Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमलखनऊ

मादक पदार्थ का कारोबारी चढ़ा पुलिस के हत्थे, भारी मात्रा में स्मैक बरामद

लखनऊ। चिनहट पुलिस ने मादक पदार्थ के कारोबारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में स्मैक बरामद की है।

थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए हरीहर नगर में पहले से ही घेराबंदी कर ली थी। कुछ ही देर में मौके पर आरोपी पहुंच गया। इलाके में भारी पुलिस बल देखकर आरोपी भागने लगा।

इस पर पुलिस टीम ने आरोपी को दौड़ा कर दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुनील भारती बताया है। जामा तलाशी के दौरान आरोपित के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध स्मैक बरामद हुई है।

लुक्सर जेल में कैदी ने की आत्महत्या, जांच में जुटा पुलिस प्रशासन

अन्य जानकारियां हांसिल कर पुलिस ने आरोपी को जेल रवाना किया है।

Related Articles

Back to top button