• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

समाज में नफरत फैलाकर विद्वेष पैदा कर रही है भाजपा : अखिलेश

Writer D by Writer D
03/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
akhilesh yadav

akhilesh yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि सन् 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव चुनौती और सम्भावना दोनों हैं। यह सामान्य चुनाव नहीं है, भविष्य का भी चुनाव है।

भाजपा की भय और भ्रम की राजनीति से लोकतंत्र की सुरक्षा करनी होगी। इसमें समाज के प्रबुद्ध नागरिकों की ऐतिहासिक जिम्मेदारी है। समाजवादी विचारधारा को सशक्त बनाकर ही भाजपा की साजिशों से मुकाबला किया जा सकता है।

अखिलेश शुक्रवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय में शिक्षाविद, कलाकार अध्यापक व अन्य प्रबुद्ध वर्ग के लोगों से बात कर रहे थे। श्री यादव ने चेताया कि भाजपा समाज के लिए खतरनाक है। वह सामंतवादी व्यवस्था की पुनरावृत्ति कर रही है। नफरत फैलाकर समाज के बीच विद्वेष पैदा करने में भाजपा लगी है। धनबल से सत्ता का दुरूपयोग हो रहा है। भाजपा राज में समाज में असुरक्षा की भावना क्यों है?

लखनऊ को मिलेगी जाम से निजात, दो फ्लाईओवर परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास

श्री यादव ने कहा कि देश संकट के दौर से गुजर रहा है। भाजपा सरकार में बोलने की आजादी छीनी जा रही है। लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। सत्ता चंद हाथों में केन्द्रित की जा रही है। किसान को उसके खेतों के स्वामित्व से वंचित कर चंद पूंजीघरानों के हाथों में लीज पर सौंपने का षडयंत्र चल रहा है। किसान को न तो फसल का लाभप्रद मूल्य मिल रहा है नहीं गन्ना किसानों का बकाया भुगतान हो रहा है।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा मुख्य मुद्दों से भटकाना जानती है। गरीबों के हितों का उसे ख्याल नहीं। गांवों की उपेक्षा हो रही है। बुनकरों पर मंहगी बिजली की मार पड़ रही है। नोटबंदी-जीएसटी ने व्यापार धंधा चौपट कर दिया है। भाषा स्तर पर भी भाजपा का रवैया विभेदकारी है। श्रमिकों के अधिकारों में कटौती की जा रही है।

Tags: akhilesh yadavup news
Previous Post

चौथे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई नहीं कोई बदलाव

Next Post

भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

CCTV
उत्तर प्रदेश

यूपी के स्कूलों की सुरक्षा होगी सख्त, बाहर लगेंगे CCTV कैमरे

22/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

बाबा साहब आंबेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना को प्रदेश के प्रत्येक गाँव तक पहुँचाएँ: केशव मौर्य

22/08/2026
CM Dhami
Main Slider

संत समाज का मार्गदर्शन धर्म, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा : मुख्यमंत्री

22/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हताश और कुंठा में हैं राहुल गांधी: सीएम धामी

22/08/2026
Three out of four people died due to toxic gas.
उत्तर प्रदेश

कुएं में समरसेबल निकालने उतरे चार लोग जहरीली गैस की चपेट में, 3 की मौत

22/08/2026
Next Post
accident

भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक मौत

यह भी पढ़ें

Fire

पत्नी के मायके जाने पर पति ने घर में आग लगाई

10/04/2023
suicide

प्रतियोगी छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

24/01/2022

‘भीख’ वाले बयान पर ड्रामा क्वीन ने की आलोचना, बोलीं- ‘ देश की गद्दार है दीदी…’

13/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version