• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

FPO खोलेगा आगरा में प्रदेश की पहली निजी मंडी, विदेश सब्जी भेजने की हो रही तैयारी

सरकार ने 60 लाख रुपए का दिया अनुदान

Writer D by Writer D
11/04/2021
in Main Slider, आगरा, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति
0
FPO

FPO

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आगरा। किसानों की आय दुगुनी करने की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुहिम रंग ला रही है। आगरा के एक फार्मर्स प्रोड्यूसर आर्गनाइजेशन (एफपीओ) ने प्रदेश की पहली निजी मंडी खोलने की तैयारी कर ली है।

अपने आप में अनूठी इस मंडी में किसान की फसल किसान ही खरीदेंगे और उसे आजादपुर मंडी के आढ़तियों और बिग बास्केट सहित मल्टीनेशनल कंपनी आईटीसी को बेचेंगे। इसके लिए एफपीओ ने मंडी परिषद के माध्यम से प्रस्ताव शासन को भेजा है। उम्मीद है कि शासन की ओर से जल्द लाइसेंस जारी कर दिया जाएगा।

दिव्यभूमि एग्रीक्राप प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड में आगरा के आसपास के 20 से अधिक गांवों के 500 से अधिक किसान जुड़े हैं। इस एफपीओ ने ब्लॉक सैंयां छितापुरा नंगला बिरई में तीन बीघे जमीन में निजी मंडी खोलने की तैयारी की है। फिलहाल, दिव्यभूमि एफपीओ मल्टीनेशनल कंपनियों की तर्ज पर खेत से लेकर घर तक सब्जी पहुंचा रही है यानि उत्पादन भी खुद कर रही और बिकवाली भी खुद ही कर रही है।

IPL 2021: कोलकाता ने हैदराबाद को 10 रनों से किया परास्त

इसे एफपीओ ने फ्रेश ट्रे का नाम दिया है और आनलाइन फॉर्म टू होम के कांसेप्ट के तहत काम कर रही है। एफपीओ ने आगरा में सब्जी की आपूर्ति के लिए 15 केंद्र बनाए हैं और साल के अंत तक करीब 50 और बनाने की योजना है। इसके अलावा एमसीएक्स पर सरसों के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। एफपीओ ने पिछले साल हुए लॉकडाउन को अवसर में बदल दिया। आगरा में 63 हाउसिंग सोसाइटी में करीब आठ सौ परिवारों को घर-घर सब्जी बेचे। इसके अलावा करीब छह सौ परिवारों को आनलाइन सब्जियों की डिमांड पर आपूर्ति की। आनलाइन टैक्सी की तर्ज पर खेत से सब्जी के ठेले तक पहुंचाई जा रही है।

केंद्र सरकार की एक योजना के तहत आगरा की सब्जी को विदेशों में भी भेजने की तैयारी है। एफपीओ की ओर से एग्री ओरिएंटेड फार्मिंग के लिए 20 से 50 हेक्टेयर भूमि पर खेती कराने के लिए किसानों से संपर्क किया जा रहा है। इसमें अलग-अलग गांव एक ही सब्जी की खेती करेंगे और उसे एक्सपोर्ट किया जाएगा।

मौत के मातम के बीच भाजपा सरकारें मना रही है उत्सव : लल्लू

एफपीओ का सीड प्रासेसिंग सेंटर और सीड वेयर हाउस का प्रोजेक्ट मंजूर हो गया है। इसमें सरकार की ओर से 60 लाख रुपए का अनुदान दिया गया है। एफपीओ ने लागत को कम करने के लिए बीज उत्पादन का लाइसेंस लिया है। किसान बीज उत्पादन करेंगे और जरूरत के अनुसार उपयोग करेंगे। साथ ही बाजार में बेचा भी जाएगा। इसके लिए बीज के 15 दुकानों से समझौता किया गया है। इसके अलावा एफपीओ 15 लाख की मशीनरी पर सरकार ने 12 लाख का अनुदान दिया है।  एफपीओ ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को भी जोड़ा है। पापड़, मसाला, दाल की बड़ी और अचार बना रही हैं और आनलाइन बेचा जा रहा है। इसके अलावा पीली सरसों का तेल भी बेचेंगे। एफपीओ अपने रिटेल काउंटर भी लांच करने वाली है और हमारे सारे उत्पाद रखे जाएंगे। हमारी सब्जी पर बारकोड भी होगा, जिससे यह तक पता चल जाएगा कि किस किसान ने उगाई है।

Tags: cm yogiFPOup newsYogi GovernmentYogi News
Previous Post

IPL 2021: कोलकाता ने हैदराबाद को 10 रनों से किया परास्त

Next Post

प्राथमिक विद्यालय के छात्र बोलेंगे फर्राटे से संस्कृत, शिक्षकों की पहले चरण की ट्रेनिंग शुरू

Writer D

Writer D

Related Posts

Papdi Chaat
Main Slider

घर पर ही बनाएँ चटपटी स्ट्रीट स्टाइल पापड़ी चाट, मिनटों में हो जाएगी तैयार

28/06/2026
PNG Connection
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में पीएनजी कनेक्शन विस्तार अभियान तेज, 24 जून तक 1.60 लाख से अधिक कनेक्शन जारी

27/06/2026
Project Praveen
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ से संवरेगा युवाओं का भविष्य

27/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मूल्यों व आदर्शों से जुड़ी है भाजपा की शून्य से शिखर तक की यात्रा : योगी

27/06/2026
MDMK passes resolution to break away from DMK alliance
राजनीति

एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला

27/06/2026
Next Post
sanskrit in primary school

प्राथमिक विद्यालय के छात्र बोलेंगे फर्राटे से संस्कृत, शिक्षकों की पहले चरण की ट्रेनिंग शुरू

यह भी पढ़ें

अमेरिका ने ब्रिटिश कोर्ट से विकिलिक्स के असांजे के प्रत्यर्पण की अनुमति देने का किया आग्रह

28/10/2021
Share Market

गिरावट के बाद शेयर बाजार में लौटी रौनक, ये शेयर बने रॉकेट

06/08/2024
shot

सपा नेता के भाई को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

04/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version