Main Slider

सात दिन बंद रहेंगे बैंक, फटाफट निपटा लें अपने जरूरी काम

देश के सभी सराकरी और प्राइवेट बैंकों में अगर आपका कोई काम है तो इसी हफ्ते निपटा लें। नहीं तो फिर आपको लंबा इतजार करना पड़ सता है। दरअसल, 27 मार्च से लेकर 4 अप्रैल के बीत सिर्फ दो दिन बैंक खुले रहेंगे। इसके बाद आपके पास 2 विकल्प बचते हैं या तो आप इसी हफ्ते काम निपटा लें या फिर 3 अप्रैल तक इंतजार करें।

27 मार्च से लेकर 29 मार्च तक लगातार देश भर के बैंकों में छुट्टी रहेगी। 27 मार्च को चौथा शनिवार के चलते बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 28 मार्च को रविवार होने की वजह से बैंक में फिर छुट्टी रहेगी। 29 मार्च को होली के चलते बैंक में छुट्टी रहेगी।

विश्व क्षयरोग दिवस पर सीएम तीरथ ने जनता को जागरूक करने पर दिया बल

30 मार्च और 3 अप्रैल को ही बैंक में कामकाज होगा। 31 मार्च को बैंक में छुट्टी तो नहीं रहेगी, लेकिन कामकाज नहीं होगा। फाइनेंशियल ईयर का आखिरी दिन होने के चलते ग्राहकों से जुड़े कामकाज शायद नहीं हो पाएंगे।

फिर 1 अप्रैल को बैंक के सालाना अकाउंट का क्लोजिंग ईयर है। 2 अप्रैल को गुड फ्राइडे की छुट्टी है। 3 अप्रैल को शनिवार है। लेकिन, यह पहला शनिवार है, इसलिए बैंक खुले रहेंगे। वहीं, चार अप्रैल को रविवार है। इसलिए बैंक बंद रहेंगे।

जस्टिस एनवी रमना होंगे देश के अगले मुख्य न्यायाधीश, सरकार को भेजी सिफारिश

देखिए पूरी लिस्ट

27 मार्च – आखिरी शनिवार

28 मार्च – रविवार

29 मार्च – होली

30 मार्च – पटना में बैंक बंद रहेंगे।

31 मार्च – आखिरी फाइनेंशियल ईयर

1 अप्रैल, गुरुवार – ओडिसा डे, बैंको के सालाना अकाउंट्स का क्लोजिंग ईयर

2 अप्रैल, शुक्रवार  – गुड फ्राइडे

4 अप्रैल, रविवार – ईस्टर (Easter)

Related Articles

Back to top button