• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार करेगी पत्रकारों के लिए छत का इंतजाम, ऐशबाग में जगह चिन्हित

Writer D by Writer D
26/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पत्रकारों के लिए भी छत का इंतजाम करेगी। इसके लिए शासन स्तर पर कार्रवाई शुरु हो गई है। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने सरकार की मंशा के तहत लखनऊ के ऐशबाग में जगह चिन्हित की है। इसके संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार के जन सूचना विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर अवगत भी कराया है।

योगी सरकार बनने के बाद ही से उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के सचिव की तरफ से प्रयास शुरु हो गए थे। समिति की तरफ से यूपी सरकार को कई बार ज्ञापन दिया गया और प्रदेश भर के पत्रकारों के हितों की चर्चा की गई। जिसके बाद प्रदेश की योगी सरकार ने फैसला लिया कि उत्तर प्रदेश के मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए आवास की सुविधा जरुरी है। सचिव शिव शरन (उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति) ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने उन्होंने कई बार पत्रकार हित की चर्चा की। इसी के चलते कई सफलताएं भी मिलीं। जिसमें सबसे बड़ी सफलता पत्रकारों के सिर पर छत का इंतजाम होना है। उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति ने कहा कि खबर खोजने की फिक्र में पत्रकार अपने जीवन के संपूर्णं लम्हों को खो देता है और समाज के लिए ही पूरा जीवन न्योछावर कर देता है।

पंचायत चुनाव की रंजिश में चली ताबड़तोड़ गोलियां, तीन घायल, 18 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति ने पत्रकारों के लिए किए गए कार्यों की सफलता भी बताई। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने स्वास्थ्य सेवा योजना पत्रकारों के लिए शुरु कर दी है, जिसमें मान्यता प्राप्त पत्रकार को एसजीपीजीआई जैसे संस्थान में इलाज के लिये कोई फीस नहीं देनी पड़ेगी। फिर चाहे कितना भी खर्च क्यों न हो जाए सरकार इसका वहन करेगी। साथ ही पत्रकार की आकास्मिक मृत्यु पर उसके परिजनों को आर्थिक संबल प्रदान करने की भी योजना शुरु करवाई जा चुकी है।

पत्रकारों को मकान की व्यवस्था करने के लिये जमीन के चिन्हांकन का कार्य लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शुरु दिया है। जिसके चलते ऐशबाग में जमीन को चिंहित किया गया है। प्राधिकरण के उपाध्‍यक्ष अभिषेक प्रकाश ने पत्र लिख कर जवाब दिया है। जिसमें शासन को जानकारी दी गई है कि ऐशबाग में नजूल खसरा संख्‍या 232, 233, 234, 236 और 237 ग्रुप हाउसिंग भूमि उपयोग के लिए खाली है।

दो दिन के दौरे पर बांग्लादेश पहुंचे PM मोदी, एयरपोर्ट पर दिया गार्ड ऑफ ऑनर

जो कि मान्‍यता प्राप्‍त पत्रकारों को आवासीय सुविधा देने के लिए उपयुक्‍त होगी। इस जमीन का क्षेत्रफल 4995 वर्ग मीटर है। इसलिए इस जमीन को शासन से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पक्ष में हस्‍तांरित करा लिया जाना उपयुक्‍त होगा। शासन स्तर पर इस संबंध में प्रमुख सचिव सूचना नवनीत सहगल की ओर से 12 फरवरी को जिलाधिकारी को पत्र भेजा गया था। जिसमें कि इस संबंध में जमीन खोज कर सूचित करने के लिए कहा गया था। जिसके चलते उपाध्यक्ष लखनऊ विकास प्राधिकरण की तरफ से ये जवाब आया है।

Tags: cm yogiNavneet Sehgalpolitical newsup government newsup newsYogi News
Previous Post

पंचायत चुनाव की रंजिश में चली ताबड़तोड़ गोलियां, तीन घायल, 18 गिरफ्तार

Next Post

रेल सेवाओं पर पड़ा ‘भारत बंद’ का असर, रेलवे ने रद्द की कई ट्रेनें

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल को मिल रही मजबूती, यूपी की दीदियों की सफलता से सीखेगा पूरा देश

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

योगी सरकार के दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगरी में जलेंगे 30 लाख दीप

23/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव से पहले चमकेगी रामनगरी, अयोध्या के प्रमुख मार्गों का होगा कायाकल्प

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

श्रद्धा दुबे को नहीं मिली राहत, शिवा शर्मा केस में कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

23/10/2026
Next Post
Bharat Bandh

रेल सेवाओं पर पड़ा ‘भारत बंद’ का असर, रेलवे ने रद्द की कई ट्रेनें

यह भी पढ़ें

Share Market

तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, निफ्टी की नए रिकॉर्ड के साथ शुरुआत

04/06/2021
भारत बंद

कृषि विधेयकों के विरोध में किसानों का भारत बंद आज, इन राज्यों पर पड़ेगा असर

25/09/2020
CM Vishnu Dev Sai

छत्तीसगढ़ में पर्यटन की अपार संभावनाएं: विष्णुदेव साय

11/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version