• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फिल्मी स्टाइल में पुलिस कस्टडी से साथी को छुड़वा कर बदमाश फरार, प्रशासन में मचा हड़कंप

Writer D by Writer D
25/03/2021
in Main Slider, क्राइम, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
rescuing a partner from police custody,

rescuing a partner from police custody,

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ते अपराध को रोकने में नाकाम दिल्ली पुलिस को एक बार फिर बदमाशों ने खुलेआम चुनौती दे डाली। बदमाशों ने दिल्ली के जीटीबी अस्पताल के ठीक बाहर कई राउंड फायरिंग की और एक कुख्यात अपराधी को पुलिस के कब्जे से छुड़ाकर फरार हो गए। इस घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। अभी तक बदमाशों की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

जानकारी के मुताबिक जिस कैदी को पुलिस हिरासत से छुड़ाया गया, वो कोई मामूली बदमाश नहीं है। उस कैदी का नाम कुलदीप बताया जा रहा है। जिसे दिल्ली पुलिस की थर्ड बटालियन की टीम जेल से जीटीबी अस्पताल लेकर आई थी। वहां उसका मेडिकल होना था। तभी वहां एक स्कोर्पियो कार और बाइक पर सवार होकर आधा दर्जन के करीब बदमाश पहुंचे।

सेना महिला अफसरों को दो महीने में दें स्थायी कमीशन : सुप्रीम कोर्ट

और अस्पताल परिसर के अंदर 12:30 बजे के आस-पास उन लोगों ने फायरिंग शुरु कर दी। इससे पहले पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते ठीक उसी वक्त बदमाशों ने कैदी कुलदीप को छुड़ाने के लिए पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी, और गोलीबारी का फायदा उठाकर शातिर बदमाश कुलदीप वहां से लेकर भाग निकले।

जबकि पुलिस की जवाबी फायरिंग में कैदी को छुड़ाने आए बदमाशों में एक पुलिस की गोली का शिकार हुआ, मौके पर ही उसकी मौत हो गई। कुलदीप, कुख्यात बदमाश जितेंद्र गोगी गैंग का सदस्य है। उस पर हत्या जैसे 70 से अधिक केस दर्ज हैं। पुलिस फायरिंग में मारे गए बदमाश की पहचान अभी तक नहीं हुई है।

क्रिप्टोकरेंसी व सार्वजनिक बैंकों के निजीकरण को लेकर बातचीत जारी : आरबीआई गवर्नर

कस्टडी से फरार हुआ शातिर बदमाश कुलदीप कुख्यात है। वो दिल्ली और हरियाणा से वांटेड था। उसे कुलदीप उर्फ फज्ज़ा के नाम से भी जाना जाता है। दिल्ली पुलिस ने उस पर 2 लाख का इनाम रखा था। 2020 में दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। उसकी फरारी के बाद दिल्ली पुलिस की सभी टीम को अलर्ट किया गया है।

Tags: crime newsdelhi newsDelhi PoliceNational news
Previous Post

सेना महिला अफसरों को दो महीने में दें स्थायी कमीशन : सुप्रीम कोर्ट

Next Post

मायावती ने महिला सुरक्षा पर योगी सरकार को घेरा, लगाया ये बड़ा आरोप

Writer D

Writer D

Related Posts

CP Radhakrishnan
राजनीति

एम्स ऋषिकेश के दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति बोले- सहानुभूति, सत्यनिष्ठा और सेवा भाव से करें राष्ट्र निर्माण

23/04/2026
West Bengal Election
पश्चिम बंगाल

बंगाल ने पहले चरण में रच दिया इतिहास, 91.78 फीसदी हुआ मतदान

23/04/2026
CM Dhami
राजनीति

चारधाम यात्रा पर फेक न्यूज फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो मामले में FIR दर्ज

23/04/2026
CM Dhami
राजनीति

टिहरी सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक, घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश

23/04/2026
UP Board 12th Result
Main Slider

UP Board 12th का रिजल्ट जारी, सीतापुर की शिखा वर्मा ने किया टॉप

23/04/2026
Next Post
मायावती Mayawati

मायावती ने महिला सुरक्षा पर योगी सरकार को घेरा, लगाया ये बड़ा आरोप

यह भी पढ़ें

CM Yogi has fun for MP Ravi Kishan

अलग अंदाज में दिखे सीएम योगी, सांसद रवि किशन की ऐसे ली चुटकी

28/01/2024
Computer training

अन्य पिछड़े वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना के आवेदन तिथि को बढ़ाया गया

02/11/2024
gold

बजट के दिन सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं

23/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version