• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

साध्वी ऋतम्भरा सहित कई विभूतियां बृज रत्न अवार्ड से सम्मानित किए गए

Writer D by Writer D
06/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
brij ratan award

brij ratan award

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन से ऑनलाइन कार्यक्रम में सहभागिता की। उन्होंने इनक्रेडिबल इंडिया फाउण्डेशन द्वारा आगरा के एक होटल में आयोजित समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विशिष्टजनों को बृज रत्न अवार्ड-2020 से सम्मानित किया। राज्यपाल ने साध्वी ऋतम्भरा सहित कई विभूतियों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि बृज भूमि राधा कृष्ण के प्रेम की नगरी है, जिसने अपने रसोमय चिन्तन से न केवल देश में अपितु विश्व में भक्ति एवं ज्ञान की गंगा प्रवाहित की है। ऐसी धरती को मैं नमन करती हूं। उन्होंने कहा कि बृज के गीत-संगीत और लोक परम्परा आज भी समृद्ध है। यहां की लट्ठमार होली विश्व प्रसिद्ध है।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि आगरा का इतिहास गौरवशाली रहा है। इस नगरी का आध्यात्म, साहित्य, शिल्प, ललित कलाओं आदि में विशिष्ट योगदान है। स्थापत्य कला का अद्वितीय स्मारक ताजमहल विश्व प्रसिद्ध है. आज यहां पर स्थानीय होटल द्वारा प्रख्यात विभूतियों को सम्मानित किया जाना बहुत ही सराहनीय है। आप सभी ने बृज संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में समर्पण भाव से कार्य किया है। मेरा मानना है कि किसी भी संस्कृति का संरक्षण और उसका संवर्धन किसी राष्ट्र सेवा से कम नहीं है। मैं बृज रत्न प्राप्त करने वाले सभी विशिष्ट जनों को हार्दिक बधाई देती हूं।

पूर्वी हिन्द महासागर में बहुपक्षीय नौसैन्य अभ्यास में भारत शामिल

इस अवसर पर राज्यपाल ने इनक्रेडिबल इंडिया फाउण्डेशन के चेयरमैन पूरन डाबर और उनके सहयोगियों को इस पुनीत कार्य के लिए बधाई देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति के संरक्षण संवर्धन और जनकल्याण के लिए आपकी पहल सराहनीय है। इस अवसर पर बृज रत्न पुरस्कार 2020 प्राप्त करने वालों में मां साध्वी ऋतम्भरा, पद्मश्री संत रमेश बाबा महाराज, पद्मश्री प्रो. डॉ. ऊषा यादव, विजय सिंह चौहान, रवि टण्डन, डॉ. एमसी गुप्ता, रीना सिंह, बरखा कौर, रश्मी शर्मा मिश्रा, रमेश गोयल, राशिद खान और पवन आगरी थे। राज्यपाल ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी महानुभावों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना महामारी का प्रकोप पुनः तेजी से बढ़ रहा है। टीका लगाया जा रहा है. आप सभी कोरोना का टीका लगवाएं और अन्य लोगों को भी प्रेरित करें।

Tags: brij ratan awardGovernor Anandiben PatelLucknow News
Previous Post

गैस से भरे दो कैप्सूलों में लगी आग, बाईपास पर मचा हड़कंप

Next Post

युवक पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला, घर पर की फायरिंग

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रोबोटिक्स, AI और डीप टेक का अग्रणी केंद्र बनेगा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी

16/07/2026
cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना

16/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें सुनिश्चित: एके शर्मा

16/07/2026
Loot
उत्तर प्रदेश

बिजली विभाग के जेई से लूट, कैश और दो मोबाइल लेकर चलते ऑटो से फेंका

16/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
Next Post
revolver

युवक पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला, घर पर की फायरिंग

यह भी पढ़ें

दिग्गज एक्टर का निधन, बॉलीवुड में दौड़ी शोक की लहर

11/04/2022

अगले 15 दिनों में आएगा PF खाते में पैसा, ऐसे करें चेक

14/12/2020
Suicide

पालीटेक्निक छात्रा ने की आत्महत्या

12/01/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version