• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

युवा राजद कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के खिलाफ बिहार विधान परिषद में विपक्ष का हंगामा

Desk by Desk
23/03/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
बिहार विधान परिषद

बिहार विधान परिषद

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना । बिहार विधान परिषद में युवा राजद के कार्यकर्ताओं पर आज प्रदर्शन के दौरान बर्बर पुलिस लाठीचार्ज को लेकर भोजनावकाश से पूर्व भारी शोरगुल और नारेबाजी की। मुख्य विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस के सदस्यों ने जमकर हंगामा काटा है।

राजद के सुनील कुमार सिंह ने मंगलवार को शून्यकाल के समाप्त होते ही इस मामले को उठाया। उन्होंने कहा कि युवा राजद के कार्यकर्ता बेरोजगारी, विधि-व्यवस्था, महंगाई, भ्रष्टाचार, शिक्षा, स्वास्थ्य और शिक्षक अभ्यर्थियों की नियुक्ति के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे तभी राजधानी के डाकबंगला चौराहा पर पुलिस लाठीचार्ज किया गया।

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को बेहद पसंद आई ये फिल्म, जानिए इसकी खासियत

राजद के ही सुबोध कुमार राय ने कहा कि पुलिस लाठीचार्ज में कई कार्यकर्ता के पैर टूटे तथा सिर फूट गये। सरकार सबका साथ सबका विकास का नारा देती है लेकिन आज पुलिस की ओर से लाठीचार्ज कर पुलिस दमन की मिसाल पेश की गयी है। इसके बाद राजद और कांग्रेस के सदस्य अपनी-अपनी सीटों के समक्ष खड़े होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

शोरगुल के बीच ही राजद के रामचंद्र पूर्वे ने कहा कि आज डॉ. राम मनोहर लोहिया का जन्मदिन है और इस मौके पर इस तरह का कृत्य किया गया, तभी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रोफ़ेसर नवल किशोर यादव ने कहा कि प्रदर्शनकारियों के लिए प्रशासन की ओर से स्थान चिन्हित है और वहां पर प्रदर्शन नहीं कर प्रतिबंधित क्षेत्र में किया गया। कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह के आग्रह के बाद राजद और कांग्रेस के सदस्य शांत होकर बैठ गए।

Tags: RJD Vidhansabha MarchRJD कार्यकर्ताओं ने खूब चलाए ईंट-पत्थरबिहार विधान परिषदविधानसभा मार्च में बवाल के बाद तेजस्वी-तेजप्रताप हिरासत में
Previous Post

उत्तराखंड: 5 दिनों तक जूते-चप्पल नहीं पहन सकेंगे लोग, जानें क्यों लागू हुआ ये नियम

Next Post

उत्तराखंड: सल्ट विधानसभा से BJP ने उम्मीदवार के नाम का किया ऐलान

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई अभियान तेज, योगी सरकार का जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर

12/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सेवाकाल पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया

12/10/2026
उत्तराखंड

हरिद्वार में कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर, ऋषिकुल में बनेगा प्राच्य शोध संस्थान

12/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में ग्रामीण सड़क कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार, PMGSY-IV के तहत ₹2,708 करोड़ के प्रस्तावों पर बनी सहमति

12/10/2026
Main Slider

कुंभ-2027 का शंखनाद: धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और गीत

12/10/2026
Next Post
BJP announces candidate's name

उत्तराखंड: सल्ट विधानसभा से BJP ने उम्मीदवार के नाम का किया ऐलान

यह भी पढ़ें

Suspended

आत्महत्या मामले में तीन शिक्षक समेत चार को BSA ने किया निलंबित

25/03/2021

अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त 102 लोग गिरफ्तार व 6843 ली. शराब जब्त

01/06/2021
Umesh Pal Murder Case

उमेश पाल हत्याकांड में सदाकत के खिलाफ पहली चार्जशीट

27/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version