• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

MSME विभाग का ICICI के साथ MOU, युवा उद्यमियों को मिलेगा सीधा लाभ

Writer D by Writer D
17/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
msme-icici bank

msme-icici bank

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के तहत संचालित योजनाओं का लाभ उद्यमियों और निवेशकों को आसानी से सुलभ कराने के लिए एमएसएमई विभाग व आईसीआईसीआई बैंक (ICIC Bank) के बीच एमओयू किया गया है।

डालीबाग स्थित खादी भवन में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, अपर मुख्य सचिव, एमएसएमई डॉ. नवनीत सहगल की उपस्थिति में विभाग के विशेष सचिव प्रदीप कुमार ने आईसीआईसीआई बैंक के नॉर्थ इंडिया बिजनेस हेड विशाल भट्ट ने समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान किया।

इस अवसर पर यूपी के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि अर्थ जगत में टेक्नोलॉजी और बैंकिंग के सहयोग के बगैर कोई भी योजना सफल नहीं हो सकती है। आईसीआईसीआई बैंक का लिंकेज मिलने से एफिशिएंसी बढ़ेगी। साथ ही क्रेडिट बेहतर होगा। इससे छोटे-छोटे उद्यमियों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में चार वर्षों में 50 लाख से अधिक नई एमएसएमई इकाइयों की स्थापना हुई।

अजान से नींद में खलल पर सियासत तेज, मौलाना ने कहा- फिर तो सुबह की आरती भी गलत

बैंको द्वारा इकाइयों को ढाई लाख करोड़ रुपये का लोन दिया गया है। इसके फलस्वरूप लगभग ढाई करोड़ रोजगार का सृजन भी हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्राथमिकता वाली एक जिला-एक उत्पाद योजना आज पूरे देश में चर्चित है. भारत का हर राज्य इस योजना को अपना रहा है।

इसके अलावा डॉ. नवनीत सहगल ने कहा कि समझौते के तहत आईसीआईसीआई बैंक एमएसएमई के साथ ओडीओपी योजना में भी मदद करेगा। आईसीआईसीआई बैंक प्रदेश के समस्त जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्रों को ऑनलाइन करने के लिए साफ्टवेयर उपलब्ध करायेगा। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है उद्यमियों को आगे बढ़ाने की।

योगी कैबिनेट में जेवर एयरपोर्ट के विस्तरीकरण समेत कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

ई-गवर्नेस के माध्यम से एमएसएमई विभाग की सभी गतिविधियां पूर्णत: ऑनलाइन होने से उद्योगपतियों को सहूलियतें मिलेगी, वहीं निवेश को जमीन पर उतारने में आसानी भी होगी। आईसीआईसीआई बैंक उद्यमियों का रजिस्ट्रेशन कराने के लेकर उद्योग लगाने में पूरी मदद देगा। साथ ही आवेदन पत्रों के ऑनलाइन ट्रैकिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जायेगी।

Tags: ICICI bankMSMENavneet SehgalSiddharthnathup news
Previous Post

अजान से नींद में खलल पर सियासत तेज, मौलाना ने कहा- फिर तो सुबह की आरती भी गलत

Next Post

जावड़ेकर का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा आरोप, बोले- 56 फीसदी टीकों का नहीं किया इस्तेमाल

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

करवा चौथ में चांद का इतना महत्व क्यों? जानें सूर्यदेव की पूजा न करने का कारण

27/10/2026
Main Slider

चक्रवात ‘अर्णब’ को लेकर यूपी में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

26/10/2026
Main Slider

लखनऊ समिट में 15 MoU पर हस्ताक्षर, 5 निवेशकों को LOC जारी

26/10/2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश अनलिमिटेड पोटेंशियल का स्टेट, प्रगति और गति से दुनिया को दे रहा जवाब: सीएम योगी

26/10/2026
Main Slider

BJP की यूपी कार्यसमिति का ऐलान, मोदी-योगी समेत कई दिग्गज शामिल

26/10/2026
Next Post
जावड़ेकर Prakash Javadekar

जावड़ेकर का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा आरोप, बोले- 56 फीसदी टीकों का नहीं किया इस्तेमाल

यह भी पढ़ें

Mahant Narendra Giri

महंत नेन्द्र गिरि के तीन आरोपियों को रिमांड पर लेगी CBI, कोर्ट में लगाई एप्लिकेशन

26/09/2021
ट्रैक्टर परेड की जिद

किसानों की ट्रैक्टर रैली को दिल्ली पुलिस ने शर्तों के साथ दी मंजूरी

24/01/2021

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ख‍िलाफ महाभियोग की कार्यवाही शुरू

13/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version