• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM योगी के अनुरोध पर PM मोदी ने दिए हेलीकाप्टर, अब एयरलिफ्ट होगी ऑक्सीजन

Writer D by Writer D
24/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
pm modi-yogi

pm modi-yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोविड-19 के बढ़ते मामलों से जूझ रहे उत्तर प्रदेश के कई जिलों में ऑक्सीजन की कमी सामने आ रही है। अस्पताल से लेकर आइसोलेशन में मरीज ऑक्सीजन की आस में दर-दर भटक रहे हैं। मांग अचानक काफी बढ़ जाने से प्रशासन के सामने चुनौती खड़ी हो गई है।

योगी सरकार इस कमी को नियंत्रित करने के लिए ऑक्सीजन एक्सप्रेस चला रही है। बोकारो से लिक्विड ऑक्सीजन मंगवा रही है। पहली खेप लखनऊ भी पहुंच चुकी है, वहीं दूसरी खेप लाने लिए एक्सप्रेस रवाना हो चुकी है। इस बीच यूपी के लिए अब ऑक्सीजन एयरलिफ्ट कर पहुंचाने  की तैयारी है।

दरअसल सीएम योगी आदित्यनाथ के अनुरोध पर पीएम नरेंद्र मोदी ने यूपी को हवाई जहाज दे दिए हैं। अब हवाईजहाज से खाली टैंकर बोकारो पहुंचाए जाएंगे। इसके बाद ऑक्सीजन भरकर इन्हें ट्रेन से लाया जाएगा। बता दें मुख्यमंत्री योगी ख़ुद कोविड पॉज़िटिव हैं और डाक्टरों की तरफ से उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है। लेकिन यूपी में ऑक्सीजन की आपूर्ति को लेकर सीएम खुद युद्ध स्तर पर जुटे हुए हैं।

ऑक्सीजन सप्लाई में किसी ने अड़चन डाली, तो हम उसे फांसी पर लटका देंगे : हाईकोर्ट

इसी क्रम में मुख्यमंत्री के अनुरोध पर पीएम मोदी ने यूपी को टैंकर पहुंचाने के लिए तत्काल हवाई जहाज मुहैया करा दिए हैं। एक उड़ान में एक हवाई जहाज़ से 2 ख़ाली टैंकर बोकारो पहुंचाए जाएंगे। इसके बाद ये टैंकर गैस भरकर बोकारो से लखनऊ ट्रेन से आएंगे। इस पूरी साइकिल से आक्सीजन लाने में तेजी आने की उम्मीद की जा रही है।

इस बीच खबर है कि बाराबंकी के दो ऑक्सीजन प्लांट (शारंग प्लांट और जय साईं प्लांट) में लिक्विड ऑक्सीजन खत्म हो गई है। लिक्विड ऑक्सीजन खत्म होने के चलते दोनों प्लांटों से ऑक्सीजन की सप्लाई बाधित हो गई है। दोनों प्लांटों से बाराबंकी के साथ आसपास के जिलों में भी ऑक्सीजन की सप्लाई होती है।

कोविड हॉस्पिटल दिन में दो बार सार्वजनिक करें खाली बेडों की संख्या : योगी

यहां से लखनऊ, सीतापुर, सुल्तानपुर समेत आसपास के कई जिलों में ऑक्सीजन सप्लाई होती है। ऑक्सीजन की सप्लाई रुकने से और बिगड़े हालात, मरीजों के परिजनों में हाहाकार मच गया है।

Tags: cm yogilack of oxygen in upoxygen crisisoxygen expresspm modiup newsYogi News
Previous Post

सड़क किनारे खड़े वाहनों को ट्रक ने मारी टक्कर, चार की मौत, CM योगी ने जताया दुख

Next Post

KGMU  के कोविड-19 प्रबंधन के प्रभारी बने डॉ. सूर्यकांत त्रिपाठी

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post
Dr. Suryakant Tripathi

KGMU  के कोविड-19 प्रबंधन के प्रभारी बने डॉ. सूर्यकांत त्रिपाठी

यह भी पढ़ें

नेपाली पीएम केपी ओली की मुश्किलें बढ़ी, प्रचंड बोले- प्रधानमंत्री के साथ नहीं हुआ कोई समझौता

19/07/2020
CM Yogi

23 साल बाद लखनऊ में डेविस कप मैचों के आयोजन पर सीएम योगी ने जताई खुशी

15/09/2023
Aishwara Rai Bachchan

ऐश्वर्या राय को बनाऊंगा आयशा… पाकिस्तानी मौलवी ने एक्ट्रेस से जताई शादी की इच्छा

27/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version