• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘फटी जींस’ बयान पर महुआ का तीरथ पर पलटवार, कहा- CM साहब, सोच बदलो तभी देश बदलेगा

Writer D by Writer D
18/03/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Mahua Moitra-tirath

Mahua Moitra-tirath

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत द्वारा महिलाओं के पहनावे को लेकर जो बयान दिया गया है, उसपर विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर इस बयान पर बहस छिड़ गई है, तो वहीं राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का भी अंबार लग गया है। तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने तीरथ सिंह रावत के बयान पर तीखा हमला बोला है। महुआ मोइत्रा के अलावा प्रियंका चतुर्वेदी ने भी तीरथ सिंह रावत पर निशाना साधा है।

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने ट्विटर पर लिखा कि उत्तराखंड CM कहते हैं, ‘जब नीचे देखा तो गम बूट थे और ऊपर देखा तो… एनजीओ चलाती हो और घुटने फटे दिखते हैं?’ CM साहब, जब आपको देखा तो ऊपर-नीचे-आगे-पीछे हमें सिर्फ बेशर्म-बेहूदा आदमी दिखता है। TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने आगे लिखा कि राज्य चलाते हो और दिमाग फटे दिखते हैं?

Uttarakhand CM :
“Jabh nichey dekha toh gumboot the.. aur upar dekha toh …. NGO chalati ho aur ghutney phatey dikte hai?”

CM saab- jabh apko dekha toh upar neeche aagey peechey humein sirf besharm behuda aadmi dikhta hai

State chalatey ho aur dimaag phatey dikte hai?

— Mahua Moitra (@MahuaMoitra) March 17, 2021

आपको बता दें कि ना सिर्फ महुआ मोइत्रा बल्कि कई राजनीतिक दलों के नेताओं की ओर से तीरथ सिंह रावत के बयान की निंदा की गई है। कांग्रेस पार्टी द्वारा भी लगातार सोशल मीडिया पर तीरथ सिंह रावत के बयान की आलोचना की जा रही है।

पुलस्त एंकाउंटर में 5 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज, हत्या का प्रयास, साजिश रचने का लगा आरोप

शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी तीरथ सिंह रावत के बयान पर टिप्पणी की। प्रियंका चतुर्वेदी ने लिखा कि देश की संस्कृति और संस्कार पर उन आदमियों से फर्क पड़ता है, जो महिलाओं और उनके कपड़ों को जज करते हैं। सोच बदलो मुख्यमंत्री जी, तभी देश बदलेगा।

बीते दिन आए बयान के बाद सोशल मीडिया पर एक बड़ी बहस छिड़ी। इतना ही नहीं, तीरथ सिंह रावत के बयान के विरोध में सोशल मीडिया पर एक नया हैशटेग चल रहा है #RippedJeansTwitter.

क्या कहा था तीरथ सिंह रावत ने

बता दें कि तीरथ सिंह रावत हाल ही में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बने हैं और लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। उनका एक बयान कल ही सामने आया था जहां वो महिलाओं के फटी जींस पहनने को लेकर टिप्पणी कर रहे थे और कह रहे थे कि ये कैसे संस्कार हैं।

तीरथ सिंह रावत ने युवाओं के पश्चिम सभ्यता की ओर आकर्षित होने और संस्कार सीखने को लेकर भी बयान दिया था। जिसको लेकर बवाल मचा हुआ है।

Tags: cm tirathmahua moitraNational newsripped jensUttrakhand NewsWest Bengal News
Previous Post

पुलस्त एंकाउंटर में 5 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज, हत्या का प्रयास, साजिश रचने का लगा आरोप

Next Post

लखनऊ में मास्क न लगाना पड़ेगा भारी, नहीं मिलेंगी दवाएं, भरना पड़ेगा जुर्माना

Writer D

Writer D

Related Posts

Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
Viksit Bharat
उत्तराखंड

चकराता में तीन दिन गूंजेगा ‘विकसित भारत’ अभियान

20/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारों से जोड़ें: मुख्य सचिव

20/07/2026
Next Post
Fines for not applying masks

लखनऊ में मास्क न लगाना पड़ेगा भारी, नहीं मिलेंगी दवाएं, भरना पड़ेगा जुर्माना

यह भी पढ़ें

SS Sandhu

मुख्य सचिव ने जोशीमठ में आपदा जोखिम न्यूनीकरण के संबंध में बैठक की

05/10/2023

हिमाचल के चम्बा में भूकम्प के हल्के झटके, तीवरता 3.1 मापी गई

27/07/2020
अब नहीं लगेंगे क्वारंटाइन के पोस्टर

कैप्टन सरकार का बड़ा फैसला, कोरोना मरीजों के घर के बाहर अब नहीं लगेंगे क्वारंटाइन के पोस्टर

05/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version