• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मामूली विवाद के चलते युवक के मुंह में भर दिए जलते हुए अंगारे, हालत गंभीर

Writer D by Writer D
22/04/2021
in Main Slider, क्राइम, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
Burning embers in the mouth

मुंह में भर दिए जलते हुए अंगारे

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राजस्थान के शेखावाटी इलाके में स्थित चूरू जिले में 22 साल के एक युवक के साथ न केवल बेरहमी से मारपीट की गई, बल्कि उसके मुंह में अंगारे डाल दिए गए। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला मुख्यालय स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसका इलाज जारी है।

इंसान की रुह को कंपा देने वाला यह मामला जिले के साहवा थाना इलाके के भाड़ंग गांव का बताया जा रहा है। इस संबंध में पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद भी वह अभी तक घायल की सुध लेने नहीं पहुंची है। युवक के साथ हैवानियत की हदें पार करने वाले आरोपी शराब के नशे में धुत बताये जा रहे हैं। फिलहाल इस संबंध में अभी तक पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

वारदात का शिकार युवक सुखेन्द्र साहवा इलाके के भाड़ंग गांव का रहने वाला है। पीड़ित युवक की नानी दानी देवी ने आरोप लगाया है कि महेन्द्र, दीपू और जेसू ने मामूली कहासुनी के बाद बुधवार को इस वारदात को अंजाम दिया। दानी देवी का कहना है कि तीनों आरोपियों ने सुखेन्द्र को भाड़ंग गांव के एक खेत में मजदूरी देने के बहाने से बुलाया था।

ऑक्सीज़न सप्लाई पर PM मोदी ने संभाला मोर्चा, अधिकारियों को दिये अहम निर्देश

वहां शराब के नशे में धुत महेंद्र, दीपू और जेसू ने मामूली कहासुनी के बाद सुखेन्द्र के साथ मारपीट की। फिर मौके पर ही लकड़ियां जलाकर उसमें से जलते अंगारे निकालकर चिमटे से सुखेन्द्र के मुंह में डाल दिए। इससे उसका मुंह जल गया।

घायल सुखेन्द्र अपनी बूढ़ी नानी के साथ चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल पहुंचा। वहां भी उसे इलाज के लिए भटकना पड़ा। पीड़ित युवक ने बताया इस सम्बंध में साहवा पुलिस को भी सूचना दी, लेकिन अभी तक थाने में इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। साहवा थानाधिकारी का कहना है कि चारों ने शराब पी थी। आपसी झगड़ा है, पता करवा रहे हैं।

Tags: crime newsNational newsrajasthan news
Previous Post

कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर लगाई मदद की गुहार

Next Post

गृह मंत्रालय ने ऑक्सीजन लेकर जा रहे वाहनों को नहीं रोकने का दिया आदेश

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

‘महादेव’ कॉल साइन और ‘विश्वनाथ’ फॉर्मेशन के साथ काशी के आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान

25/10/2026
Main Slider

वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, PM मोदी ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पण

25/10/2026
उत्तराखंड

CM धामी ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत

25/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

25/10/2026
Main Slider

वाराणसी में पीएम का मेगा कार्यक्रम, ‘विंग्स ओवर गंगा’ में दिखेगा एयरफोर्स का शौर्य

25/10/2026
Next Post
Home Ministry

गृह मंत्रालय ने ऑक्सीजन लेकर जा रहे वाहनों को नहीं रोकने का दिया आदेश

यह भी पढ़ें

फिल्म ‘83’

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म ‘83’ चार जून को होगी रिलीज

20/02/2021

अयोध्या से चुनाव लड़ सकते है सीएम योगी, पार्टी बना रही है रणनीति

25/07/2021

PNB और केनरा बैंक ग्राहक कृपया ध्यान दें! चेकबुक, IFSC और MICR कोड कर लें अपडेट, वरना…

11/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version