी नेपाल से लगी सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। घटना में घायल हुए एक अन्य युवक गुरमेज का इलाज लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है।

एसपी ने बताया कि नियम के अनुसार शव का पोस्टमार्टम नेपाल में ही कराया गया। मृतक और उसके साथियों का इस जिले के किसी भी थाने में कोई भी आपराधिक रिकार्ड नहीं है। इस बीच, युवकों के परिजनो ने आरोप लगाया है कि नेपाल पुलिस ने राघवपुरी निवासी गोविंद और उसके साथियों को बुला कर गोली मारी थी। घटना में तीन युवकों को निशाना बनाये जाने बात शुरूआत में सामने आई थी, लेकिन बाद में रेशम उर्फ रेशू नाम के चौथे व्यक्ति के भी वहां जाने की बात सामने आयी है।

महंगाई को कंट्रोल करने के लिए केन्द्र सरकार उठाये उचित कदम : अशोक गहलोत

कमलापुरी गेस्ट हाउस में अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी जोन) अविनाश चंद्र, जिलाधिकारी पुलकित खरे और पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश यादव के अलावा एसएसबी के अधिकारियों की मौजूदगी में थाना हजारा क्षेत्र के ग्राम राघवपुरी निवासी 27 वर्षीय पप्पू सिंह और 22 वर्षीय रेशम उर्फ रेशू से पूछताछ की गई। एडीजी ने बताया कि नेपाल के अफसरों ने घटना की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।

मृतक के चाचा गुरदेव सिंह ने अधिकारियों को बताया कि गोविंद गांव के ही गुरमेज सिंह, पप्पू सिंह और रेशम सिंह के साथ पिछले 12 दिन से नेपाल सीमा के पास एक खेत में गन्ने की छिलाई करने जा रहे थे।

उन्होंने दावा किया कि आवाजाही के दौरान उन लोगों की नेपाल पुलिस से कहासुनी हो गई, जिस पर नेपाल पुलिस ने गोली चला दी।

Tags: crime newsnepal police firingup news
Previous Post

तीन साल की अपहृत मासूम पंजाब से सकुशल बरामद, प्रेमी संग बुआ गिरफ्तार

Next Post

शराब के नशे में धुत युवक ने साड़ी का फंदा बनाकर की आत्महत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
The future is being improved by Sarvodaya schools
उत्तर प्रदेश

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

20/07/2026
Next Post
constable body found hanging

शराब के नशे में धुत युवक ने साड़ी का फंदा बनाकर की आत्महत्या

यह भी पढ़ें

Sulabh Srivastava

पत्रकार की पत्नी का आरोप दुर्घटना नहीं, सुलभ की हुई हत्या

14/06/2021

ब्रिटिश की कोरोना वैक्सीन का फार्मूला चुराने की कोशिश कर रहे हैं उत्तर कोरियाई हैकर्स

28/11/2020
3 planets will transit

12 जुलाई राशिफल: आज इन राशि वालों पर बरसेगी महादेव की कृपा

12/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version