• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चुनाव न लड़ने का बनाया दबाव, नहीं माना तो प्रत्याशी की बेटी को अगवा कर 4 लोगों ने किया गैंगरेप

Writer D by Writer D
18/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बाराबंकी
0
Rape

Rape

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में पंचायत चुनाव को लेकर अब तक की सबसे भयावह तस्वीर सामने आई है। आरोप है कि चुनाव न लड़ने का दबाव न मानने पर एक सम्भावित प्रत्याशी की बेटी को पहले अगवा कर लिया गया और फिर उसके साथ चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। बाराबंकी पुलिस ने अपनी गहनता से जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने के लिए भेज दिया गया है ।

जानकारी के अनुसार, बाराबंकी जनपद के थाना जैदपुर इलाके के एक गांव में एक लड़की को उस वक्त अगवा कर लिया गया जब वह पढ़ाई करने के लिए स्कूल जा रही थी। लड़की को रास्ते से अगवा करने के बाद आरोपी चारों युवक लड़की को सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। लड़की घर आकर अपने घरवालों को आपबीती बताई और फिर घरवालों ने पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज कराई।

पीड़ित लड़की के पिता ने बताया कि वह गांव में ग्राम प्रधान पद का उम्मीदवार है और वह चुनाव न लड़े इसके लिए पिछले कई दिनों से उस पर दबाव बनाया जा रहा था। जब वह नहीं माना तो उसे पैसों का लालच दिया गया। फिर भी जब वह नहीं माना तो कल (बुधवार) उनकी 16 वर्षीय लड़की का अपहरण गांव के ही चार युवकों आकाश वर्मा , लालजी वर्मा, सचिन वर्मा और शिवम वर्मा ने स्कूल जाते समय कर लिया और फिर उसके साथ गलत काम करने के बाद घर के सामने छोड़ दिया।

आज परिणय सूत्र में बंधेंगे 3500 जोड़े, CM योगी देंगे आशीर्वाद

पिता ने बताया कि बेटी की आपबीती सुनने के बाद उसने आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तहरीर दी है। वहीं, पीड़ित लड़की ने बताया कि वह राजकीय इंटर कालेज की छात्रा है। बुधवार को जब वह पढ़ाई के लिए स्कूल जा रही थी तो गांव के ही चार युवकों ने उसका अपहरण कर लिया और उसके साथ गलत काम किया है।

बाराबंकी के अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि थाना जैदपुर की रहने वाली एक लड़की ने तहरीर दी है। गांव के चार युवकों पर उसे अगवा करने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। लड़की की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और लड़की का मेडिकल परीक्षण कराने के साथ गहनता से जांच की जा रही है।

Tags: barabanki newscrime newsup newsUP Panchayat election
Previous Post

आज परिणय सूत्र में बंधेंगे 3500 जोड़े, CM योगी देंगे आशीर्वाद

Next Post

बाबा विश्वनाथ गुजराती परिधान व माता पार्वती बनारसी साड़ी पहन भक्तों को देंगे दर्शन

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य और पशुधन सुरक्षा की तैयारी तेज

03/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में आधुनिक हो रहे राजकीय नलकूप, किसानों के खेतों तक पहुंच रहा पानी

03/09/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

एलआईसी बीमा सखी कार्यक्रम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर : केशव मौर्य

03/09/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जलभराव वाले क्षेत्रों में युद्धस्तर पर जल निकासी सुनिश्चित करें, आमजन को किसी भी दशा में न हाे परेशानी : ए.के.शर्मा

03/09/2026
cm yogi
Main Slider

योगी सरकार प्रदेशभर में चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव से महानगर तक होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

03/09/2026
Next Post
Baba Vishwanath

बाबा विश्वनाथ गुजराती परिधान व माता पार्वती बनारसी साड़ी पहन भक्तों को देंगे दर्शन

यह भी पढ़ें

Priyanka Gandhi

रोजगार के हक की लड़ाई की लौ बुझने न दें युवा: प्रियंका

05/12/2021
fraud

किसानों के खातों से करोड़ो का गबन, ग्राहक सेवा केंद्र संचालक फरार

10/07/2021
Hardik Pandya

हार्दिक पंड्या-नताशा ने उदयपुर में रचाई शादी

14/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version