• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नामांकन वापसी को लेकर पूर्व ब्लॉक प्रमुख और विधायक आपस में भिड़े, असलहे लहराए

Writer D by Writer D
11/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखीमपुर खीरी
0
up panchayat

up panchayat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यूपी में त्रस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए किए गए नामांकन वापस को लेकर विधायक और निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख में किसी बात को लेकर बवाल हो गया। नकहा ब्लाक में रविवार को बीडीसी प्रत्याशियों के पर्चे वापसी को लेकर भाजपा के सदर विधायक योगेश वर्मा और निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख पवन गुप्ता के बीच टकराव हो गया।

खुलेआम धक्का-मुक्की और गाली-गलौज होने लगा। हाथापाई भी हुई। इस दौरान असलहे भी लहराए गए। इससे पूरे ब्लाक परिसर में अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। सूचना पाकर डीएम और एसपी मौके पर पहुंच गए। किसी तरह मामला शांत कराया।

नकहा ब्लाक के गांव बंजरिया से पांच लोगों ने बीडीसी सदस्य पद के लिए पर्चा भरा था। इसमें एक प्रत्याशी भाजपा से सदर विधायक योगेश वर्मा की बहू है। बताया जाता है कि आपसी समझौते से चार प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र वापस लेना चाहते थे, जो रविवार को नकहा ब्लाक परिसर में आए हुए थे। यहां नकहा से निवर्तमान ब्लाक प्रमुख पवन गुप्ता भी अपने समर्थकों के साथ खड़े थे। बताया जाता है कि निवर्तमान ब्लाक प्रमुख पर्चा वापसी के विरोध में थे। इसकी भनक जब सदर विधायक योगेश वर्मा को लगी तो वह तुरंत मौके पर पहुंच गए। विधायक कह रहे थे कि पर्चा वापसी होगी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों गुटों से गाली गलौज और धक्का-मुक्की होने लगी।

जेल में बंद मुख्तार अंसारी के करीबी के आवास पर लखनऊ STF की छापेमारी

विधायक और निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख एक-दूसरे से खुलेआम भिड़ गए और एक-दूसरे को देख लेने की धमकी देने लगे। इस विवाद के कई वीडियो वारयल हुए हैं। एक में ब्लॉक प्रमुख के भाई संजय पर लाइसेंसी रिवाल्वर निकालने का भी आरोप है। यह देखकर वहां मौजूद भीड़ में अफरा तफरी मच गई। कुछ लोग संजय गुप्ता को खींचकर पीछे ले गए और रिवाल्वर अंदर रखवाई। बवाल की सूचना पाकर सदर एसडीएम डॉ. अरुण कुमार सिंह और सीओ सिटी अरविंद वर्मा मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

दोनों पक्ष ब्लॉक परिसर से बाहर चले गए। इसी बीच सूचना पाकर डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और एसपी विजय ढुल फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। आसपास के थानों की फोर्स भी मौके पर बुला ली गई। देखते देखते पूरा ब्लॉक परिसर छावनी में तब्दील हो गया। तब कहीं जाकर फिर से ब्लॉक परिसर में नाम वापसी और चुनाव चिन्ह वितरण की प्रक्रिया शुरू हो सकी।

Tags: Panchayat chunavpanchayat chunav 2021Panchayat Chunav Newsup newsup panchayat chunav
Previous Post

जेल में बंद मुख्तार अंसारी के करीबी के आवास पर लखनऊ STF की छापेमारी

Next Post

कुपोषण को जड़ से खत्म करने की ताकत रखता है कठिया ‘गेंहू’

Writer D

Writer D

Related Posts

Multani Mitti
Main Slider

डल स्किन भी खिल उठेगी, इन तरीकों से करें इस मिट्टी का इस्तेमाल

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री का 18वां हरियाणा दौरा: 12,470 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की मिलेगी सौगात

16/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में ओबीसी छात्रों को मिला शिक्षा का मजबूत सहारा

16/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रोबोटिक्स, AI और डीप टेक का अग्रणी केंद्र बनेगा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी

16/07/2026
cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना

16/07/2026
Next Post
wheat

कुपोषण को जड़ से खत्म करने की ताकत रखता है कठिया ‘गेंहू’

यह भी पढ़ें

CM Dhami

युवा शक्ति ही राष्ट्र निर्माण की असली ताकत : सीएम धामी

15/04/2026
Shubhanshu Shukla

अब इस दिन होगी शुभांशु शुक्ला के मिशन की लॉन्चिंग, रॉकेट में लीक की समस्या ठीक

14/06/2025
Gift Deed

गिफ्ट डीड में कंपनी, संस्था या ट्रस्ट नहीं होगा मान्य, शासनादेश जारी

04/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version