• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में हुई बंपर वोटिंग, दो मई को आएगा परिणाम

Writer D by Writer D
06/04/2021
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय
0
election

election updates

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में छिटपुट हिंसा के बीच मंगलवार को लोगों ने बंपर वोटिंग की। चुनाव आयोग के अनुसार पश्चिम बंगाल में तीसरे चरण के चुनाव में कुल 77.68 फीसदी मतदान हुआ। वहीं असम में 82.39 फीसदी, केरल में 71.73 फीसदी, तमिलनाडु में 67.93 फीसदी और पुडुचेरी में 81.64 फीसदी मतदान हुआ। बता दें कि तमिलनाडु, केरल , पुडुचेरी और असम में सभी सीटों पर आज वोटिंग समाप्त हो गई है। इन सभी राज्यों के नागरिकों को दो मई के दिन परिणाम का इंतजार है। असम में तीसरे व अंतिम चरण के लिए 40 और तमिलनाडु, केरल एवं पुडुचेरी के लिए एकमात्र चरण में क्रमश: 234, 140 और 30 सीटों पर मतदान कराया गया।

वहीं बंगाल में तीसरे चरण के चुनाव में तीन जिलों हावड़ा, हुगली और दक्षिण 24 परगना की 31 सीटों पर कुल 205 प्रत्याशी मैदान में रहे। हावड़ा की सात, हुगली की आठ और दक्षिण 24 परगना जिले की 16 सीटों पर मतदान हुए। वहीं कुछ इलाकों से छिटपुट हिंसा की भी खबरें सामने आईं हैं। बंगाल में हुगली जिले के गोघाट में मतदान शुरू होने से कुछ घंटे पहले एक भाजपा समर्थक की पत्नी की कथित रूप से हत्या कर दी गई।

 बंगाल में उम्मीदवारों पर हमला

बंगाल में तीसरे चरण में भी हिंसा की कुछ घटनाएं हुईं। आरमबाग में टीएमसी की उम्मीदवार सुजाता मंडल पर हमला हुआ। सुजाता ने कहा कि उनपर ईंटों से हमला किया गया है। टीएमसी उम्मीदवार का कहना है कि मास्क में कुछ लोग आए, जिन्होंने उनपर हमला किया। इससे पहले सुजाता ने कहा कि बीती रात भाजपा के गुंडों ने महिला मतदाताओं को धमकाया और प्रताड़ित किया। वहीं, सुजाता ने आरोप लगाया कि बूथ संख्या 45 पर लोगों ने टीएमसी के लिए मतदान किया लेकिन वोट भाजपा में जा रहा है। इसके अलावा अरांडी में हमारे कार्यकतार्ओं को पीटा गया। केंद्रीय बल भी तटस्थ नहीं हैं। वे लोगों को भाजपा को वोट देने के लिए कह रहे हैं।

योगी सरकार ने कांग्रेस नेता अजय राय की हटाई सुरक्षा, शस्त्र लाइसेंस भी किया निरस्त

तमिलनाडु में बड़े नेताओं के खिलाफ शिकायत

तमिलनाडु में भी शिकायतों का दौर जारी रहा। तमिलनाडु में ही एआईएडीएमके की ओर से डीएमके नेता उदयनिधि के खिलाफ शिकायत की गई। उनपर आरोप लगाया गया कि उन्होंने वोटिंग के दौरान शर्ट पर अपनी पार्टी का बैज लगा रखा था।

भाजपा प्रत्याशी खुशबू सुंदर के खिलाफ शिकायत

डीएमके ने भाजपा प्रत्याशी खुशबू सुंदर पर उनकी कार में उस समय भाजपा का झंडा लगे होने की शिकायत की जिस समय वह अपना वोट डालने गई थीं।

नक्सल अंकल प्लीज मेरे पापा को छोड़ दो- कोबरा कमांडो की बेटी ने की अपील

कोरोना संक्रमित डीएमके नेता कनिमोझी ने किया मतदान 

कोरोना संक्रमित डीएमके नेता कनिमोझी ने चेन्नई के एक मतदान केंद्र पर पीपीई किट पहनकर अपना वोट डाल दिया है। बता दें कि चुनाव आयोग ने कोरोना पॉजिटिव रोगियों के मतदान के लिए शाम 6 बजे से 7 बजे के बीच एक घंटे का समय निर्धारित किया है।

केरल में भाजपा-सीपीआईएम कार्यकतार्ओं में झड़प

केरल में वोटिंग के दौरान ग्रामीण तिरुवनंतपुरम में सीपीआई (एम) और भाजपा कार्यकतार्ओं के बीच झड़प हो गई। भाजपा ने आरोप लगाया कि उनके एक एजेंट पर सीपीएम कार्यकतार्ओं ने हमला किया

Tags: Election newselection updatesNational news
Previous Post

मुख्तार को लेकर अखिलेश पर दिनेश शर्मा का पलटवार, बोले- जीरों टॉलरेंस के तहत हो रही कार्यवाही

Next Post

सांबा में नष्ट की गईं तीन बारूदी सुरंगें

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योगी का मंदिर मॉडल और आस्था का अर्थशास्त्र

21/10/2026
Main Slider

देव दीपावली-2026: दीपों की आभा से जगमगाएगी वाराणसी, पर्यटकों को मिलेगा ‘दिव्य काशी अनुभव’

21/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड पुलिस में 1,600 भर्तियां जल्द, थानों का बजट होगा दोगुना: धामी

21/10/2026
राष्ट्रीय

मणिपुर हिंसा: हमले के मामले में 3 गिरफ्तार, गांव में आगजनी के बाद बंद का ऐलान

21/10/2026
Business

SBI के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक, बैंक ने दी सफाई

21/10/2026
Next Post
terrorists encounter

सांबा में नष्ट की गईं तीन बारूदी सुरंगें

यह भी पढ़ें

CM Dhami congratulated Nitin Naveen

सीएम धामी ने नितिन नवीन को दी बधाई, भाजपा के भविष्य को लेकर जताया भरोसा

20/01/2026
Former BJP district panchayat vice president burnt alive in car

छत्तीसगढ़: कोरिया में भाजपा के पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष को कार में जिंदा जलाया ,भाई की भी मौत

17/06/2026
CM Vishnu Dev Sai

तहव्वुर राणा को लेकर CM साय ने कहा, ये बड़ी जीत है, ये खुशी का दिन है

10/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version