• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दबंगों ने किया पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, दरोगा व सिपाही गंभीर रूप से घायल

Writer D by Writer D
21/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
attacked on police team

पुलिस टीम पर दबंगों का हमला

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर  देहात में देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब दबंग रफीक ने अपने साथियों के साथ मिलकर पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। कहा जा रहा है कि एक दर्जन से अधिक लोगों ने पुलिस टीम पर हमला किया है। चौकी इंचार्ज की पिस्टल और सिपाही की बंदूक भी गांव के दबंगो ने छीन ली है।

इस हमले में कहिंजरी  के चौकी इंचार्ज गजेंद्र पाल सिंह और सिपाही समर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। गंभीर हालत के चलते दोनों को कानपुर देहात से कानपुर नगर के लिए रेफर किया गया है। चौकी इंचार्ज महिला उत्पीड़न की शिकायत की जांच करने पुलिस बल के साथ पहुंचे थे। हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद परिवार सहित मौके से फरार हो गया है।

जानकारी के मुताबिक, हमलावर रफीक के खिलाफ पूर्व में कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम पर हमले की सूचना पर भारी पुलिस बल के साथ पुलिस अधिकारी और एडीजी कानपुर मौके पर पहुंचे हैं। वहीं, पुलिस हमलावरों की तलाश में तेजी से जुट गई है। पूरे जनपद में घेराबंदी शुरू कर दी गई है। दरअसल, पूरा मामला जनपद कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के भिखदेव कहिंजरी गांव का है, जहां पर रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक मामूली मामले में समझौता कराने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला कर दिया गया।

दिनदहाड़े असलहे के बल पर मुंशी से 3 लाख रुपये लूट कर बाइक सवार बदमाश हुए फरार

कहा जा रहा है कि जिले में दौरे पर आई महिला आयोग की सदस्य के सामने कहिंजरी गांव निवासी एक महिला ने अपने पति पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शिकायत पत्र सौंपा था। इस मामले में शनिवार को दरोगा गजेंद्र पाल, आरक्षी समर के साथ पूरे मौके की जांच पड़ताल करने गए थे। पीड़िता के पति रफीक ने पुलिस पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे चौकी प्रभारी और आरक्षी बुरी तरह घायल हो गए हैं। दोनों शिवली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्राथमिक उपचार देने के बाद कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं, पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दरोगा को गंभीर चोटें लगी हैं जिनका उपचार चल रहा है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल में डीआईजी कानपुर ने जाकर घायल दरोगा व सिपाही के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली है। साथ ही मामले की जानकारी मिलते ही कई थानों का फोर्स समेत पुलिस कप्तान भी मौके पर पहुंच गए।

Tags: attacked on police teamcrime newskanpur newsKanpur Police
Previous Post

दिनदहाड़े गल्ला व्यवसायी से पांच लाख की लूट, जांच में जुटी पुलिस

Next Post

देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, एक दिन में 43 हजार से अधिक नए मामले

Writer D

Writer D

Related Posts

Door
Main Slider

बारिश की वजह से खिड़की-दरवाजें हो गए हैं जाम, इन ट्रिक्स से करें सही

09/09/2026
fashion tips for short height girls
Main Slider

ये लड़कियां भी दिखेंगी Stylish, अपनाएं ये फैशन टिप्स

09/09/2026
CM Dhami-PM Modi
Main Slider

कुंभ मेला 2027: उत्तराखंड को 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित, सीएम धामी ने जताया प्रधानमंत्री का आभार

08/09/2026
Confidence of industries in UP has grown due to the Yogi government's policies.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की नीतियों से यूपी में उद्योगों का बढ़ा भरोसा, बदली औद्योगिक तस्वीर

08/09/2026
Bihar team did exposure visit to water laboratory
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का सुरक्षित पेयजल अभियान: बिहार की टीम ने यूपी जल निगम ग्रामीण की प्रयोगशाला का किया अध्ययन

08/09/2026
Next Post
corona

देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, एक दिन में 43 हजार से अधिक नए मामले

यह भी पढ़ें

PM Kisan Samman Nidhi

चंद दिनों में आने वाली है पीएम किसान निधि की 10वीं किस्त, जानें स्टेटस

07/12/2021
corona 25

एक्टिव केस बढ़े, देश में कोरोना से अब तक 86 लाख से ज्यादा लोग हुए ठीक

25/11/2020
बिहार में बाढ़

बिहार में बारिश के बीच नदियां उफान पर, टूट रहे बांध, सड़क संपर्क भंग, रेल ट्रैक पर भी पानी

24/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version