• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ऑक्सीज़न सप्लाई पर PM मोदी ने संभाला मोर्चा, अधिकारियों को दिये अहम निर्देश

Writer D by Writer D
22/04/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
pm modi highlevel meeting

pm modi highlevel meeting

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देश में कोरोना संकट के बीच अस्पतालों में ऑक्सीजन की किल्लत हो रही है। कई अस्पतालों में मरीज ऑक्सीजन की कमी के चलते दम तोड़ चुके हैं। ऐसे में अब खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने मोर्चा संभालते हुए ऑक्सीजन सप्लाई के मुद्दे पर एक हाईलेवल बैठक की। पीएम मोदी ने ऑक्सीजन की उपलब्धता पर समीक्षा बैठक की और अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऑक्सीजन की सप्लाई में तेजी लाई जाए।

आपको बता दें कि ऑक्सीजन की कमी के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने एक अहम बैठक की। उन्होंने देशभर में ऑक्सीजन की आपूर्ति की समीक्षा करने और इसकी उपलब्धता को बढ़ाने के तरीकों और साधनों पर चर्चा करने के लिए एक हाईलेवल बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में अधिकारियों ने उन्हें पिछले कुछ हफ्तों में ऑक्सीजन की आपूर्ति में सुधार के प्रयासों पर जानकारी दी।

इस दौरान पीएम मोदी ने कई पहलुओं पर तेजी से काम करने की आवश्यकता के बारे में बात की। उन्होंने ऑक्सीजन का उत्पादन बढ़ाना, सप्लाई की गति बढ़ाना और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए ऑक्सीजन देने के लिए नए तरीकों का उपयोग करने पर जोर दिया।

कानपुर के बेटे ने बढ़ाया यूपी का मान, चैंपियन ऑफ चेंज 2020 अवार्ड से नवाजा गया

बैठक में पीएम को बताया गया कि ऑक्सीजन की मांग और उसके अनुसार पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए राज्यों के साथ तालमेल बिठाया जा रहा है। पीएम को जानकारी दी गई कि कैसे राज्यों को ऑक्सीजन की आपूर्ति लगातार बढ़ रही है। लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन को भारत सरकार ने 21 अप्रैल से राज्यों को 6,822 मीट्रिक टन प्रतिदिन आवंटित किया है। पीएम को यह भी बताया गया है कि पिछले कुछ दिनों ऑक्सीजन की मांग बेहद तेजी से बढ़ी है।

पेशी के दौरान जज के सामने गिड़गिड़ाया मुख्तार अंसारी, कहा- जेल में क्रूरता हो रही है

इस बीच पीएम मोदी ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिया कि विभिन्न राज्यों में ऑक्सीजन की आपूर्ति निर्बाध तरीके से हो। स्थानीय प्रशासन के साथ तालमेल बिठाकर सप्लाई जल्द से जल्द कराई जाए। इसके अलावा पीएम ने राज्यों को ऑक्सीजन का तेजी से परिवहन सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। पीएम ने इस बात पर भी जोर दिया कि राज्यों को ऑक्सीजन की जमाखोरी को कड़ाई से रोकना।

Tags: National newspm modi highlevel meeting
Previous Post

खराब फॉर्म को लेकर अब KKR के कप्तान इयोन मोर्गन ने तोडी चुप्पी

Next Post

कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर लगाई मदद की गुहार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

16/09/2026
Main Slider

किशाऊ परियोजना से यूपी में बढ़ेगी सिंचाई क्षमता, यमुना को भी मिलेगा नया जीवन: योगी

15/09/2026
Main Slider

किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, सीएम धामी बोले- आठ दशक का इंतजार अब होगा खत्म

15/09/2026
Main Slider

योगी कैबिनेट में 23 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, एक्सप्रेसवे से लेकर शिक्षा और रोजगार तक लिए गए बड़े फैसले

15/09/2026
बिहार

राष्ट्र के विकास को गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण: नीतीश कुमार

15/09/2026
Next Post
Karthik Aryan appealed for help on social media

कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर लगाई मदद की गुहार

यह भी पढ़ें

सीएम योगी

सीएम योगी बोले- प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना पर मिशन मोड पर काम करें जिले

20/10/2020
Pakora

होली पर गेस्ट के लिए बनाएं स्पेशल पकौड़े, खाते ही निकलेगा वाह

05/03/2023
Controversy of 'Indian Idol 12' is not stopping, Abhijeet Bhattacharya said this

नहीं थम रहा ‘इंडियन आइडल 12’ का विवाद, अभिजीत भट्टाचार्य ने कही ये बात

11/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version