• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोविड वैक्सीन लगवाने पर बार में मिलेगी सस्ती शराब, रेस्टोरेन्ट में खाना फ्री

Writer D by Writer D
09/04/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
corona vaccination

corona vaccination

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देश में कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर से संक्रमण का खतरा बढ़ने लगा है। ऐसे में वैक्सीनेशन का काम जोरों पर है। तमाम देशों में सरकार और निजी कंपनियां लोगों को प्रेरित करने के लिए तरह-तरह के लुभावने ऑफर दे रही हैं। इनमें रेस्तरां में फ्री खाने से लेकर बीयर पार्लर में मुफ्त बीयर और बार में सस्ती शराब से लेकर गांजे तक के ऑफर शामिल हैं। पॉपुलर कैब सर्विस कंपनी उबर (Uber) ने बड़ा ऐलान किया है।

कंपनी ने दिल्ली में 1.5 करोड़ रुपये तक की मुफ्त राइड देने की घोषणा की है। इससे लोग वैक्सीन लगवाने के लिए फ्री में कैब से आ-जा सकते हैं। वहीं, अमेरिका के ओहियो में मार्केट गार्डन ब्रूअरी ने वैक्सीन लगवाने वाले पहले 2021 लोगों को पांच बार मुफ्त में बीयर पिलाने का ऑफर दिया है।

आइये जानते हैं कि दुनिया में वैक्सीन लगवाने के लिए किस-किस तरह के ऑफर दिए जा रहे हैं:-

चीन में सरकार और कंपनियां वैक्सीन लगवाने के लिए कई तरह के ऑफर दे रही हैं। वहीं, हेनान प्रांत के एक शहर में स्थानीय सरकार ने टीका न लगवाने वालों को नौकरी से निकालने की चेतावनी के साथ ही बच्चों की पढ़ाई और घर तक छीनने की धमकी दे दी है।

अमेरिका में मैक डॉनल्ड्स, AT&T, इंसाकार्ट, टारगेट, ट्रेडर जोस, कोबानी जैसी कंपनियों ने वैक्सीन लगवाने वाले अपने स्टाफ को लीव और कैश देने का ऐलान किया है। कर्मचारियों को वैक्सीन सेंटर तक जाने के लिए 30 डॉलर यानी करीब 2200 रुपये तक का किराया देने का भी ऐलान किया है।

कोविड से बचाव को यूपी में 11 से 14 अप्रैल तक मनाया जाएगा टीका उत्सव

अमेरिका की ही जानी-मानी डोनट कंपनी क्रिस्पी क्रीम ने वैक्सीन लगवाने वालों के लिए 2021 तक हर रोज मुफ्त में एक डोनट खिलाने का ऑफर दिया है। इसके लिए लोगों को बस मॉडरेना, फाइजर या जॉनसन एंड जॉनसन वैक्सीन लगवाने का कार्ड दिखाना होगा।

अमेरिका और अन्य देशों में बिजनेस कर रही कंपनी मार्केट गार्डन ब्रूअरी ने वैक्सीन लगवाने वाले पहले 2021 लोगों को मुफ्त में 5 बार बीयर पिलाने का ऑफर दिया है।

वहीं, मिशिगन में मेडिकल मारिजुआना यानी गांजा बेचने वाली कंपनी ने वैक्सीन लगवाने वाले लोगों को फ्री रोल्ड ज्वॉइंट (गांजा) मुहैया कराने का वादा किया है।

सौ करोड़ की वसूली मामले में सचिन वाजे से सीबीआई ने शुरू की पूछताछ

कैब एग्रीगेटर उबर ने भारत समेत पूरे एशिया, उत्तरी अमेरिका और यूरोप में वैक्सीनेशन के लिए फ्री राइड का ऑफर दिया है। कंपनी ने कहा कि वैक्सीन सेंटर तक जाने-आने के लिए अक्षम लोगों को एक करोड़ फ्री राइड्स मिलेंगी।

चीन की राजधानी बीजिंग में कई वैक्सीनेशन सेंटर्स के बाहर मैकडॉनल्ड्स का फ्री में दो आइसक्रीम खिलाने का बोर्ड लगाया गया है। यहां वैक्सीन लगाने के बाद आपको सर्टिफिकेट दिखाना होगा, फिर आइसक्रीम का मजा ले सकते हैं।

चीन में ही एक सरकारी फोटो स्टूडियो वैक्सीन लगवाने पर वेडिंग एलबम पर 10 फीसदी का डिस्काउंट दे रहा है.

इस बीच चीन के उत्तरी गांसू प्रांत में और हेनान में वैक्सीन लगाने से इनकार करने वालों को चेतावनी दी गई है कि अगर टीका न लगवाया तो उनके बच्चों की पढ़ाई रोक दी जाएगी और रोजगार-घर छीन लिया जाएगा.

Tags: corona cases in indiacorona cases in worldCorona vaccinationcorona vaccination in worldinternational NewsNational newsoffers for corona vaccination
Previous Post

अभिनेता रोनित रॉय ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की पहली डोज

Next Post

कोरोना का तांडव, कई शहरों में आज से विकेंड लॉकडाउन, बाज़ारों में उमड़ी भीड़

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

बिना पर्ची-खर्ची 34 हजार युवाओं को मिली नौकरी, युवा अग्निवीर संवाद में बोले सीएम धामी

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी के हरियाणवी लहजे के कायल हुए जींदवासी

17/07/2026
CM Dhami
Main Slider

अग्निवीरों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी

17/07/2026
Rahul Gandhi-Akhilesh Yadav
Main Slider

150 सीटों की मांग पर अड़ी कांग्रेस, जीत के फॉर्मूले पर अड़ी सपा

17/07/2026
Ram Mandir
अयोध्या

राम मंदिर चंदा चोरी केस: अगले हफ्ते SC में पेश होगी SIT की अंतरिम रिपोर्ट

17/07/2026
Next Post
weekend lockdown

कोरोना का तांडव, कई शहरों में आज से विकेंड लॉकडाउन, बाज़ारों में उमड़ी भीड़

यह भी पढ़ें

अब एक वोटर लिस्ट से होगा चुनाव Now election will be done through a voter list

देश में अब एक वोटर लिस्ट से होगा चुनाव, इसके लिए पीएमओ ने कसी कमर

29/08/2020
Pitru Paksha 2020

Shraddha 2020 : पुत्र न हो तो पत्नी भी कर सकती है श्राद्ध कर्म

15/09/2020

इस राज्य में Omnicron विस्फोट, सामने आए 4 नए केस

14/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version