• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिना भेदभाव के प्रदेश का हो रहा है चहुंमुखी विकास : केशव मौर्य

Writer D by Writer D
20/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
keshav maurya

keshav maurya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सबका साथ- सबका विकास और सबका विश्वास की पवित्र भावना के साथ चहुंमुखी और बहुमुखी विकास किया जा रहा है । विकास के मामले में कोई भी क्षेत्र अछूता नहीं है। गांव-गरीब-किसान-नौजवान, महिलाओं, युवाओं, छात्रों, श्रमिको व मजदूरों के लिए अनेकों कल्याणकारी व जनहितकारी योजनाओं का संचालन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किया जा रहा है।

विकास की गति को बहुत तेजी के साथ आगे बढ़ाया गया है और उत्तर प्रदेश विकास की 44 योजनाओं में देश  मे अगले पायदान पर है। कोविड महामारी के दौरान भी चुनौतियां का सामना करते हुए आपदा में भी अवसर तलाशे गए। उत्तर प्रदेश समर्थ प्रदेश बनकर देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर हो रहा है। 4 सालों में ट्रांसपेरेंट प्रक्रिया अपनाकर 4 लाख युवाओं/युवतियो को नौकरी देने का काम किया गया है। धान की रिकॉर्ड खरीद की गई है ।

प्रतियोगी परीक्षाओं में छात्रों / युवाओं को सफलता दिलाने के लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का संचालन किया जा रहा है यह योजना युवाओं के लिए वरदान साबित होगी ।श्री केशव प्रसाद मौर्य  आज लखनऊ उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में मनकामेश्वर मंदिर, बंधा रोड टैगोर मार्ग पर उ०प्र० सरकार के 4 साल पूरे होने पर आयोजित “4 साल -बेमिसाल” कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

ममता बनर्जी ने नंदीग्राम घटना की जांच सीआईडी को सौंपी

श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पिछले 4 सालों में प्रदेश में कोई दंगा नहीं हुआ। अपराधियों और माफियाओं पर कड़ी कार्यवाही की गई । रिफार्म ,परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के मंत्र को सिद्ध किया गया। प्रदेश को देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में सफलता हासिल हुई है। सरकार अनेक महत्वकांक्षी योजनाओं का संचालन कर लोगों के जीवन में बदलाव लाने में सफल रही है । पिछड़े तबके लोगो को शैक्षिक , सामाजिक तथा आर्थिक क्षेत्र में उत्थान  कर  स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने का महत्वपूर्ण काम सरकार द्वारा किया गया है। जल जीवन मिशन का संचालन कर बुंदेलखण्ड और विन्ध्य क्षेत्र में हर घर नल योजना की शुरुआत करके गांव को शुद्ध पानी देने का अभिनव प्रयास सरकार द्वारा किया गया है । एक जिला -एक उत्पाद योजना के तहत भी  लोगों को रोजगार दिलाने का काम किया गया है ।

आजम खान के समर्थन में शुरू हुई सपा साइकिल यात्रा पहुंची लखनऊ, अखिलेश ने किया स्वागत

प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना, उजाला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, सौभाग्य योजना जैसी योजनाओं में प्रदेश में बहुत ही उल्लेखनीय और उत्कृष्ट कार्य किए हैं। 4 साल में सर्वाधिक रोजगार देकर नए कीर्तिमान गढ़े गए हैं। उद्योग, कृषि पशुपालन, गो आश्रय स्थलों का निर्माण, ऊर्जा, सामाजिक सुरक्षा एवं श्रम  ग्राम विकास एवं पंचायती राज, भूमाफियाओं खिलाफ कार्रवाई के साथ ही मिशन शक्ति के रूप में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के प्रति विशेष जागरूकता अभियान चलाने का कार्य किया गया है। कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए मजबूत ढांचा तैयार किया गया है।

श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। नई व आधुनिक तकनीकी का इस्तेमाल करके जहां सड़कों की लागत कम की गई है, वही अच्छी सड़कें बनाकर आवागमन की सुविधा आमजन को उपलब्ध कराने का बेमिसाल काम किया गया है।

Tags: Keshav mauryaup government newsup newsUP Political NewsYogi News
Previous Post

भारत ने आखिरी टी-20 में इग्लैंड को दिया 225 रनों का मुश्किल लक्ष्य

Next Post

चिंगारी से लगी आग में छह साल की बच्ची जिंदा जली, आधा दर्जन घर जलकर राख़

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post
Burning half a dozen houses in a fire

चिंगारी से लगी आग में छह साल की बच्ची जिंदा जली, आधा दर्जन घर जलकर राख़

यह भी पढ़ें

Vidhan Bhavan

योगी सरकार का मेगा प्लान, सेंट्रल विस्टा की तर्ज पर यूपी में भी बनेगा नया विधानभवन

20/09/2023
corona vaccination in lucknow

योगी की जनता से अपील, वैक्सीनेशन के लिए जिन्हें केन्द्र पर बुलाया जाय, वही पहुंचे

01/05/2021
Rahul Gandhi Assam visit cancelled

ना जवान ना किसान, मोदी सरकार के लिए उद्योगपति मित्र ही भगवान : राहुल

08/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version