• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हाईकोर्ट ने खारिज की पूर्व सांसद धनंजय की याचिका, सरेंडर करने का आदेश

Writer D by Writer D
12/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, राजनीति, लखनऊ
0
Dhananjay Singh

Dhananjay Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह हत्याकांड में आरोपी पूर्व सांसद धनंजय सिंह की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने धनंजय की FIR निरस्त करने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया।

अदालत ने उन्हें दो हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया है। बता दें कि इस प्रकरण में फरार चल रहे पूर्व सांसद पर लखनऊ पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा है। पुलिस ने धनंजय को भगौड़ा घोषित करने की तैयारी में है।

फतेहगढ़ जेल से रिहा होते ही फरार हुआ था पूर्व सांसद

पूर्व सांसद धनंजय सिंह साल 2017 में जौनपुर के खुटहन थाने में दर्ज पुराने मामले में जमानत कटा कर पांच मार्च को प्रयागराज की MP/MLA कोर्ट में हाजिर हुआ था, जहां से उसे नैनी जेल भेज दिया गया था। लेकिन उसने नैनी जेल में अपनी जान को खतरा बताया। इसके बाद उसे 11 मार्च फतेहगढ़ जेल ट्रांसफर कर दिया गया था। जहां तीन हफ्ते रहने के बाद उसे जमानत मिली। इसके बाद वह गुपचुप तरीके से अपने समर्थकों के साथ निकल गया। तब से पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

इतिहासकार पद्मश्री डॉक्टर योगेश प्रवीण का लखनऊ में निधन

प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक अजीत सिंह हत्याकांड में पूर्व सांसद धनंजय सिंह सहित 6 आरोपियों की तलाश की जा रही है। इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश का माफिया सुनील राठी बागपत जेल में बंद है। जल्द ही उसे वारंट बी के जरिए लखनऊ लाया जाएगा। वहीं पूर्व सांसद धनंजय सिंह, उनके करीबी विपुल सिंह, रवि यादव, प्रदीप सिंह कबूतरा, कुणाल फरार हैं। पुलिस इनकी तलाश में लगी है. पुलिस इन सभी आरोपियों को भगोड़ा घोषित करने के लिए कोर्ट में सोमवार को अर्जी डाली गई है।

अजीत सिंह हत्याकांड में उसके साथ मौजूद मोहर सिंह ने FIR कराई थी कि आजमगढ़ जेल में बंद कुंटू सिंह और अखण्ड सिंह ने गिरधारी के जरिए हत्या करवाई है। गिरधारी ने पांच शूटरों के साथ अजीत की हत्या की थी। गिरधारी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराने का दावा किया था। इसके बाद ही पुलिस ने सांसद धनंजय सिंह को गिरधारी के बयान के आधार पर हत्या की साजिश में शामिल होने का आरोपी बनाया था। इसके साथ ही धनंजय पर एक घायल शूटर राजेश तोमर का लखनऊ और सुल्तानपुर में इलाज कराने में मदद करने का भी आरोप है।

ताली-थाली बहुत हो चुका, हर जरूरतमंद को मिले कोरोना वैक्सीन : राहुल

यह है पूरा मामला?

बीते 5 जनवरी 2021 को राजधानी के विभूति खंड थाना क्षेत्र के पॉश इलाके कठौता चौराहे पर मऊ जिले के पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस दौरान अजीत का साथी मोहर सिंह व एक फूड डिलीवरी कंपनी का कर्मचारी घायल हुआ था। इस प्रकरण में आजमगढ़ के बाहुबली कुंटू सिंह, अखंड सिंह के अलावा गिरधारी के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की गई थी। पुलिस ने इस शूटआउट में तीन मददगारों को दबोचा था। जबकि शूटर संदीप सिंह को भी पकड़ा जा चुका है।

Tags: Ajit Murder Casedhananjay singhlucknow gangwarLucknow Newsup news
Previous Post

इतिहासकार पद्मश्री डॉक्टर योगेश प्रवीण का लखनऊ में निधन

Next Post

बाबरी मस्जिद का फ़ैसला देने वाले पूर्व जज सुरेन्द्र यादव बने यूपी के उप लोकयुक्त

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

एक लाख नौकरियों के लक्ष्य को मिली रफ्तार, शिक्षा में 17 हजार से अधिक पदों पर भर्ती

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने 17 हजार करोड़ से बदली यूपी की जेलों की सूरत

08/10/2026
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने किया नाबार्ड द्वारा आयोजित सेब महोत्सव 3.0 का शुभारम्भ

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

राज्यसभा के बाद विधान परिषद और विधानसभा में भी भाजपा की जीत तय : केशव प्रसाद मौर्य

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

दलितों, वंचितों की प्रखर आवाज थे रामविलास पासवानः मुख्यमंत्री

08/10/2026
Next Post
retired judge surendra yadav

बाबरी मस्जिद का फ़ैसला देने वाले पूर्व जज सुरेन्द्र यादव बने यूपी के उप लोकयुक्त

यह भी पढ़ें

Electricity

बिजली की दरों में आठ मई को होगा फैसला

02/05/2023
Purnima

इस दिन मनाई जाएगी चैत्र पूर्णिमा, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

04/04/2024

गैंगस्टर विकास दुबे समेत 200 लोगों की शस्त्र लाइसेंस की फाइलें गायब, मचा हड़कंप

14/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version