• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना की चपेट में पोस्टमॉर्टम हाउस प्रभारी, KGMU में रुका लाशों का पोस्टमॉर्टम

Writer D by Writer D
21/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
KGMU

KGMU

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के पोस्टमॉर्टम हाउस में डॉक्टरों की भारी कमी है। पोस्टमॉर्टम हाउस के प्रभारी सहित अन्य स्टाफ कोरोना संक्रमित हो गया है। यहां दो डॉक्टर की तैनाती की गई है, लेकिन आते सिर्फ एक ही डॉक्टर हैं। इस वजह से लाशों का सही समय पर पोस्टमॉर्टम नहीं हो पा रहा है। सिर्फ एक डॉक्टर के भरोसे ये पोस्टमॉर्टम हाउस चल रहा है। डॉक्टर की कमी की वजह से कई लाशें यहां पर रखी हुई हैं, वहीं मृतकों के परिजन इंतजार कर रहे हैं।

राजधानी लखनऊ के केजीएमयू स्थित पोस्टमॉर्टम हाउस के प्रभारी पीएस पवार और अन्य कर्मचारियों के कोविड संक्रमित होने के उपरांत दो डाक्टरों समेत कुल 4 टीमों को पोस्टमॉर्टम हाउस की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। मिली जानकारी के मुताबिक दो डॉक्टरों की तैनाती में से सिर्फ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल से एक डॉक्टर ही यहां आ रहे हैं।

तीसरे मैच में चला अमित मिश्रा का जादू, दिल्ली की ‘चाट’ पड़ी ‘बड़ा पाव’ पर भारी

बताया जा रहा है कि इनका भी काई निश्चित समय नहीं है. बताया जा रहा है कि वे ज्यादातर 12 बजे के बाद ही आते हैं। ऐसे में यहां आने वाली लाशों के पोस्टमॉर्टम की जिम्मेदारी सिर्फ उन्हीं पर है। पहले तो सिर्फ एक डॉक्टर और उसके बाद देरी से पोस्टमॉर्टम हाउस में पहुंचना. बस यही वजह मानी जा रही है कि यहां पोस्टमॉर्टम के लिए लाशों की संख्या बढ़ती जा रही है।

वहीं इस बारे में पोस्टमॉर्टम हाउस के एक कर्मचारी ने बताया कि सीएमओ से शिकायत करने के बाद भी हालातों में सुधार नहीं हुआ है। यहां पोस्टमॉर्टम के लिए सिर्फ एक डॉक्टर ही आते हैं। ये हालत तब है, जब पोस्टमॉर्टम हाउस में दो डॉक्टर की तैनाती की गई है। सीएमओ को इस बारे में अवगत भी कराया जा चुका है, लेकिन उनका इस ओर कोई ध्यान नहीं है।

साधू-संतों ने भक्तों से की अपील, घर पर ही मनाएं रामनवमी

वहीं बताया ये भी गया है कि केजीएमयू प्रशासन की ओर से पोस्टमॉर्टम हाउस में तैनात किए गए फार्मासिस्ट को भी यहां अब तक पोस्टिंग नहीं मिल सकी है. क्योंकि फार्मासिस्ट केजीएमयू के जिन विभागों में तैनात हैं, वहां से उन्हें रिलीज ही नहीं किया जा रहा है. ऐसे में पोस्टमॉर्टम हाउस में लाशों की संख्या बढ़ती जा रही है. गर्मी के समय में मृतकों के परिजन परेशान हो रहे हैं.

Tags: corona blast in kgmulucknoe news
Previous Post

योगी सरकार का बड़ा ऐलान, 18 साल से ऊपर वालों को लगेगा मुफ्त कोरोना का टीका

Next Post

चुनावी दावत को रोकने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, छह पुलिसकर्मी घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

cm bhagwant mann
Main Slider

3 अगस्त से शुरू होगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र, 10 लाख नए राशन कार्ड बनाने का भी ऐलान

21/07/2026
CM Yogi lashed out at the opposition in Shravasti.
उत्तर प्रदेश

सुहेलदेव की विरासत नहीं, गाजी मियां का मेला पसंद था इसलिए विपक्ष की हुई दुर्गति: सीएम योगी

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
उत्तर प्रदेश

यूपी आउटसोर्स सेवा निगम को मिलेगा 20 करोड़ का ब्याजमुक्त ऋण

21/07/2026
cm dhami
Main Slider

कांवड़ यात्रा की तैयारियां समय से पूरी हों, सुरक्षा और सुविधा में कोई कमी न रहे: मुख्यमंत्री

21/07/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

राज्य सरकार पत्रकारों के कल्याण और सम्मान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध : बंशीधर

21/07/2026
Next Post
Attack on police team

चुनावी दावत को रोकने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, छह पुलिसकर्मी घायल

यह भी पढ़ें

Jawar

नवरात्रि के बाद कलश के जवारे या जौ को रखें यहां, धन में होगी वृद्धि

26/09/2025

यूनाईटेड अरब अमीरात के दो खिलाड़ी हुए कोरोना से संक्रमित

08/01/2021
New Zealand

आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2022 में 12 मार्च को तीसरा मैच खेलेगी टीम इंडिया

11/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version