• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आरएसएस की प्रतिनिधि सभा में सरकार्यवाह पद के लिए होगा बड़ा फैसला

Desk by Desk
19/03/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
आरएसएस की प्रतिनिधि सभा

आरएसएस की प्रतिनिधि सभा

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बंगलूरू। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की दो दिवसीय बैठक शुरू हो गई है । यह बैठक बंगलूरू के चेन्नहल्ली स्थित जनसेवा विद्या केंद्र में आयोजित की गई है। इस बैठक में प्रतिनिधि सभा में पारित होने वाले सभी प्रस्तावों पर चर्चा होने वाली है। इसके अलावा पिछले एक साल में सभी प्रांतों में किए गए कार्यों पर चर्चा होगी।

आरएसएस के इतिहास में यह बैठक पहली बार नागपुर के बाहर हो रही है। यह इसलिए अहम मानी जा रही है क्योंकि 20 मार्च को नंबर दो यानी सरकार्यवाह का भी चुनाव होना है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बार भी सरकार्यवाहक भैय्याजी जोशी रहेंगे या उनकी जगह कोई लेगा।

There's a growing curiosity to know about RSS. All may not join the Sangh but they're eager to work with it. How to increase no. of 'shakhas' & expand their role, to be discussed in the meet: Dr. Manmohan Vaidya, Jt Gen Secy on Akhil Bharatiya Pratinidhi Sabha of RSS,in Bengaluru pic.twitter.com/JEtOyhWY3N

— ANI (@ANI) March 19, 2021

इस बार बैठक में 500 के करीब संघ के प्रतिनिधि शामिल हो सकते हैं, जबकि आमतौर पर 1,500 के करीब लोग शामिल होते हैं। कोरोना संक्रमण की वजह से इस बार संख्या कम कर दी गई है। सर संघचालक मोहन भागवत इस बैठक को संबोधित करेंगे।इस बैठक में मोहन भागवत के अलावा भैय्याजी जोशी, दत्तात्रेय होसबोले, मनमोहन वैद्य, डॉक्टर कृष्ण गोपाल जैसे सभी बड़े पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

कोरोना की वजह से प्रतिनिधि सभा के लिए लोगों की संख्या को कम करते हुए इस बार भाजपा के प्रतिनिधि को सभा में नहीं बुलाया गया है। बता दें कि पिछले 12 सालों से सरकार्यवाह (महासचिव) की जिम्मेदारी भैय्याजी जोशी संभाल रहे हैं। इस बार ऐसा माना जा रहा है कि भैय्याजी जोशी को इस पद से मुक्त कर दूसरी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

साल 2009 में भैय्याजी जोशी पहली बार सरकार्यवाह चुने गए थे लेकिन 2018 में ही उन्होंने इस पद से खुद को मुक्त करने का अनुरोध किया था। संघ में हर तीन साल में सरकार्यवाह पद के लिए चुनाव किया जाता है। ये पद संघ में कार्यकारी पद होता है, जबकि सरसंघचालक का पद मार्गदर्शक का होता है।

प्रतिनिधि सभा की बैठक में राम मंदिर निर्माण को लेकर अब तक हुए कार्य की समीक्षा की जाएगी

इस बैठक में राम मंदिर निर्माण को लेकर अब तक हुए कार्य की समीक्षा की जाएगी। राम मंदिर के चर्चा से लेकर अब तक इस अभियान से कितने लोग जुड़े हैं, इस पर विस्तार से चर्चा होगी। संघ के प्रतिनिधि पिछले एक साल की गतिविधियों का ब्यौरा देंगे। कोरोना के दौरान संघ की भूमिका, शाखाओं पर क्या असर पड़ा और भविष्य में इसके लिए क्या योजना बनाई जाए, इस पर विस्तार से चर्चा होगी।

Tags: #rssbhaiyyaji joshibhaiyyaji joshi interviewIndia News in HindiLatest India News UpdatesMohan Bhagwatrss annual meetingrss annual meeting 2021rss leader bhaiyyaji joshirss mohan bhagwatआरएसएसआरएसएस की प्रतिनिधि सभाआरएसएस सरकार्यवाहभैय्या जी जोशीमोहन भागवतसरकार्यवाहसरकार्यवाह भैयाजी जोशीसरसंघचालक मोहन भागवत
Previous Post

टीम इंडिया की वन-डे टीम का एलान,इनको मिली है जगह

Next Post

डिब्रूगढ़ में दहाड़े राहुल, बोले- पूरे देश को नियंत्रित कर रही नागपुर की ‘सेना’

Desk

Desk

Related Posts

Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
Viksit Bharat
उत्तराखंड

चकराता में तीन दिन गूंजेगा ‘विकसित भारत’ अभियान

20/07/2026
Next Post
डिब्रूगढ़ में दहाड़े राहुल

डिब्रूगढ़ में दहाड़े राहुल, बोले- पूरे देश को नियंत्रित कर रही नागपुर की 'सेना'

यह भी पढ़ें

CM Yogi

विकास में सेंध लगाने वालों को क्या सत्ता में आना चाहिए: योगी आदित्यनाथ

11/05/2024
malmass

मलमास माह में ये उपाय कर पाएं कर्ज के बोझ मुक्ति

20/09/2020
kangana ranauts ira khan

आमिर खान की बेटी इरा के डिप्रेशन पर आया कंगना रनौत का रिएक्शन

12/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version