• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विदेशों की जूठन पर पलने वाले किसानों के कंधे पर रखकर चला रहे हैं बंदूक : सीएम योगी

Desk by Desk
09/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, जालौन, झाँसी, राजनीति, राष्ट्रीय
0
सीएम योगी cm yogi

सीएम योगी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

झांसी । यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को वीरांगना नगरी झांसी में राजनीतिक विरोधियों पर तीखा हमला किया है। कहा कि विदेश की जूठन पर पलने वाले किसानों के कंधे पर रखकर बंदूक चला रहे हैं।

जालौन व ललितपुर के भ्रमण के बाद निर्धारित समय से करीब 1 घंटे 35 मिनट की देरी के बाद यहां स्थित राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) पहुंचे। मुख्यमंत्री ने झांसी मंडल की 1700 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास व लाभार्थीपरक योजनाओं के प्रमाण पत्रों का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जो विदेश की जूठन पर पल रहे हैं। वे किसानों के कंधों पर बंदूक रखकर चला रहे हैं। देश की समृद्धि देखकर उनके पेट में दर्द होता है। उसी के इलाज के लिए आज हम आपके बीच में हैं।

मुख्यमंत्री ने शौर्य और पराक्रम की धरती को नमन करते हुए वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई को नमन करते हुए कहा कि कोविड की लड़ाई को पीएम के नेतृत्व में देश लड़ रहा है। यूपी ने कोरोना प्रबंधन में विश्व पटल पर बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने सवालिया लहजे में उपस्थित विशाल जनसमूह से पूछा कि झांसी मंडल में आज 1100 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व लगभग 600 करोड़ की योजनाओं का शुभारंभ हुआ, इससे पहले कभी हुआ क्या? आजादी के बाद की सरकारों ने स्वयं के परिवारों के लिए तो बहुत कुछ किया पर बुंदेलखंड के लिए कुछ नहीं किया। इसकी चिंता केवल मोदी जी ने की, विकास सबका और तुष्टीकरण किसी का नही।

बुंदेलखंड के हर घर को जल आजादी के 5 साल में मिलना चाहिए था लेकिन हम आज, उसकी आज बात कर रहे हैं। आज कुछ का निरीक्षण करने आया हूं। हम एक्सप्रेस लेन व फोर लेन की कनेक्टिविटी देने का कार्य कर रहे हैं। हमने डिफेंस कॉरीडोर को बुंदेलखंड के विकास का केंद्र बिंदु बनाया है। जब फाइटर विमान यहां बनेंगे और यहां का नौजवान दुश्मन के सीने को छलनी करेगा तो वीरांगना महारानी को सभी याद करेंगे।

विश्वविद्यालय वैश्विक स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाये : आनंदीबेन पटेल

यहां आने से पहले मैं जालौन गया और वहां यमुना नदी पर बन रहा पुलस देखा । यह पुल महज आठ से सात माह मे बनकर तैयार हो जायेगा, ये है स्पीड। पहले ऐसे पुल बनने में सात से आठ वर्ष का समय लगता था। इसके बाद ललितपुर गया, वहां की बांध परियोजना का शुभारंभ किया। हमारे जनप्रतिनिधियों ने जो पुरुषार्थ किया उसका आज परिणाम विकास के रूप में सामने है।

प्रधानमंत्री ने पदभार ग्रहण करने के बाद मृदा स्वास्थ्य परियोजना शुरू की, किसानों के हित के लिए नए नए कार्य हो रहे। यहां की एक बालिका ने स्ट्रॉबेरी की खेती करके दिखायी और बलिनी में महिला स्वयं सहायता समूह ने 46 करोड़ कमाया। किसी गांव के कोटे पर विवाद होने पर वहां के कोटे का संचालन महिला स्वयं सहायता समूह को सौपा जाएगा। आज फिर महिला सामर्थ्य योजना को शुरू करेंगे।

जीआईसी 100 साल पूरे करने जा रहा है। हमारी सरकार ने 50 वर्ष पूर्ण करने वाले विद्यालयों का जीर्णोद्धार करने का वीणा उठाया है। ये विद्यालय आगामी पीढ़ी को खुशी देते हैं। देश और प्रदेश के निर्माण की आधारशिला रखने वाला बुंदेलखंड बदहाल रहा। अन्ना प्रथा को समाप्त करने के लिए के लिए प्रत्येक पंचायत में गौशाला व गाय पालने पर प्रति माह 900 रुपए सरकार दे रही है। इससे एक ओर कुपोषण खत्म होगा तो दूसरी ओर गऊ माता को संरक्षण मिलेगा।

हम गौकशी नहीं होने देंगे, गाय संरक्षण का बड़ा कार्य किया जाएगा। ललितपुर में बांध के साथ सोलर प्रोजेक्ट का भी शुभारंभ किया है। बुंदेलखंड को सौर ऊर्जा का केंद्र बनाकर हर घर मे समृद्धि व खुशहाली देने का कार्य करेंगे। इससे पूर्व के भ्रमण में प्रदेश अध्यक्ष के निवेदन पर बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे की घोषणा की थी। यहां का हथियार देश दुनिया मे पहुंचेगा।

देसी दवाओं के क्षेत्र में यहां कार्य किया जा सकता है। वैद्यनाथ परिवार पहले ही इस राह पर चल रहा था। किसान के कंधो पर बंदूक रखकर चलाने वाले उनसे सीखें जो खेती किसानी के बारे में नहीं जानते वे टिप्पणी करते हैं। किसान की जमीन को ले लेना, एमएसपी न मिलना व मंडी बंद करने की बात करते थे आज तक ऐसा कुछ नहीं हुआ। पहले की तुलना में कई गुना धान आज खरीदा, एमएसपी तो बंद नही हुई जिनको भारत की समृद्धि खलती है,विदेश की जूठन पर पलने वाले ऐसे लोगों का इलाज करने आज आप सबके बीच हूं। आपको आश्वस्त करने आया हूँ कि केंद्र व प्रदेश की सरकार आप सबकी खुशी के लिए प्रतिबद्ध है।

जब हम कोविड से जूझ रहे थे कुछ लोग हमें बसों के फर्जी नंबर दे रहे थे। सरकार ने मजदूर को दो लाख का बीमा व पांच लाख का स्वास्थ्य बीमा देने का कार्य किया। कोई लेबर प्रदेश या देश विदेश में खत्म हुआ तो तुरंत दो लाख व लाख सुरक्षा बीमा तुरंत मिलेगा। आज 1700 करोड़ की योजना का शुभारंभ व लोकार्पण कर रहा हूं । झांसी के मंडल की जनता को इसका लाभ मिलेगा

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह,झांसी प्रभारी मंत्री राम नरेश अग्निहोत्री, उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री डॉ़ महेंद्र सिंह,झांसी -ललिपुर क्षेत्र सांसद अनुराग शर्मा, सदर विधायक रवि शर्मा, गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत, बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह,महापौर रामतीर्थ सिंघल, मऊरानीपुर विधायक बिहारी लाल आर्य, भाजपा के अध्यक्ष मुकेश मिश्रा और जिलाध्यक्ष जमुना कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

Tags: #ललितपुरCM Yogi announces Airport in Lalitpur medical college will also be built Bundelkhand visitJhansi newsLalitpur newsबुंदेलखंड के दौरे पर सीएम योगी का ऐलान ललितपुर में बनेगा एयरपोर्ट मेडिकल कॉलेज भी बनाएंगेयूपी की लेटेस्ट खबरेंयूपी ब्रेकिंग न्यूज़राजकीय इंटर कॉलेजवीरांगना नगरी झांसीवीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई को नमनसीएम योगी
Previous Post

विश्वविद्यालय वैश्विक स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाये : आनंदीबेन पटेल

Next Post

सरकार राज्य विश्वविद्यालयों में सकारात्मक बदलाव की दिशा में आगे बढ़ी : डॉ. दिनेश शर्मा

Desk

Desk

Related Posts

Samuhik Vivah Samaroh
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में ओबीसी परिवारों के लिए संबल बनी सामूहिक विवाह योजना

18/06/2026
11 world champion yoga players met CM Nayab Singh
राजनीति

हिसार की बेटी मधु सहित 11 विश्व विजेता योगासन खिलाड़ियों ने की मुख्यमंत्री से भेंट

18/06/2026
CM Bhagwant Mann is not in the controversial video
राजनीति

पंजाब के वित्त मंत्री का दावा, विवादित वीडियो में सीएम भगवंत मान नहीं

18/06/2026
Anand Bardhan
राजनीति

टीबी मुक्त भारत अभियान की धीमी प्रगति पर मुख्य सचिव नाराज

18/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

कुछ लोग गाय का दूध पिएंगे और सड़क पर छोड़ देंगे, जब वह फसल का नुकसान करेगी तो दोष मुझे देंगे: सीएम योगी

18/06/2026
Next Post

सरकार राज्य विश्वविद्यालयों में सकारात्मक बदलाव की दिशा में आगे बढ़ी : डॉ. दिनेश शर्मा

यह भी पढ़ें

CM Yogi

पिछली सरकारों ने राजनीति का अपराधीकरण और अपराधियों का राजनीतिकरण कियाः सीएम योगी

20/11/2022
ओप्पो एफ19 प्रो प्लस 5जी लांच

ओप्पो एफ19 प्रो प्लस 5जी लांच, इन दो रंगों में है उपलब्ध

16/03/2021
CM Dhami

सीएम धामी ने वात्सल्य योजना के 6286 लाभार्थियों को किया डिजिटल हस्तान्तरण

06/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version