• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रामसनेही घाट में होगी रामायण संग्रहालय व सांस्कृतिक केंद्र की स्थापना

Writer D by Writer D
04/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, लखनऊ
0
ramayan museum

ramayan museum

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रभु श्रीराम के पूरे जीवनकाल का एक ही स्थान पर भव्य और दिव्य दर्शन कराएंगे। इसके लिए अयोध्या और लखनऊ के बीच रामसनेही घाट में 10 एकड़ भूमि में अंतरराष्ट्रीय स्तर के ‘रामायण संग्रहालय और सांस्कृतिक केन्द्र’ की स्थापना की जाएगी।

परिसर में भारत,रूस, जापान, इण्डोनेशिया, मलेशिया थाईलैण्ड आदि देशों की कठपुतली के माध्यम से रामायण की प्रस्तुति होगी। साथ ही मधुबनी, अवध, छत्तीसगढ़, आन्ध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, श्रीलंका आदि के व्यंजनों वाली रसोई का संचालन होगा। ठहरने के लिए कमरे और पूजा पाठ के लिए प्रभु श्रीराम मंदिर का निर्माण किया जाएगा।

कांच फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक

श्री योगी की ‘रामायण संग्रहालय और सांस्कृतिक केन्द्र’ की परिकल्पना साकार रूप लेने जा रही है। इसके लिए लखनऊ-अयोध्या राजमार्ग पर बीच में लखनऊ से 54 किमी और अयोध्या से 64 किमी पर करीब 10 एकड़ भूमि चिह्नित की गई है, जिस पर रामायण संग्रहालय और सांस्कृतिक केन्द्र का निर्माण प्रस्तावित है। परिसर में रामायण-कला, संस्कृति, हस्तशिल्प, लोक व्यंजन, रामायण विश्व यात्रा वीथिका, ‘राम वन गमन मार्ग’, रामायण आधारित कला वीथिका, रामायण आधारित पुस्तकालय, शोध और प्रकाशन केन्द्र, कठपुतली के माध्यम से रामायण की प्रस्तुति, रामलीलाओं की प्रस्तुतियां, रामलीला प्रशिक्षण केन्द्र के साथ-साथ सोवेनियर शाप्स के रूप में भी रामायण की हस्तकला का विशेष केन्द्र स्थापित होगा।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि परिसर में प्रदेश, देश-विदेश के श्रृद्धालु और पर्यटकों के ठहरने की भी व्यवस्था होगी। इसके लिए कुछ बड़े कमरे, समूह यात्रियों के लिए कमरे, कुछ डारमेट्री और कुछ एकल कक्ष बनाए जाएंगे। प्रशासनिक नियंत्रण के लिए चार बड़े कमरे बनेंगे। यात्रियों को अल्प विश्राम के दौरान सुबह और शाम सामूहिक भजन की सुविधा होगी। करीब 100 साल की आवश्यकता के अनुसार 50 वर्ष के लिए मल्टीलेवल पार्किंग की व्यवस्था होगी। लगभग 20-20 महिला और पुरुष शौचालय बनेंगे।

घरेलू विवाद में बड़े बेटे की हत्या, हत्यारोपी पिता व दो भाई फरार

संस्कृति विभाग के निदेशक शिशिर ने बताया कि ‘रामायण संग्रहालय एवं सांस्कृतिक केन्द्र’ की स्थापना के लिए बाराबंकी के ग्राम-भवनियापुर खेवली में भूमि मिल गई है। डीपीआर आईआईटी खड्गपुर तैयार कर रह रहा है। इसके बाद ही परियोजना की लागत का पता चलेगा। हालांकि उम्मीद है कि करीब डेढ़ सौ करोड की परियोजना हो सकती है, जो चरणों में पूरी होगी। मंच बनवाकर पहले रामलीला का मंचन और कुछ लोक व्यंजन की शुरूआत करेंगे। इसका संचालन अयोध्या शोध संस्थान करेगा।

Tags: Lucknow Newsramayan museumup news
Previous Post

कांच फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक

Next Post

GST के असिस्टेंट कमिश्नर की पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

air india
Main Slider

इज़राइल में एयरस्पेस बंद, तेल अविव जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट दिल्ली लौटी

28/02/2026
School Holidays
Main Slider

मार्च में स्कूल कॉलेज इतने दिन रहेंगे बंद, देखें छुट्टियों की लिस्ट

28/02/2026
Iran shaken by Israeli attacks
Main Slider

रमज़ान में इजराइल के हमलों से दहला ईरान, तेहरान के कई जगहों बमबारी

28/02/2026
Raw Banana Paratha
Main Slider

आलू का पराठा बनाने में होती है परेशानी, तो अपनाएं ये टिप्स

28/02/2026
money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

28/02/2026
Next Post
Suicide

GST के असिस्टेंट कमिश्नर की पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

यह भी पढ़ें

CM Yogi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि क्षेत्र को निरंतर प्रगति की ओर किया है अग्रसरः सीएम योगी

16/10/2024
ECB will now review the social media accounts of its players

ईसीबी अब अपने खिलाड़ियों के सोशल मीडिया अकाउंट की करेगा समीक्षा

12/06/2021
Discharge corona report from cabinet minister Brajesh Pathak Hospital comes negative

कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक को सांस लेने में तकलीफ होने पर SGPGI में कराया भर्ती

09/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version