• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हाई इमुनिटी के बाद भी दिल्ली में नहीं रुक रहा कोरोना संक्रमण

Desk by Desk
05/04/2021
in Main Slider, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
हाई इमुनिटी के बाद भी दिल्ली में नहीं रुक रहा कोरोना संक्रमण

हाई इमुनिटी के बाद भी दिल्ली में नहीं रुक रहा कोरोना संक्रमण

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जनवरी में ऐसा कहा जा रहा था कि दिल्ली हाई इम्युनिटी की तरफ बढ़ रही है। जिसके बाद से ही लोगो के अंदर कोरोना संक्रमण का खतरा कम हो गया था। लेकिन इसके महज डेढ़ माह बाद ही संक्रमण की चौथी लहर आ पहुंची है। पिछले एक महीने में ही संक्रमण के मामलों में करीब 10 फ़ीसदी का इजाफा हुआ है। तब यह आकलन किया जा रहा था कि राजधानी में संक्रमण अब काबू में रहेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। विशेषज्ञों का कहना है कि वायरस में हो रहे बदलाव और नए स्ट्रेनों के कारण मामले फिर से बढ़ रहे हैं।

जनवरी में हुए 5वें सीरो सर्वे में 56 फीसदी लोगों  में कोरोना के खिलाफ एंटीबॉडी मिली थी।  मतलब ये लोग संक्रमित होने के बाद अपने आप ही ठीक हो गए थे। यानी दिल्ली की आधी से ज्यादा आबादी में (1 करोड़ से ज्यादा लोग) संक्रमण के खिलाफ प्राकृतिक रूप से एंटीबॉडी बन गई थी। उस दौरान विशेषज्ञों ने कहा था कि दिल्ली हर्ड इम्युनिटी की तरफ बढ़ रही है।

आधी से ज्यादा आबादी संक्रमित हो चुकी है। इसलिए आने वाले दिनों में संक्रमण के ग्राफ में काफी कमी आएगी और महामारी से निजात मिल सकेगी। विशेषज्ञों के मुताबिक,  कोरोना के खिलाफ एंटीबॉडी तीन से छह माह तक रहती है, लेकिन दिल्ली में 56 फीसदी लोगों में मिली एंटीबॉडी का प्रभाव महज डेढ़ माह बाद ही हल्का पड़ने लगा है। एक मार्च से ही कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने लगे।

 

बिहार लोक सेवा आयोग ने प्रोजेक्ट मैनेजर की प्रारंभिक परीक्षा करी स्थगित

डबल म्यूटेंट और नए स्ट्रेन से हो रहे  हालात बेकाबू

सफदरजंग अस्पताल के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. जुगल किशोर का कहना है कि 5वे सीरो सर्वे के परिणाम से दिल्ली में जल्द ही संक्रमण पूरी तरह काबू में आने की संभावना बनी थी, लेकिन कोरोना के डबल म्यूटेंट और कई मरीजों में नए स्ट्रेन की पुष्टि के कारण ऐसा नहीं हुआ। काफी लोग ऐसे भी थे, जो संक्रमण से प्रभावित नहीं हुए थे, लेकिन होली के दौरान वे दिल्ली से बाहर गए। दूसरे स्थान पर जाने के कारण वे संक्रमण का कैरियर बनकर लौटे। इससे कोरोना के मामलों में इजाफा हुआ।

 

लोकनायक अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. सुरेश कुमार का कहना है कि पहले जिन लोगों में एंटीबॉडी मिली थी, वे दूसरे प्रकार के वायरस से पीड़ित हुए थे। अब जो लोग संक्रमित हो रहे हैं, उनमें नए किस्म के संक्रमण की आशंका है। 40 से 50 फ़ीसदी आबादी का टीकाकरण कर दिया जाए तो आने वाले समय में दिल्ली में हर्ड इम्युनिटी बन सकती है और संक्रमण पर लगाम लग सकती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में टीकाकरण अभियान तेज गति से चल रहा है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जा सकेगी।

 

 

Tags: 24 ghante online24ghante24ghante online24ghante online.com24ghanteonline24ghanteonline.comCoronaviruscoronavirus newsCOVID-19hindi newsIndiaIndia News in HindiLatest India News Updateslatest newsNational newsNEWSnews in hindiहिंदी समाचार
Previous Post

BSEB ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, biharboardonline.bihar.gov.in पर देखें

Next Post

अनिल देशमुख के इस्तीफे के बाद दिलीप पाटिल होंगे महाराष्ट्र के नए गृहमंत्री

Desk

Desk

Related Posts

Rahul Gandhi-Akhilesh Yadav
Main Slider

150 सीटों की मांग पर अड़ी कांग्रेस, जीत के फॉर्मूले पर अड़ी सपा

17/07/2026
Ram Mandir
अयोध्या

राम मंदिर चंदा चोरी केस: अगले हफ्ते SC में पेश होगी SIT की अंतरिम रिपोर्ट

17/07/2026
Sonam Wangchuk Hunger Strike
Main Slider

20वें दिन भी अन्न का एक दाना नहीं खाया! सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल जारी

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

जींद से जुड़ेगा भारत के रेलवे इतिहास का नया अध्याय: प्रधानमंत्री

17/07/2026
CM Nayab Saini
राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री के नेतृत्व ने हरियाणा में विकास की परिभाषा को बदला: नायब सैनी

17/07/2026
Next Post
Dilip Patil

अनिल देशमुख के इस्तीफे के बाद दिलीप पाटिल होंगे महाराष्ट्र के नए गृहमंत्री

यह भी पढ़ें

shahrukh khan

किंग खान ने बॉलीवुड में पूरे किए 30 साल, जानिए बादशाह का टीवी से फिल्मों तक का सफर

25/06/2022
zarafyab jilani

बाबरी मस्जिद केस में मुस्लिम पक्ष रखने वाले जफरयाब जिलानी का निधन

17/05/2023
government nursing colleges

UPPSC में स्टाफ नर्स के 3012 पदों पर निकली भर्ती, 1.4 लाख तक मिलेगी सैलरी

07/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version