• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एमएसपी कभी खत्म नहीं होगी, सरकार कृषि कानूनों में संशोधन को  तैयार : राजनाथ

Writer D by Writer D
16/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
Rajnath Singh

Rajnath Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को दावा किया कि 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 2017 की अपेक्षा अधिक सीटों पर विजय प्राप्त करेगी। उन्होंने कहा कि कृषि उत्पादों पर एमएसपी कभी खत्म नहीं होगी। जरूरत पड़ी तो सरकार नए कृषि कानूनों में संशोधन को तैयार है।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा में कुल 403 सीटें हैं, 2017 में हुए  विधानसभा चुनाव में भाजपा को 312 सीटें जबकि इसके सहयोगी अपना दल (एस) और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को क्रमश: नौ एवं चार सीटें मिली थीं।

रक्षा मंत्री ने भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के उद्घाटन भाषण में कहा कि  भाजपा में सबसे ताकतवर पन्ना प्रमुख (भाजपा की सबसे निचली इकाई) हैं और समीक्षा करेंगे तो पाएंगे तो यह सिर्फ सत्ता हासिल करने वाले कार्यकर्ताओं का झुंड ही नहीं बल्कि एक जीवंत पार्टी है, जिसका एक राजनीतिक दर्शन है।

समाज का हर वर्ग किसी न किसी रूप में गंगा से जुड़ा है : राष्ट्रपति

उन्होंने कहा कि आप सीना ठोंक कर कह सकते हैं कि दार्शनिक अवधारणा लेकर भाजपा आगे बढ़ी है और सभी दलों का विभाजन हुआ लेकिन आज तक भाजपा का एक बार भी विभाजन नहीं हुआ है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों की सराहना करते हुए सिंह ने किसानों से कहा कि किसी भी समस्या का समाधान बातचीत के जरिये हो सकता है।

रक्षा मंत्री ने चीन के मामले का जिक्र करते हुए कहा,   हमारी सेना के जवानों ने शौर्य और पराक्रम के साथ संयम का परिचय दिया है और हम किसी पर आक्रमण करना नहीं चाहते हैं लेकिन अपनी भूमि पर कब्जा बर्दाश्त नहीं कर सकते।

सिंह ने दावा किया कि  भारत को वैश्विक महाशक्ति बनने से दुनिया की कोई ताकत रोक नहीं सकती है।  उन्होंने कहा,  मैं उत्तर प्रदेश की राजनीति में लंबे समय से जुड़ा हूं और जब प्रदेश के कार्यकर्ताओं से बातचीत का अवसर मिलता तो मैं खुद को पद और कद की सीमाओं में नहीं बांधता, मैं यह कहना चाहूंगा कि व्यक्ति पद और कद से बड़ा नहीं होता बल्कि व्यक्ति का कद कृतियों के कारण बड़ा होता है।  कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि भाजपा में आप कह नहीं सकते कि आपके साथ अन्याय हो रहा है। सिंह ने कहा कि   राजनीतिक क्षेत्र में कार्य करते हुए मैंने कुछ मांगा नहीं, श्रम किया और जो श्रम करेगा उसे प्रतिष्ठा हासिल होगी।   पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी के स्मरण के साथ जनसंघ और भाजपा की राजनीतिक यात्रा की चर्चा करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि    हम सब भाग्यशाली हैं कि हमें भाजपा का कार्यकर्ता बनने का अवसर मिला।  राजनीति में विश्वसनीयता के संकट पर केंद्रित होते हुए पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि राजनीति में विश्वसनीयता सबसे बड़ी पूंजी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कसौटी पर खरे उतरे हैं।

Tags: Lucknow NewsRajnath singhup news
Previous Post

यूपी टीईटी 2020 परीक्षा 25 जुलाई को, एक जून तक होगा पंजीकरण

Next Post

योगी सरकार रोजगारपरक नहीं बल्कि प्रचारजीवी सरकार बनकर रह गई है : लल्लू

Writer D

Writer D

Related Posts

Six women killed in horrific road accident
Main Slider

तेज रफ्तार ट्रैक्टर बने काल, छह महिलाओं की मौत

17/06/2026
Youth became emotional after receiving appointment letters from CM Yogi.
उत्तर प्रदेश

सिर्फ आवेदन शुल्क के 400 रुपये खर्च हुए, न सिफारिश, न घूस: चयनित अभ्यर्थी

17/06/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

केशव मौर्य ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर विशेष प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

17/06/2026
Akhilesh Yadav
Main Slider

इस पार्टी के लिए धर्म का सीधा मतलब धन कमाना… अखिलेश ने भाजपा पर बोला तीखा हमला

17/06/2026
Bhajanlal Sharma
राजनीति

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया नमन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

17/06/2026
Next Post
अजय कुमार लल्लू ajay kumar lallu

योगी सरकार रोजगारपरक नहीं बल्कि प्रचारजीवी सरकार बनकर रह गई है : लल्लू

यह भी पढ़ें

Share Market

लगातार दूसरे दिन भी शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 254 अंक लुढ़का

08/02/2022
Murder

पूर्व ग्राम प्रधान की धारदार हथियार से हत्या

23/05/2023
Coin

भारत सरकार जारी कर रही है 175 रुपये का सिक्का, उत्तराखंड से है खास कनेक्शन

15/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version