Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमलखनऊ

नाका थाना क्षेत्र में दो अलग अलग जगह शव मिलने से मचा हड़कंप,

लखनऊ। नाका कोतवाली इलाके के दो अलग अलग जगह  मंगलवार सुबह  शव मिलने से मचा हड़कंप, मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने दोनों शवों की शिनाख्त कराने के बाद पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं थाना क्षेत्र के एक मृतक की शिनाख्त सीतापुर निवासी व दूसरे मृतक की पहचान भीखारी के रूप में हुई है।

नाका कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि मंगलवार सुबह थाना क्षेत्र स्थित शीतल धर्मशाला के सामने पार्क से मिले पहले शव की शिनाख्त  40 वर्षिय राकेश शर्मा निवासी कर्मसे मिश्रिख, सीतापुर  के रूप में हुई है मृतक ने लाल रंग की टी शर्ट व स्लेटी पैंट पहन रखी थी।

वहीं मृतक की शिनाख्त चाय दुकानदार कैलाश शर्मा ने अपने कर्मचारी के रूप में किया है। वही  नाका थाना क्षेत्र स्थित ओवरब्रिज के नीचे हनुमान मंदिर के निकट डी. ए. वी कॉलेज रोड पर लगभग 60 वर्षिय वृद्ध का शव मिला है!

पुलिस ने तीन तस्करों को किया गिरफ्तार, दस लाख की शराब बरामद

मृतक की पहचान भीखारी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक  मृतक भीख मांग कर अपना जीवन यापन करता था पुलिस ने दोनों  शवों को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया !

Related Articles

Back to top button