• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सोपोर: आतंकी हमले में घायल पार्षद की इलाज के दौरान मौत

Writer D by Writer D
30/03/2021
in Main Slider, क्राइम, ख़ास खबर, जम्मू कश्मीर, राष्ट्रीय
0
terrorist attack

terrorist attack

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जम्मू-कश्मीर में बारामुला जिले के सोपोर में हुए आतंकी हमले में घायल एक और पार्षद शम्सउद्दीन की मौत हो गई। उनका श्रीनगर के अस्पताल में इलाज चल रहा था। अब तक आतंकी हमले में तीन लोग पनी जान गंवा चुके हैं।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में बारामुला जिले के सोपोर क्षेत्र में सोमवार को आतंकवादियों ने ब्लॉक विकास परिषद (बीडीसी) के एक सदस्य और उनके निजी सुरक्षाकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।सोमवार दोपहर करीब सवा एक बजे अज्ञात बंदूकधारी सोपोर नगर पालिका परिसर में घुस गए और निर्दलीय बीडीसी सदस्य रियाज अहमद और उनके सुरक्षाकर्मी शफकत अहमद को गोली मार दी।

इस हमले में रियाज और शफकत की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के वक्त परिषद की बैठक चल रही थी। इस आतंकी हमले में एक अन्य सदस्य शमशुद्दीन पीर भी घायल हो गए थे, जिनकी आज मौत हो गई। पीर की जांघ में गोली लगी थी और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया था।

इस देश के राष्ट्रपति और रक्षा मंत्री आए कोविड की चपेट में, प्रधानमंत्री भी हो चुके है संक्रमित

वहीं, पुलिस ने सोपोर में आतंकी हमले को लेकर खुलासा भी किया है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच से संकेत मिलते हैं कि एक स्थानीय आतंकवादी मुदासिर पंडित के साथ-साथ आतंकी संगठन लश्कर और विदेशी आतंकवादी भी इस हमले में शामिल हैं।

बता दें, सोमवार दोपहर करीब सवा एक बजे अज्ञात बंदूकधारी सोपोर नगर पालिका परिसर में घुस गए और निर्दलीय बीडीसी सदस्य रियाज अहमद और उनके सुरक्षाकर्मी शफकत अहमद को गोली मार दी। पुलिस ने कहा कि रियाज और शफकत की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के वक्त परिषद की बैठक चल रही थी। अधिकारियों ने कहा कि आतंकी हमले में एक अन्य सदस्य शमशुद्दीन पीर भी घायल हो गए।

पीर की जांघ में गोली लगी है और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस महानिरीक्षक (कश्मीर जोन) विजय कुमार ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद क्षेत्र के वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। कुमार ने सुरक्षा प्रदान किये गये व्यक्तियों की निजी सुरक्षा में तैनात चार पुलिसकर्मियों को हमले के दौरान लापरवाही बरतने संबंधी जांच लंबित रहने तक निलंबित रखने के निर्देश दिए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि लश्कर-ए-तैयबा का एक स्थानीय आतंकी मुदस्सिर पंडित और एक विदेशी आतंकवादी हमले में शामिल थे। उन्होंने कहा कि आगे की जांच जारी है।

दबंगों ने दरोगा और पार्षद को पीट-पीट कर किया लहूलुहान, जानें पूरा मामला

कश्मीर के आईजी ने सोपोर के एसएसपी को चार निजी सुरक्षा कर्मियों को निलंबित रखने के निर्देश दिए हैं। अधिकारी ने कहा कि आतंकियों को पकड़ने के लिए विभिन्न स्थानों पर घेराबंदी कर तलाश अभियान चलाया जा रहा है।

Tags: crime newsJammu-Kashmir newsLashkar e TaibaTerrorist attack
Previous Post

इस देश के राष्ट्रपति और रक्षा मंत्री आए कोविड की चपेट में, प्रधानमंत्री भी हो चुके है संक्रमित

Next Post

पूर्व सांसद के बिगड़े बोल, कहा- राहुल गांधी सिर्फ लड़कियों के कॉलेज में जाते हैं…

Writer D

Writer D

Related Posts

Uttarakhand Police receives national honour
राजनीति

पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तराखण्ड पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान

20/06/2026
CM Dhami
राजनीति

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त से उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ : मुख्यमंत्री धामी

20/06/2026
The roof of the Maruti temple collapsed.
Main Slider

महाराष्ट्र में बड़ा हादसा, मारुति मंदिर की छत गिरी; मलबे में दबे 20 से 25 श्रद्धालु

20/06/2026
CM Yogi
Main Slider

कांग्रेस व सपा सरकारों ने ललितपुर को कुल मिलाकर 1500 करोड़ रुपये भी नहीं दिए होंगे: मुख्यमंत्री

20/06/2026
Ruchi Veera-OP Rajbhar
Main Slider

राजभर पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, बोलीं – खुद साइकिल पर बैठने को तैयार हैं मंत्रीजी

20/06/2026
Next Post
Former MP Joyce George

पूर्व सांसद के बिगड़े बोल, कहा- राहुल गांधी सिर्फ लड़कियों के कॉलेज में जाते हैं...

यह भी पढ़ें

Mahakumbh-2025

महाकुंभ से पहले प्रयागराज में होगा मंदिरों का विकास

03/06/2023
These electric cars are fully charged in just 4 hours.

उप्र में बड़े पैमाने पर बनेंगे इलेक्ट्रिकल व्हीकल्स के चार्जिंग स्टेशन

12/04/2023
rupay

अब रूपे कार्ड में ऑफलाइन कर पाएंगे लेनदेन

17/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version