• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर घर में घुसी, चपेट में आने से शिक्षिका की दर्दनाक मौत

Writer D by Writer D
07/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कुशीनगर, क्राइम, ख़ास खबर
0
accident

accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कुशीनगर के पडरौना के छावनी में एक अनियंत्रित कार प्रधानाध्यापिका के घर में घुस गई। उसकी चपेट में आने से शिक्षिका की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। पुलिस ने आरोपी कार चालक को हिरासत में ले लिया है।

उच्च प्राथमिक विद्यालय सोहरौना, ब्लॉक पडरौना में तैनात प्रधानाध्यापिका आशा देवी (50) पत्नी गोपाल जायसवाल मंगलवार की शाम को करीब 8 बजे शहर के छावनी पूर्वी स्थित अपने घर के बरामदे में बैठी हुई थी कि यकायक एक अनियंत्रित कार उनके बरामदे में घुस गयी। कार की ठोकर लगने से शिक्षिका गंभीर रुप से घायल हो गई।

मौके पर जुटे लोगों ने कार चालक को दबोच लिया। मौके पर पहुंचे पडरौना के कोतवाल अनुज सिंह ने शिक्षिका को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में हुई बंपर वोटिंग, दो मई को आएगा परिणाम

कोतवाल ने कार चालक गोस्वमी तुलसीदास इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य हृदयेश सिंह को हिरासत में लेकर लोगों के गुस्से को शांत किया। वह तुलसीनगर टीचर कॉलोनी के निवासी हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा परिवारीजनों को दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने का भरोसा देकर कार सहित प्रधानाचार्य को लेकर थाने पहुंचा दिया है।

कोतवाल अनुज सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर पुलिस ने आरोपी प्रधानाचार्य को हिरासत में ले लिया। कार की चपेट में आयी महिला शिक्षिका को अस्पताल भेजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। कार चालक प्रधानाचार्य को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Tags: accident newsup news
Previous Post

कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए रेलवे ने निरस्त की तेजस ट्रेन

Next Post

कांग्रेस का हाथ मुख्तार के साथ

Writer D

Writer D

Related Posts

Major cyber attack on CBSE re-evaluation website
Main Slider

CBSE पोर्टल पर बड़ा साइबर अटैक, री-इवैल्यूएशन वेबसाइट पर एक मिनट में आए 15 लाख हिट

02/06/2026
Twisha Case: Samarth and Giribala sent to 14-day judicial custody
Main Slider

Twisha Case: समर्थ और गिरिबाला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, 10 सेकंड का झूठ पड़ा भारी

02/06/2026
Prateek Yadav's daughter got her father's tattoo made on her hand.
Main Slider

प्रतीक यादव की बेटी ने हाथ पर बनवाया खास टैटू! बोलीं— पापा हमेशा मेरे साथ

02/06/2026
Gyanesh Kumar
उत्तर प्रदेश

आगरा में सीईसी ज्ञानेश कुमार ने किए महादेव के दर्शन, बोले- शुद्ध मतदाता सूची ही निष्पक्ष चुनाव की नींव

02/06/2026
CM Yogi
Main Slider

फाजिलनगर का नाम होगा पावागढ़, कुशीनगर में मुख्यमंत्री योगी का ऐलान

02/06/2026
Next Post
mukhtar ansari

कांग्रेस का हाथ मुख्तार के साथ

यह भी पढ़ें

Stan Chaudhary

TMC नेता की गोली मारकर हत्या, कभी अधीर रंजन चौधरी के हुआ करते थे करीबी

07/01/2024
rape

12 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म करने वाला आरोपी को पुलिस ने दबोचा

29/09/2021
CM Yogi

टोक्यो रोड शो: मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उद्यमियों को दिया यूपी में निवेश का न्योता

25/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version