• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी का बड़ा फ़ैसला, बिना टेंडर के सरकारी अस्पताल खरीद सकेंगे दवाइयां व उपकरण

Writer D by Writer D
16/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
yogi government

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना महामारी की आपात परिस्थितियों को देखते हुए बड़ा फैसला किया है। सरकारी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और चिकित्सा संस्थानों में दवाइयों और उपकरणों की किल्लत न हो, इसके लिए तीन महीने तक बिना टेंडर ये सभी चिकित्सा संस्थान दवाइयों और उपकरणों की खरीद कर सकेंगे।

ऐसी ही छूट इन संस्थानों में सेवाओं के लिए भी दी गई है। अब स्थानीय स्तर पर सेवाओं या मैनपावर के लिए टेंडर निकालने की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा ने इस संबंध आदेश जारी कर दिए हैं।

मुख्यमंत्री योगी कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए पिछले साल से ही टीम 11 के अधिकारियों के साथ रोजाना समीक्षा बैठक कर रहे हैं। इसी क्रम में वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए उन्होंने सरकारी अस्पतालों में दवाइयों, उपकरणों और सेवाओं में कोई कमी नहीं होने के निर्देश दिए थे। चूंकि वैश्विक महामारी की आपात परिस्थितियों में दवाइयों, उपकरणों और तात्कालिक सेवाओं के लिए टेंडर प्रक्रिया अपनाने में समय लग सकता है। इसलिए इन वस्तुओं की खरीदारी या सेवाओं के लिए 12 अप्रैल से 11 जुलाई तक बिना टेंडर के खरीदारी की छूट दी गई है। हालांकि इसके लिए गाइडलाइंस जारी की गई है और खरीदारी को पारदर्शी बनाने के लिए कई शर्तें भी जोड़ी गई हैं।

अपर मुख्य सचिव ने कसे पुलिस के पेंच, कहा- कोविड-19 प्रोटोकॉल का सख्ती से कराए पालन

संक्रमितों की जान बचाना सर्वोच्च प्राथमिकता: आलोक कुमार

प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा आलोक कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर कोरोना महामारी की आपात परिस्थितियों को देखते हुए पारदर्शी तरीके से खरीदारी के लिए कुछ नियमों में शिथिलता करते हुए आदेश जारी किए गए हैं। शासन की मंशा है कि किसी भी परिस्थिति में कोरोना संक्रमितों की जान को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर बचाया जाए। इसी उद्देश्य से खरीद की जाने वाली सामग्री की मात्रा, मानकों का अनुपालन, गुणवत्ता और एक्सपायरी डेट के सत्यापन का उत्तरदायित्व चिकित्सा विश्वविद्यालयों के कुलपति, संस्थान के निदेशक और मेडिकल कॉलेजों के प्रधानाचायों को सौंपा गया है।

आपात खरीदारी को प्रमाणित करेंगी सात संस्थाएं

कुमार ने बताया कि आपात स्थिति में खरीद की जाने वाली वस्तुओं की आकस्मिकता और आवश्यकता का प्रमाणीकरण सात संस्थाओं की ओर से किया जाएगा। इसमें केजीएमयू लखनऊ, एसजीपीजीआई, डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान एवं चिकित्सालय लखनऊ, सुपर स्पेशियलिटी बाल चिकित्साल और स्नातकोत्तर शिक्षण संस्थान नोएडा और राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान ग्रेटर नोएडा के संबंधित कुलपति या निदेशक करेंगे।

दरोगा की अनोखी पहल, कोविड-19 से जंग लड़ने के लिए गोद लिया गांव

इनके अलावा सभी राजकीय मेडिकल कॉलेजों, चिकित्सा महाविद्यालयों में यह प्रमाणीकरण संबंधित प्रधानाचार्य या जिले के जिलाधिकारी करेंगे। इसकी प्रति महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा को भी भेजी जाएगी। निदेशालय भी अपने स्तर से समीक्षा करेगा।

Tags: cm yogiup newsYogi News
Previous Post

चाहर के कहर के आगे पंजाब किंग्स के शेर हुए ढेर, चेन्नई ने 6 विकेट से जीता मैच

Next Post

गोल्डेन ब्लॉसम होटल और हज हाउस में मिलेगा इलाज, बनेगा 2100 बेड का कोविड हॉस्पिटल

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

‘प्रभुता पाई काहि मद नाहीं’, उद्दंड व्यवहार पर अंकुश जरूरी: मुख्यमंत्री योगी

14/09/2026
Main Slider

हर पीड़ित की समस्या का समाधान करा रही सरकारः मुख्यमंत्री

14/09/2026
Ganesh Chaturthi
Main Slider

रोजाना करें इस चालीसा का पाठ, जीवन से दूर होंगी विघ्न-बाधाएं

13/09/2026
उत्तर प्रदेश

कर्मचारियों के सम्मान, सुविधा और सामाजिक सुरक्षा को डबल इंजन सरकार ने दी नई मजबूती : केशव प्रसाद

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ, गोमती पुस्तक महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

12/09/2026
Next Post
covid hospital

गोल्डेन ब्लॉसम होटल और हज हाउस में मिलेगा इलाज, बनेगा 2100 बेड का कोविड हॉस्पिटल

यह भी पढ़ें

life imprisonment

हत्या के छ्ह साल पुराने केस में सिपाही समेत तीन को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

09/12/2020
IMEI number

जानिए क्या होता है IMEI नंबर, कैसे करते हैं इस्तेमाल

22/04/2021
NCHM JEE

किसान के बेटे आलोक ने बिना कोचिंग के पाया आईआईटी का टिकट

06/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version